LIVEIPL 2024, PBKS Vs DC Highlights : सैम करन ने खेली आतिशी पारी, पंजाब किंग्स ने दिल्ली कैपिटल्स को 4 विकेट से हराया

IPL 2024, PBKS Vs DC Highlights : सैम करन ने खेली आतिशी पारी, पंजाब किंग्स ने दिल्ली कैपिटल्स को 4 विकेट से हराया
IPL 2024, PBKS Vs DC Highlights: इंडियन प्रीमियर लीग 2024 का दूसरा मैच पंजाब किंग्स और दिल्ली कैपिटल्स के बीच खेला गया। पंजाब किंग्स के नए होम ग्राउंड पर खेले गए मैच में शिखर धवन की कप्तानी वाली टीम ने शानदार शुरुआत करते हुए 4 विकेट से जीत दर्ज की है। मैच में दिल्ली कैपिटल्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 174 रन बनाए। इसका पीछा करने उतरी पंजाब किंग्स की टीम ने इसे 19.4 ओेवर में हासिल कर लिया है।
मैच में पहले बल्लेबाजी करने उतरी दिल्ली कैपिटल्स की टीम ने शानदार शुरुआत की। टीम ने 3.2 ओवर तक ही 39 रन बना लिए थे। हालांकि बाद में मिचेल मार्श के आउट होने के बाद पारी थोड़ी धीमी हुई। डेविड वॉर्नर और शाई होप को शुरुआत मिली लेकिन वे स्कोर को ज्यादा आगे नहीं ले जा पाए। टीम के कप्तान ऋषभ पंत ने 453 दिनों बाद मैदान पर वापसी की लेकिन वे भी केवल 18 रन बनाकर पवेलियन लौट गए। दिल्ली कैपिटल्स की टीम लगातार विकेट गंवा रही थी ऐसे में 17वें ओवर में अभिषेक पोरेल इम्पैक्ट प्लेयर के रुप में आए। पोरेल ने अंतिम ओवर में 25 रन बनाए जिसके चलते दिल्ली कैपिटल्स की टीम ने 20 ओवर में 9 विकेट के नुकसान पर 174 रन बनाए।
पंजाब किंग्स की प्लेइंग 11 (Punjab Kings playing 11):शिखर धवन (कप्तान), जॉनी बेयरस्टो, सैम कुरेन, लियाम लिविंगस्टोन, जितेश शर्मा (विकेटकीपर), हरप्रीत बराड़, हर्षल पटेल, कैगिसो रबाडा, राहुल चाहर, अर्शदीप सिंह, शशांक सिंह
दिल्ली कैपिटल्स की प्लेइंग 11: डेविड वार्नर, मिशेल मार्श, शाई होप, ऋषभ पंत (विकेटकीपर/कप्तान), रिकी भुई, ट्रिस्टन स्टब्स, अक्षर पटेल, सुमित कुमार, कुलदीप यादव, खलील अहमद, ईशांत शर्मा
आईपीएल 2024 लाइव स्कोर: KKR VS SRH Match Online
IPL 2024, PBKS Vs DC Live Cricket Score: पंजाब किंग्स को मिली जीत
पंजाब किंग्स को टूर्नामेंट की पहली जीत मिल गई है। टीम ने दिल्ली कैपिटल्स को 4 विकेट से हरा दिया है।
IPL 2024, PBKS Vs DC Live Cricket Score: खलील ने कराई वापसी
खलील अहमद ने दो गेंदो दो विकेट ले लिए हैं।
IPL 2024, PBKS Vs DC Live Cricket Score: सैम करन का अर्धशतक
पंजाब किंग्स के सबसे महंगे खिलाड़ी सैम करन ने अर्धशतक जड़ दिया है।
IPL 2024, PBKS Vs DC Live Cricket Score: रोमांचक मोड़ पर मैच
मैच काफी रोमांचक मोड़ पर पहुंच गया है। पंजाब किंग्स को जीत के लिए 6 ओवर में 63 रनों की दरकार है।
IPL 2024, PBKS Vs DC Live Cricket Score: पंत ने की स्टंपिंग
ऋषभ पंत ने शानदार स्टंपिंग की है और जितेश शर्मा को आउट कर दिया है।
IPL 2024, PBKS Vs DC Live Cricket Score: पंजाब किंग्स को लगा दूसरा झटका
पंजाब किंग्स को दूसरा झटका लग गया है। प्रभसिमरन सिंह आउट हो गए हैं।
IPL 2024, PBKS Vs DC Live Cricket Score: पंजाब किंग्स का स्कोर 75 पार
पंजाब किंग्स का स्कोर 75 पार पहुंच गया है। फिलहाल सैम करन और प्रभसिमरन सिंह क्रीज पर हैं।
IPL 2024, PBKS Vs DC Live Cricket Score: पंजाब किंग्स का स्कोर 50 पार
पंजाब किंग्स का स्कोर 50 के पार पहुंच गया है।
IPL 2024, PBKS Vs DC Live Cricket Score: जॉनी बेयरस्टो आउट
पंजाब किंग्स के ओपनर जॉनी बेयरस्टो आउट हो गए हैं। इन्हें ईशांत शर्मा ने रनआउट कर दिया है।
IPL 2024, PBKS Vs DC Live Cricket Score: शिखर धवन आउट
पंजाब किंग्स को एक बड़ा झटका लगा है। कप्तान शिखर धवन आउट हो गए हैं।
IPL 2024, PBKS Vs DC Live Cricket Score: पंजाब किंग्स की धमाकेदार शुरुआत
पंजाब किंग्स की शुरुआत शानदार हुई है। शिखर धवन और बेयरस्टो क्रीज पर हैं।
IPL 2024, PBKS Vs DC Live Cricket Score: कितनी देर का होता है इनिंग ब्रेक?
IPL 2024, PBKS Vs DC Live Cricket Score: दिल्ली कैपिटल्स की पारी समाप्त
दिल्ली कैपिटल्स की पारी समाप्त हो गई है। टीम ने अभिषेक पोरेल की शानदार पारी के चलते 9 विकेट के नुकसान पर 174 रन बनाए हैं।
IPL 2024, PBKS Vs DC Live Cricket Score: अक्षर पटेल आउट
अक्षर पटेल आउट हो गए हैं। दिल्ली कैपिटल्स की टीम मुश्किल परिस्थिति में है।
IPL 2024, PBKS Vs DC Live Cricket Score: स्टब्स आउट
ट्रिस्टन स्टब्स आउट हो गए हैं। दिल्ली कैपिटल्स को छठा झटका लगा है।
IPL 2024, PBKS Vs DC Live Cricket Score: दिल्ली कैपिटल्स की आधी टीम लौटी पवेलियन
दिल्ली कैपिटल्स की आधी टीम पवेलियन लौट चुकी है।
IPL 2024, PBKS Vs DC Live Cricket Score: ऋषभ पंत आउट
दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान ऋषभ पंंत आउट हो गए हैं। हर्षल पटेल ने उन्हें अपना शिकार बनाया है।
IPL 2024, PBKS Vs DC Live Cricket Score: दिल्ली कैपिटल्स का स्कोर 100 पार
दिल्ली कैपिटल्स का स्कोर 100 के पार पहुंच गया है। पंत धीरे-धीरे पारी को आगे बढ़ा रहे हैं।
IPL 2024, PBKS Vs DC Live Cricket Score: शाई होप आउट
शाई होप आउट हो चुके हैं.
IPL 2024, PBKS Vs DC Live Cricket Score: डेविड वॉर्नर आउट
डेविड वॉर्नर आउट हो गए हैं.