क्रिकेट

कीवी कप्तान टिम साउदी ने बल्ले से की एमएस धोनी की बराबरी, आंकड़े देखकर आपको नहीं होगा यकीन

  • Authored by: नवीन चौहान
  • Updated Feb 25, 2023, 09:33 PM IST

न्यूजीलैंड के नए टेस्ट कप्तान टिम साउदी ने शनिवार को इंग्लैंड के खिलाफ दूसरे टेस्ट में बल्लेबाजी करते हुए आश्चर्यजनक रूप से एमएस धोनी के एक टेस्ट रिकॉर्ड की बराबरी कर ली।

Image

टिम साउदी( साभार BLACKCAPS)

Photo : Twitter

क्राइस्टचर्च: इंग्लैंड के खिलाफ सीरीज के दूसरे टेस्ट मैच के दूसरे दिन न्यूजीलैंड के कप्तान टिम साउदी ने 18 गेंद में 23 रन की नाबाद पारी के दौरान टीम इंडिया के पूर्व कप्तान एमएस धोनी की टेस्ट क्रिकेट में एक बैटिंग रिकॉर्ड की बराबरी कर ली।

साउदी ने खेली 18 गेंद में 23 रन की पारी

इंग्लिश गेंदबाजों की कहर बरपाती गेंदों के सामने कीवी टीम 435/8 के स्कोर के जवाब में बल्लेबाजी करते हुए लडखड़ा गई। 103 रन पर न्यूजीलैंड के 7 बल्लेबाज पवेलियन वापस लौट गए थे। ऐसे में बल्लेबाजी करने उतरे कप्तान टिम साउदी ने विकेटकीपर बल्लेबाद टॉम ब्लंडेल का साथ दिया और 18 गेंद में 1 चौके और 2 छक्के के साथ कुल 23 रन जड़ दिए।

छक्के जड़ने में की धोनी की बराबरी

इस छोटी लेकिन आतिशी टेस्ट पारी के दौरान टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा छक्के जड़ने वाले खिलाड़ियों की सूची में एमएस धोनी की बराबरी कर ली। साउदी के खाते में अब कुल 78* छक्के हो गए हैं। वो सबसे ज्यादा छक्के जड़ने वाले कीवी बल्लेबाजों की सूची में ब्रेंडन मैकुलम(107) और क्रिस क्रेन्स(87) के बाद तीसरे स्थान पर आ गए हैं। विश्व में वो 12वें स्थान पर पहुंच गए हैं।

इन दिग्गजों को पछाड़ने का भी है मौका

अगर अपनी इस टेस्ट पारी के दौरान साउदी और छक्के जड़ते हैं तो उनके पास इंग्लैंड के केविन पीटरसन और पाकिस्तान के मिस्बाह उलहक(81), मैथ्यू हेडेन और एंड्रर्यू फ्लिंटॉफ(82) और वेस्टइंडीज के विवियन रिचर्ड्स(84) को पीछे छोड़ने का शानदार मौका है। अगर वो रविवार को ऐसा करने में सफल होते हैं तो उनका नाम टेस्ट इतिहास में सबसे ज्यादा छक्के जड़ने वाले टॉप-10 खिलाड़ियों में शुमार हो जाएगा।

नवीन चौहान
नवीन चौहानauthor

नवीन चौहान टाइम्स नाउ नवभारत की स्पोर्ट्स टीम में कार्यरत एक अनुभवी पत्रकार हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा प्राप्त करने के बाद वे पिछले 15 वर्षों से सक्रिय रूप से मीडिया जगत में जुड़े हैं। प्रिंट मीडिया और डिजिटल—दोनों माध्यमों में काम करने के अनुभव ने उन्हें खेल पत्रकारिता में व्यापक दृष्टिकोण और गहरी समझ प्रदान की है। अपने लंबे करियर में नवीन ने कई बड़े राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय खेल आयोजनों को कवर किया है। इनमें आईपीएल, बैडमिंटन प्रीमियर लीग, इंडियन सुपर लीग, टी20 विश्व कप, आईसीसी विश्व कप, और तीन ओलंपिक—लंदन, रियो और टोक्यो—जैसे प्रतिष्ठित टूर्नामेंट शामिल हैं। नवीन चौहान ने अपने करियर में कई प्रसिद्ध भारतीय खिलाड़ियों और कोचों के इंटरव्यू भी किए हैं, जिनमें पीवी सिंधू, विजेंदर सिंह और पुलेला गोपीचंद जैसे नाम शामिल हैं। अब तक नवीन 15,000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुके हैं, जिनमें ग्राउंड रिपोर्टिंग, विश्लेषणात्मक लेख, स्पेशल स्टोरीज़, प्लेयर प्रोफाइल और टूर्नामेंट-आधारित एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article