क्रिकेट

बेंगलुरु में टीम इंडिया का हार के बाद ऋषभ पंत ने भरी दमदार वापसी की हुंकार

टीम इंडिया के धाकड़ विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत ने बेंगलुरू टेस्ट में टीम इंडिया की 8 विकेट के अतंर से हार के बाद सीरीज में भारतीय टीम की दमदार वापसी की हुंकार भरी है। जानिए पंत ने क्या कहा?

Image

ऋषभ पंत

Photo : AP
KEY HIGHLIGHTS
  • बेंगलुरू टेस्ट में न्यूजीलैंड ने दी टीम इंडिया को 8 विकेट से मात
  • पुणे में 24 अक्टूबर से खेला जाएगा सीरीज का दूसरा टेस्ट
  • मेहमान टीम ने तीन मैच की सीरीज में बना ली है 1-0 की बढ़त

बेंगलुरु: भारत के विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत ने रविवार को कहा कि खेल में हमेशा उतार-चढ़ाव आते रहेंगे लेकिन असफलता के बाद ‘हर बार मजबूत वापसी’ करना अहम है। भारत को रविवार को न्यूजीलैंड के खिलाफ बेंगलुरू में खेले गए सीरीज के पहले टेस्ट मैच में आठ विकेट से हार का सामना करना पड़ा। यह 36 वर्षों में न्यूजीलैंड की भारत में पहली टेस्ट जीत थी।

खेल का मिजाज ही है कुछ ऐसा

पंत ने ‘एक्स’ पर लिखा, 'यह खेल आपकी क्षमताओं का परीक्षण करेगा,आपको नीचे गिराएगा,आपको ऊपर उठाएगा और आपको फिर से वापस फेंक देगा। लेकिन जो लोग इसे पसंद करते हैं वे हर बार मजबूत होकर उभरते हैं।'

हम और मजबूत होकर लौटेंगे वापस

पंत ने भारत की दूसरी पारी में 105 गेंद में 99 रन बनाकर मैच में टीम की मजबूत वापसी करवाई थी। भारत ने दूसरी पारी में 462 रन बनाये थे। उन्होंने बेंगलुरु के दर्शकों का समर्थन के लिए शुक्रिया किया। श्रृंखला का दूसरा टेस्ट 24 अक्टूबर से पुणे में होगा। पंत ने लिखा,'प्यार, समर्थन और उत्साहवर्धन के लिए बेंगलुरु के शानदार प्रशंसकों को धन्यवाद। हम और मजबूत होकर वापस आएंगे।'

Navin Chauhan
नवीन चौहानauthor

नवीन चौहान टाइम्स नाउ नवभारत की स्पोर्ट्स टीम में कार्यरत एक अनुभवी पत्रकार हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा प्राप्त करने के बाद वे पिछले 15 वर्षों से सक्रिय रूप से मीडिया जगत में जुड़े हैं। प्रिंट मीडिया और डिजिटल—दोनों माध्यमों में काम करने के अनुभव ने उन्हें खेल पत्रकारिता में व्यापक दृष्टिकोण और गहरी समझ प्रदान की है। अपने लंबे करियर में नवीन ने कई बड़े राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय खेल आयोजनों को कवर किया है। इनमें आईपीएल, बैडमिंटन प्रीमियर लीग, इंडियन सुपर लीग, टी20 विश्व कप, आईसीसी विश्व कप, और तीन ओलंपिक—लंदन, रियो और टोक्यो—जैसे प्रतिष्ठित टूर्नामेंट शामिल हैं। नवीन चौहान ने अपने करियर में कई प्रसिद्ध भारतीय खिलाड़ियों और कोचों के इंटरव्यू भी किए हैं, जिनमें पीवी सिंधू, विजेंदर सिंह और पुलेला गोपीचंद जैसे नाम शामिल हैं। अब तक नवीन 15,000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुके हैं, जिनमें ग्राउंड रिपोर्टिंग, विश्लेषणात्मक लेख, स्पेशल स्टोरीज़, प्लेयर प्रोफाइल और टूर्नामेंट-आधारित एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article