क्रिकेट

WPL 2023 Auction Live Streaming: कब, कहां और कैसे देखें विमेंस प्रीमियर लीग 2023 की नीलामी

  • Authored by: नवीन चौहान
  • Updated Feb 13, 2023, 09:00 AM IST

WPL 2023 Player Auction Live Streaming, Date and Time: विमेंस प्रीमियर लीग के पहले सीजन के लिए होने वाली महिला क्रिकेट खिलाड़ियों की नीलामी आप कब कहां और कैसे देख सकते हैं?

Image

डब्लूपीएल 2023 प्लेयर्स ऑक्शन लाइव स्ट्रीमिंग( साभार BCCI)

Photo : Twitter

WPL Player Auction 2023 Live Streaming, Date and Time: महिला क्रिकेट में एक नया अध्याय विमेंस प्रीमियर लीग के साथ शुरू होने जा रहा है। विमेंस प्रीमियर लीग का इंतजार प्रशंसकों कई सालों से कर रहे थे। आईपीएल के आगाज के 15 साल बाद महिलाओं की लीग शुरू होने जा रही है। मुंबई में दुनियाभर की 409 महिला खिलाड़ियों को पांच टीमें अपने अपने दल में शामिल करने की कोशिश करेंगी। जिसमें 246 भारतीय और 163 विदेशी खिलाड़ी शामिल हैं। 8 खिलाड़ी एसोसिएट नेशन की भी हैं। पांच टीमें कुल 90 खिलाड़ियों को अपनी टीम में शामिल करने के लिए बोली लगाएंगी जिसमें 30 स्थान विदेशी खिलाड़ियों के लिए आरक्षित हैं। 12 करोड़ रुपयें में टीमों को 6 विदेशी सहित कुल 18 खिलाड़ियों को अपनी टीम में शामिल करना है।

50 लाख रुपये नीलामी के लिए सबसे अधिक बेस प्राइज है। इस श्रेणी में कुल 24 खिलाड़ियों को शामिल किया गया है। जिसमें टीम इंडिया की कप्तान हरमनप्रीत कौर, स्मृति मंधाना, दीप्ति शर्मा, शेफाली वर्मा के नाम मुख्य रूप से शामिल हैं। इस सूची में शामिल 13 विदेशी खिलाड़ियों में एलिसा पेरी, सोफी एक्लेस्टोन, सोफी डिवाइन, डिएंद्रा डॉटिन के नाम अहम हैं। 30 खिलाड़ियों को 40 लाख के बेस प्राइज वाले बैकेट में जगह मिली है। आइए जानते हैं कि आप विमेंस प्रीमियर लीग के पहले सीजन के लिए होने वाली नीलामी को कब कहां और कैसे देख सकते हैं?

विमेंस प्रीमियर लीग 2023 के लिए खिलाड़ियों की नीलामी कब होगी? (WPL 2023 Auction Date)

विमेंस प्रीमियर लीग के पहले सीजन के लिए खिलाड़ियों की नीलामी आज (13 फरवरी 2023, सोमवार) को होगी

कितने बजे शुरू होगी विमेंस प्रीमियर लीग 2023 के लिए महिला क्रिकेटर्स की नीलामी? (WPL 2023 Auction Time)

विमेंस प्रीमियर लीग 2023 के लिए दुनिया भर की महिला क्रिकेटर्स की नीलामी सोमवार को दोपहर 2:30 बजे शुरू होगी।

कहां होगी विमेंस प्रीमियर लीग 2023 के लिए महिला क्रिकेटर्स की नीलामी (WPL 2023 Auction Place and Venue)

विमेंस प्रीमियर लीग 2023 के लिए महिला प्लेयर्स की नीलामी मुंबई के जियो कन्वेंशन सेंटर में होगी।

विमेंस प्रीमियर लीग 2023 के लिए होने वाली खिलाड़ियों की नीलामी आप टीवी पर कब व कहां देख सकते हैं? (When and where to watch WPL 2023 Auction on TV)

विमेंस प्रीमियर लीग 2023 के लिए होने वाली महिला क्रिकेटर्स की नीलामी को आप टीवी पर स्पोर्ट्स 18 चैनल पर देख सकते हैं।

विमेंस प्रीमियर लीग 2023 की नीलामी की ऑनलाइन लाइव स्ट्रीमिंग आप कब और कहां देख सकते हैं? (When and where to watch WPL Auction 2023 online Live streaming)मुंबई में होने वाली विमेंस प्रीमियर लीग 2023 के लिए महिला क्रिकेट खिलाड़ियों की नीलामी की लाइव स्ट्रीमिंग आप जियो सिनेमा ऐप पर देख सकते हैं।

नवीन चौहान
नवीन चौहानauthor

नवीन चौहान टाइम्स नाउ नवभारत की स्पोर्ट्स टीम में कार्यरत एक अनुभवी पत्रकार हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा प्राप्त करने के बाद वे पिछले 15 वर्षों से सक्रिय रूप से मीडिया जगत में जुड़े हैं। प्रिंट मीडिया और डिजिटल—दोनों माध्यमों में काम करने के अनुभव ने उन्हें खेल पत्रकारिता में व्यापक दृष्टिकोण और गहरी समझ प्रदान की है। अपने लंबे करियर में नवीन ने कई बड़े राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय खेल आयोजनों को कवर किया है। इनमें आईपीएल, बैडमिंटन प्रीमियर लीग, इंडियन सुपर लीग, टी20 विश्व कप, आईसीसी विश्व कप, और तीन ओलंपिक—लंदन, रियो और टोक्यो—जैसे प्रतिष्ठित टूर्नामेंट शामिल हैं। नवीन चौहान ने अपने करियर में कई प्रसिद्ध भारतीय खिलाड़ियों और कोचों के इंटरव्यू भी किए हैं, जिनमें पीवी सिंधू, विजेंदर सिंह और पुलेला गोपीचंद जैसे नाम शामिल हैं। अब तक नवीन 15,000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुके हैं, जिनमें ग्राउंड रिपोर्टिंग, विश्लेषणात्मक लेख, स्पेशल स्टोरीज़, प्लेयर प्रोफाइल और टूर्नामेंट-आधारित एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article