क्रिकेट

IND vs ENG Test: इंग्लैंड के खिलाफ स्टंप आउट हुए हिटमैन, 2019 से अभी तक इतने बार हो चुके हैं शिकार

  • Authored by: शेखर झा
  • Updated Feb 26, 2024, 12:54 PM IST

India vs England Test Match, Rohit Sharma stumped: भारत और इंग्लैंड के बीच पांच टेस्ट मैचों की सीरीज का चौथा मुकाबला रांची में खेला जा रहा है। चौथे टेस्ट के चौथे दिन टीम इंडिया ने दूसरी पारी को 40 रन से आगे खेलना शुरू किया। इस दौरान टीम इंडिया के कप्तान रोहित शर्मा स्टंप आउट हो गए। वे लंबे समय बाद टेस्ट में स्टंप आउट हुए हैं।

Image

रोहित शर्मा स्टंंप आउट हुए।

Photo : AP

India vs England Test Match, Rohit Sharma stumped: भारत और इंग्लैंड के बीच चौथा टेस्ट मुकाबला रोमांचक मोड़ पर पहुंच चुका है। रांची में खेले जा रहे चौथे टेस्ट के चौथे दिन टीम इंडिया ने दूसरी पारी को 40 रन से आगे खेला शुरू किया। टीम की शुरुआत काफी अच्छी रही, लेकिन रोहित शर्मा और यशस्वी जायसवाल के आउट होने के बाद टीम लड़खड़ा गई। रोहित शर्मा लंबे समय बाद टेस्ट में स्टंप आउट हुए। रोहित को बेन फोक्स ने स्टंप आउट किया। रोहित ने चौथे टेस्ट की दूसरी पारी में 67.90 की स्ट्राइक रेट से 81 गेंदों पर 5 चौके और एक छक्के की मदद से सबसे 55 रन बनाए।

रोहित छह साल में पांच बार हुए स्टंप आउट

भारतीय टीम के कप्तान रोहित शर्मा टेस्ट में पिछले छह सालों में पांच बार स्टंप आउट हुए हैं। रोहित शर्मा 2019 में विशाखापट्टनम में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ दो बार स्टंप आउट हुए थे। इसके बाद 2021 में इंग्लैंड के खिलाफ चेन्नई में, 2023 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ इंदौर में और रांची में इंग्लैंड के खिलाफ स्टंप आउट हुए हैं।

100 टेस्ट पारी में सर्वाधिक रन बनाने वाले 11वें खिलाड़ी बने रोहित

रोहित शर्मा जब भी मैदान पर बल्ला लेकर उतरते हैं तो कुछ न कुछ रिकॉर्ड अपने नाम कर जाते हैं। रांची में खेले जा रहे टेस्ट मुकाबले में भी वह एक रिकॉर्ड अपने नाम कर गए। रोहित 100 टेस्ट पारियों में सबसे ज्यादा रन बनाने के मामले में 11वें भारतीय बन गए हैं। उन्होंने 100 टेस्ट पारियों में कुल 4034 रन बना लिए हैं। उनसे ऊपर गौतम गंभीर हैं, जिन्होंने 100 टेस्ट पारियों में कुल 4046 रन बनाए थे।

शेखर झा
शेखर झाauthor

शेखर झा टाइम्स नाउ हिंदी (Timesnowhindi.com) की स्पोर्ट्स टीम के सदस्य हैं। वे मूल रूप से बिहार के मिथिलांचल से हैं। मूल रूप से बिहार के मधुबनी के रहने वाले शेखर ने शौकिया तौर पर साल 2011 में पत्रकारिता की दुनिया में कदम रखा। ये शौक वक्त के साथ जूनुन में बदल गया। उनके पास खेल पत्रकारिता का 12 साल का अनुभव है। क्रिकेट के अलावा टेनिस, कबड्डी और बैडमिंटन में खास रुचि है। खिलाड़ियों की बायोग्राफी पढ़ना उन्हें पसंद हैं। शेखर ने सुरेश रैना, संजय बांगड़, दीप्ति शर्मा, राधा यादव जैसे नामचीन भारतीय क्रिकेटरों सहित बैडमिंटन के स्टार भारतीय खिलाड़ियों लक्ष्य सेन, सात्विकसाईराज रैंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू किए हैं। शेखर की प्रारंभिक शिक्षा बिहार में हुई। बिहार बोर्ड से 12वीं की परीक्षा पास करने के बाद वो आगे की पढ़ाई के लिए छत्तीसगढ़ पहुंचे जहां उनका पत्रकारिता से पहला परिचय हुआ। रायपुर के अग्रसेन कॉलेज में ग्रेजुएशन करते हुए पत्रकारिता का काम शुरू किया और इसके बाद रायपुर स्थित कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्धालय से पत्राकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन किया और बतौर प्रोफेशनल अपने करियर की शुरुआत की। शेखर ने पत्रकारिता करियर की शुरुआत साल 2011 में ईटीवी छत्तीसगढ़/मध्यप्रदेश के साथ की। इस संस्थान में 6 महीने काम करने के बाद उन्होंने स्थानीय अखबार नेशनल लुक के साथ प्रिंट मीडिया में कदम रखा। इसके बाद राजस्थान पत्रिका समूह के छत्तीसगढ़ संस्करण से जुड़े और वहां तीन साल तक बतौर सब-एडिटर/रिपोर्टर सेवाएं दीं। इसके बाद भारत के सबसे बड़े प्रिंट मीडिया समूह दैनिक भास्कर के डीबी स्टार में रिपोर्टर की भूमिका अदा की और कई बड़े खुलासे स्थानीय स्तर पर किए। इसके बाद अपमे गृह राज्य बिहार की राजधानी पटना में दैनिक जागरण समूह के आईनेक्स्ट वेंचर से जुड़े। 8 महीने के छोटे कार्यकाल के बाद दैनिक भास्कर के रायपुर संस्करण में बतौर रिपोर्टर वापसी हुई। रायपुर में दूसरी पारी के तीन साल के कार्यकाल के सफल निर्वहन के बाद मैनेजमेंट ने भास्कर के भोपाल स्थित नेशनल न्यूजरूम में ट्रांसफर कर दिया। जहां 17 महीने स्पोर्ट्स डेस्क पर बड़े इवेंट्स पर काम किया। इस दौरान इंडियन प्रीमियर लीग, टोक्यो ओलंपिक जैसे बड़े खेल आयोजन का व्यापक कवरेज किया। भास्कर के नेशनल न्यूज रूम में डिजिटल जर्नलिज्म का ककहरा सीखने के बाद फरवरी,2023 में टाइम्स ग्रुप के साथ जुड़ने का मौका मिला। तब से वह टाइम्स नाउ नवभारत की हिंदी वेबसाइट की स्पोर्ट्स डेस्क पर बतौर प्रिंसिपल कॉरस्पान्डन्ट कार्यरत हैं। इस दौरान शेखर ने इंडियन प्रीमियर लीग, आईसीसी वर्ल्ड कप 2023 को कवर किया।

और पढ़ें
End of Article