Suryakumar Yadav injury update: भारतीय बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव ने आईपीएल 2024 के पहले अपनी चोट को लेकर बड़ा अपडेट दिया है। मुंबई इंडियंस के बल्लेबाज ने एक इंस्टाग्राम पोस्ट के माध्यम से अपनी रिकवरी प्रोसेस के बारे में बताया है। उन्होंने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर अपनी रिकवरी की पूरी प्रोसेस और फिटनेस के लिए व्यायाम करते एक वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में वे फिट तो नजर आ रहे हैं हालांकि उन्हें चलने में दिक्कत नजर आती दिखाई दे रही है।
इंस्टाग्राम पर शेयर किए गए वीडियो में देखा जा सकता है कि सूर्यकुमार यादव एनसीए में कड़ी मेहनत कर रहे हैं। वे दौड़ रह हैं और साथ ही जिम की भी हल्की एक्सरसाइज करते दिखाई गे रहे हैं। इससे ये साफ पता चलता है कि स्टार बैटर आईपीएल और फिर टी20 वर्ल्ड कप 2024 में धमाल मचाने के लिए कितना आतुर है।
सूर्यकुमार यादव ने करवाई थी सर्जरी
सूर्यकुमार यादव ने स्पोर्ट्स हर्निया के लिए 17 जनवरी को म्यूनिख, जर्मनी में कमर की सर्जरी कराई थी। दिसंबर में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ भारत की तीन मैचों की टी20 सीरीज के दौरान टखने में चोट लगने के बाद यह उनकी दूसरी सर्जरी थी। स्काई ने पिछले महीने अपनी सर्जरी के बाद ट्वीट किया था, "मैं अपने स्वास्थ्य के लिए उनकी चिंताओं और शुभकामनाओं के लिए सभी को धन्यवाद देना चाहता हूं और मुझे आप सभी को यह बताते हुए खुशी हो रही है कि मैं बहुत जल्द वापस आऊंगा।"
द.अफ्रीका के खिलाफ किया था टीम का नेतृत्व
हार्दिक पंड्या की अनुपस्थिति में, SKY को दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ तीन मैचों की T20I श्रृंखला में भी भारत का कप्तान बनाया गया था। उन्होंने दूसरे टी20I में 36 गेंदों में 56 रन बनाकर टीम का नेतृत्व किया, इसके बाद जोहान्सबर्ग में तीसरे T20I में 56 गेंदों में 100 रन बनाए। हालांकि फील्डिंग के दौरान उन्हें टखने में चोट लग गई। भारत ने मेजबान दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ सीरीज 1-1 से बराबर कर ली लेकिन चोट के कारण उन्हें बड़ा झटका लगा।
