MI vs RCB, WPL 2024 Eliminator Highlights: आरसीबी ने रोमांचक मुकाबले में मुंबई को हराया, पहली बार बनाई फाइनल में जगह
MI vs RCB, WPL 2024 Eliminator Highlights: आरसीबी ने रोमांचक मुकाबले में मुंबई को हराया, पहली बार बनाई फाइनल में जगह
इससे पहले एलिसा पैरी की 66 रन की मैराथन पारी के दम पर आरसीबी ने पहले बल्लेबाजी करते हुए मुंबई इंडियंस के सामने 136 रन का लक्ष्य रखा। पैरी के अलावा आरसीबी की कोई भी बैटर टिक नहीं पाई। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी आरसीबी की शुरुआत अच्छी नहीं रही और केवल 20 रन के स्कोर पर उसे एक के बाद एक दो झटके लगे। आरसीबी के विकेट गिरने का सिलसिला लगातार जारी रहा। 49 रन के स्कोर पर टीम एक वक्त 4 विकेट खोकर संघर्ष कर रही थी, लेकिन एलिस पैरी ने 66 रन की पारी खेलकर आरसीबी को फाइटिंग स्कोर तक पहुंचा दिया। अब रविवार को फाइनल में आरसीबी का सामना दिल्ली कैपिटल्स से होगा।
DC बनाम RCB फाइनल मैच लाइव स्कोर: WPL 2024
