क्रिकेट

WPL 2024 Final, DC vs RCB Dream11 Prediction: विमेंस प्रीमियर लीग फाइनल मैच में दिल्ली और बेंगलोर के बीच खिताबी मुकाबला आज, देखें परफेक्ट प्लेइंग-11

  • Authored by: शेखर झा
  • Updated Mar 17, 2024, 07:05 PM IST

WPL 2024 Final, DCW vs RCBW, Delhi Capitals Women vs Royal Challengers Bangalore Women Dream11 Prediction: विमेंस प्रीमियर लीग (Womens Premier League 2024) के फाइनल मैच में दिल्ली और आरसीबी के बीच टक्कर। दिल्ली की टीम लगातार दूसरी बार फाइनल में पहुंची है, जबकि बेंगलोर की टीम पहली बार खिताबी मुकाबले में जगह बनाई है। इस मुकाबले से पहले देखें परफेक्ट प्लेइंग-11।

Image

दिल्ली कैपिटल्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर के बीच मुकाबला आज खेला जाएगा।

Photo : Times Now Digital

Womens Premier League 2024 Final, DC vs RCB Dream11 Prediction: विमेंस प्रीमियर लीग (WPL 2024) का रोमांचक अंतिम मोड़ पर पहुंच चुका है। रविवार को (17 मार्च 2024) को खिताबी मुकाबले में मेग लैनिंग (Meg Lanning) की कप्तानी वाली टीम दिल्ली कैपिटल्स (Delhi Capitals Women) का सामना स्मृति मंधाना (Smriti Mandhana) की कप्तानी वाली टीम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर (Royal Challengers Bangalore Women) से होगा। यह मुकाबला दोनों टीमों के लिए अहम है।

दिल्ली कैपिटल्स (Delhi Capitals Women) की टीम लगातार दूसरी बार फाइनल में पहुंची है, जबकि रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर (Royal Challengers Bangalore Women) की की टीम पहली बार फाइनल में जगह बनाई है। दोनों टीमें नई रणनीति के साथ उतरेंगी और खिताब अपने नाम करने की कोशिश करेंगी। अगर दोनों टीमों के लीग मुकाबले पर नजर डालें तो दिल्ली कैपिटल्स (DCW) की टीम 6 जीत के साथ 12 अंक के साथ पॉइंट टेबल में टॉप पर रही थी और सीधे फाइनल में जगह बनाई थी। वहीं, रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर (RCBW) की टीम 4 जीत और 8 अंक के साथ टेबल में तीसरे नंबर पर रही थी और एलिमिनेटर मुकाबले में डिफेंडिंग चैम्पियन को मात देकर फाइनल में जगह बनाई हैं। मैच शुरू होने से प्लेइंग-11 पर नजर डालते हैं।

WPL 2024, दिल्ली कैपिटल्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर (WPL Final, DC vs RCB Dream11 Prediction)

दिनांक: 17 मार्च 2024

समय: 7.30 PM (भारतीय समयानुसार)

मैदान: अरुण जेटली स्टेडियम, नई दिल्ली

दिल्ली कैपिटल्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर ड्रीम-11 भविष्यवाणी (

DC vs RCB Women's Dream11 Prediction)

विकेटकीपर: ऋचा घोष।

बल्लेबाज: शेफाली वर्मा, मैग लेनिंग, स्मृति मंधाना।

ऑलराउंडर: एलिसे पेरी, सोफी डिवाइन, जॉर्जिया वेयरहैम, एलिस कैप्सी, मारिजेन कैप, जेस जोनासेन।

गेंदबाज: श्रेयंका पाटिल।

दिल्ली कैपिटल्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर कप्तान-उप कप्तान

कप्तान: एलिसे पेरी।

उप-कप्तान: मारिजेन कैप।

दिल्ली कैपिटल्स का स्क्वॉड (WPL Final, Delhi Capitals Women Squads)

मेग लानिंग (कप्तान) , लौरा हैरिस, तान्या भाटिया, जेमिमा रोड्रिग्स, शेफाली वर्मा, एलिसे कैप्सी, मारिजेन कैप, शिखा पांडे, अनाबेल सदरलैंड, जेस जोनासेन, मिन्नु मनी, पूनम यादव, अरूंधति रेड्डी, टिटास साधु, राधा यादव, अश्विनी कुमारी, अपर्णा मंडल, वी स्नेहा दीप्ति।

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर का स्क्वॉड (WPL Final, Royal Challengers Bangalore Squads)

