क्रिकेट

PBKS IPL Team 2024 Players List: शिखर धवन की कप्तानी वाली टीम ने इनको किया रिलीज और इनको रिटेन, देखें पूरी लिस्ट

PBKS IPL Team 2024 Players List, Punjab Kings Team Players List, Squad 2024 LIVE Updates: इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2024 ऑक्शन (पीबीकेएस नीलामी 2024 लाइव) से पहले पंजाब किंग्स की टीम ने कुल 8 खिलाड़ियों को रिलीज किया। इसमें दो विदेशी खिलाड़ी भी शामिल थे।

Image

पंजाब किंग्स रिटेन और रिलीज लिस्ट।

Photo : Times Now Digital

PBKS IPL Team 2024 Players List, Punjab Kings Team Players List, Squad 2024 LIVE: दुबई के कोका कोला एरिना में 19 दिसंबर को आईपीएल 2024 ऑक्शन का भव्य आयोजन किया जाएगा। इससे पहले सभी टीमों ने रिटेन और रिलीज खिलाड़ियों की लिस्ट जारी की थी। इस दौरान शिखर धवन की कप्तानी वाली टीम पंजाब किंग्स ने भी 8 खिलाड़ियों को रिलीज किया था। इस लिस्ट में दो विदेशी खिलाड़ी भी शामिल थे। रिलीज लिस्ट में शाहरुख खान, भानुका राजपक्षे और राज अंगद बाबा जैसे खिलाड़ी शामिल थे।

वहीं, पीबीकेएस नीलामी 2024 की रेस में उतरने के लिए पंजाब किंग्स के पास 29.10 करोड़ रुपए का पर्स बचा हुआ है। टीम इन राशि से कुल 8 खिलाड़ियों को खरीदकर अपने साथ जोड़ेगी।

पंजाब किंग्स द्वारा रिटेन किए गए खिलाड़ी (Punjab Kings Retain Players List)

खिलाड़ीरोलराशि (रुपए में)
शिखर धवनबल्लेबाज8.25 करोड़
जितेश शर्माबल्लेबाज20 लाख
जॉनी बेयरस्टोबल्लेबाज6.75 करोड़
प्रभसिमरन सिंहबल्लेबाज60 लाख
लियाम लिविंगस्टोनबल्लेबाज 11.50 करोड़
हरप्रीत सिंहबल्लेबाज40 लाख
अर्थव तायडेऑलराउंडर 20 लाख
ऋषि धवनऑलराउंडर55 लाख
सैम कुरेनऑलराउंडर 18.50 करोड़
सिकंदर रजाऑलराउंडर50 लाख
शिवम सिंहऑलराउंडर20 लाख
हरप्रीत बरारगेंदबाज 3.80 करोड़
अर्शदीप सिंहगेंदबाज 4 करोड़
कागिसो रबाडागेंदबाज9.25 करोड़
नाथन एलिस गेंदबाज75 लाख
राहुल चाहर गेंदबाज5.25 करोड़
विध्वथ कावेरप्पागेंदबाज 20 लाख

पंजाब किंग्स द्वारा रिलीज किए गए खिलाड़ी (Punjab Kings Release Players)

खिलाड़ी राशि (रुपए में)
बलतेज सिंह20 लाख
भानुका राजपक्षे50 लाख
गुरनूर सिंह बराड़20 लाख
मैथ्यू शॉर्ट20 लाख
मोहित राठी20 लाख
राज अंगद बाबा 2 करोड़
शाहरुख खान9 करोड़
ये भी पढ़ें
TNN Sports Desk
TNN स्पोर्ट्स डेस्क author

खेलों की रोचक दुनिया में हर दिन, हर पल नए कारनामे और हलचल होती हैं। अगर आपकी खेलों में रुचि है और आप दुनियाभर की खेल गतिविधियों के पल-पल के अपडेट्स, घटनाओं और रिकॉर्ड्स से अपडेट रहना चाहते हैं, तो आपको इस प्लेटफॉर्म पर ये सबकुछ एक साथ मिल जाएगा। यहां न केवल आपको नई और रोचक जानकारियां मिलेंगी बल्कि खेल की दुनिया को देखने और समझने का एक नया नजरिया भी मिलेगा। तो आप भी टाइम्स नाउ नवभारत के स्पोर्ट्स सेक्शन से जुड़ें और रोजाना खेल की जोश, रोमांच, उत्साह और प्रतिस्पर्धा भरी दुनिया के रोचक अपडेट्स के साथ अपने दिन को शानदार बनाएं।

और पढ़ें
End of Article