स्मृति मंधाना (कप्तान), रिचा घोष , दिशा कासात, एस मेघना, इंद्राणी रॉय, सतीश शुभा, हीदर नाइट, सिमरन बहादुर, एन डि क्लेर्क, सोफी डेवाइन, श्रेयांका पाटिल, एलिसे पैरी, आशा शोभना, एकता बिष्ट, केट क्रॉस, सोफी मोलिनू, श्रद्धा पोखरकर, रेणुका सिंह, जॉर्जिया वेयरहैम।

(*Disclaimer: विमेंस प्रीमियर लीग में दिल्ली कैपिटल्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर की यह प्लेइंग-11 अनुमानित है।)

शेखर झा
शेखर झाauthor

शेखर झा टाइम्स नाउ हिंदी (Timesnowhindi.com) की स्पोर्ट्स टीम के सदस्य हैं। वे मूल रूप से बिहार के मिथिलांचल से हैं। मूल रूप से बिहार के मधुबनी के रहने वाले शेखर ने शौकिया तौर पर साल 2011 में पत्रकारिता की दुनिया में कदम रखा। ये शौक वक्त के साथ जूनुन में बदल गया। उनके पास खेल पत्रकारिता का 12 साल का अनुभव है। क्रिकेट के अलावा टेनिस, कबड्डी और बैडमिंटन में खास रुचि है। खिलाड़ियों की बायोग्राफी पढ़ना उन्हें पसंद हैं। शेखर ने सुरेश रैना, संजय बांगड़, दीप्ति शर्मा, राधा यादव जैसे नामचीन भारतीय क्रिकेटरों सहित बैडमिंटन के स्टार भारतीय खिलाड़ियों लक्ष्य सेन, सात्विकसाईराज रैंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू किए हैं। शेखर की प्रारंभिक शिक्षा बिहार में हुई। बिहार बोर्ड से 12वीं की परीक्षा पास करने के बाद वो आगे की पढ़ाई के लिए छत्तीसगढ़ पहुंचे जहां उनका पत्रकारिता से पहला परिचय हुआ। रायपुर के अग्रसेन कॉलेज में ग्रेजुएशन करते हुए पत्रकारिता का काम शुरू किया और इसके बाद रायपुर स्थित कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्धालय से पत्राकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन किया और बतौर प्रोफेशनल अपने करियर की शुरुआत की। शेखर ने पत्रकारिता करियर की शुरुआत साल 2011 में ईटीवी छत्तीसगढ़/मध्यप्रदेश के साथ की। इस संस्थान में 6 महीने काम करने के बाद उन्होंने स्थानीय अखबार नेशनल लुक के साथ प्रिंट मीडिया में कदम रखा। इसके बाद राजस्थान पत्रिका समूह के छत्तीसगढ़ संस्करण से जुड़े और वहां तीन साल तक बतौर सब-एडिटर/रिपोर्टर सेवाएं दीं। इसके बाद भारत के सबसे बड़े प्रिंट मीडिया समूह दैनिक भास्कर के डीबी स्टार में रिपोर्टर की भूमिका अदा की और कई बड़े खुलासे स्थानीय स्तर पर किए। इसके बाद अपमे गृह राज्य बिहार की राजधानी पटना में दैनिक जागरण समूह के आईनेक्स्ट वेंचर से जुड़े। 8 महीने के छोटे कार्यकाल के बाद दैनिक भास्कर के रायपुर संस्करण में बतौर रिपोर्टर वापसी हुई। रायपुर में दूसरी पारी के तीन साल के कार्यकाल के सफल निर्वहन के बाद मैनेजमेंट ने भास्कर के भोपाल स्थित नेशनल न्यूजरूम में ट्रांसफर कर दिया। जहां 17 महीने स्पोर्ट्स डेस्क पर बड़े इवेंट्स पर काम किया। इस दौरान इंडियन प्रीमियर लीग, टोक्यो ओलंपिक जैसे बड़े खेल आयोजन का व्यापक कवरेज किया। भास्कर के नेशनल न्यूज रूम में डिजिटल जर्नलिज्म का ककहरा सीखने के बाद फरवरी,2023 में टाइम्स ग्रुप के साथ जुड़ने का मौका मिला। तब से वह टाइम्स नाउ नवभारत की हिंदी वेबसाइट की स्पोर्ट्स डेस्क पर बतौर प्रिंसिपल कॉरस्पान्डन्ट कार्यरत हैं। इस दौरान शेखर ने इंडियन प्रीमियर लीग, आईसीसी वर्ल्ड कप 2023 को कवर किया।

और पढ़ें
End of Article