LIVE IPL Auction 2024: खत्म हुई आईपीएल निलामी, कुल 72 खिलाड़ी बिके, स्टार्क ने रचा इतिहास

IPL Auction 2024: खत्म हुई आईपीएल निलामी, कुल 72 खिलाड़ी बिके, स्टार्क ने रचा इतिहास
IPL Auction 2024, CSK, RR, MI, KKR, RCB, SRH, DC, LSG, GT Team Players List : आईपीएल ऑक्शन 2024 में कुल 72 खिलाड़ियों को 10 अलग-अलग टीम ने खरीदा। मिचेल स्टार्क सबसे महंगा बिकने वाले खिलाड़ी बने तो अनकैप्ड खिलाड़ियों में समीर रिजवी सबसे महंगे साबित हुए। स्टार्क को केकेआर ने 24 करोड़ 75 लाख रुपये में खरीदा। दूसरे सबसे महंगे बिकने वाले पैट कमिंस बने। उन्हें सनराइजर्स हैदराबाद ने 20 करोड़ 50 लाख रुपये में खरीदा। कमिंस का बेस प्राइस 2 करोड़ रुपये था। उन्हें ऑक्शन से पहले केकेआर ने रिलीज कर दिया था।
ऑक्शन में बिकने वाले सबसे महंगे खिलाड़ी (IPL 2024 Most Expensive Players List)
मिचेल स्टार्क (कोलकाता नाईट राइडर्स )- 24 करोड़ 75 लाख
पैट कमिंस (सनराइजर्स हैदराबाद) - 20 करोड़ 50 लाख
डेरेल मिचेल (चेन्नई सुपर किंग्स) -14 करोड़ रुपये
हर्षल पटेल (पंजाब किंग्स) -11. 75 करोड़
अल्जारी जोसेफ (रॉयल चैलेंजर्स बैंगलुरु) -11.50 करोड़
रोवमैन पॉवेल (राजस्थान रॉयल्स) - 7 करोड़ 40 लाख
ट्रेविस हेड (सनराइजर्स हैदराबाद) - 6 करोड़ 80 लाख
IPL Auction 2024 में अनसोल्ड रहे बड़े खिलाड़ी (IPl 2024 Auction Unsold Players )
स्टीव स्मिथ
जोश हेजलवुड
जोश इंग्लिस
आदिल रशिद
रासी वान डर दुसेन
सीन एबॉट
फिल सॉल्ट
जेसन होल्डर
क्रिस जॉर्डन
टिम साउदी
करुण नायर - 50 लाख (बेस प्राइस)
मनीष पांडे - 50 लाख (बेस प्राइस)
IPL 2024 Auction LIVE Streaming Watch Here Online | IPL Auction 2024 Timings and Venue Details
IPL Nilami 2024 Team Players List: RCB | PBKS | CSK | DC | SRH | MI | LSG | GT | KKR | RR
IPL Auction 2024: आईपीएल निलामी हुई खत्म
10 अलग-अलग टीम ने कुल 72 स्लॉट के लिए बोली लगाई। सबसे ज्यादा ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ियों पर टीम मेहरबान दिखी। टॉप थ्री महंगे खिलाड़ियों में मिचेल स्टार्क, पैट कमिंस और डेरिल मिचेल रहे। स्टार्क को 24 करोड़ 75 लाख रुपये में केकेआर ने, कमिंस को 20 करोड़ 50 लाख में हैदराबाद ने और डेरिल मिचेल को 14 करोड़ में चेन्नई सुपर किंग्स ने खरीदा।
IPL Auction LIVE: लॉकी फर्ग्यूसन आरसीबी के हुए
लॉकी फर्ग्यूसन को बैंगलोर ने 2 करोड़ रुपये में खरीदा।
IPL Auction LIVE UPDATES: रिली रूसो को पंजाब ने खरीदा
रिली रूसो को पंजाब किंग्स ने 8 करोड़ रुपये में खरीद लिया है।
IPL Auction Live Updates: नुवान तुषारा को मुंबई ने खरीदा
श्रीलंका के तेज गेंदबाज नुवान तुषारा को मुंबई इंडियंस ने 4 करोड़ 80 लाख रुपये में खरीदा।
IPL Auction Live Updates: आईपीएल में ऑस्ट्रेलिया पर मेहरबान टीम
दिल्ली कैपिटल्स ने ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाज झाई रिचर्ड्सन को 5 करोड़ में खरीदा। ऑक्शन 2024 में हर ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ियों का दबदबा बरकरार है।
IPL Auction Live Updates: मुस्तफिजुर रहमान को चेन्नई ने खरीदा
बांग्लादेश के तेज गेंदबाज मुस्तिफिजुर रहमान को चेन्नई ने 2 करोड़ रुपये में खरीदा। चेन्नई ने इस ऑक्शन में अपनी टीम लगभग पूरी कर ली है।
IPL Auction Live Updates: श्रेयस गोपाल 20 लाख में बिके
स्पिन गेंदबाज श्रेयस गोपाल को मुंबई इंडियंस ने खरीदा। उन्हें 20 लाख रुपये में MI ने खरीदा।
IPL Auction Live Updates: यश दयाल 5 करोड़ में बिके
आरसीबी ने यश दयाल को 5 करोड़ की बड़ी राशि में खरीदा। पिछले सीजन में उनकी गेंद पर 5 छक्के लगाए हैं।
IPL Auction Live Updates: 7 करोड़ 20 लाख में बिके कुशाग्र
विकेटकीपर बल्लेबाज कुमार कुशाग्र को दिल्ली कैपिटल्स ने 7 करोड़ 20 लाख रुपये में खरीदा। वह पंत के बैकअप के तौर पर खेलेंगे।
IPL Auction Live Updates: पहली बार आईपीएल में बिकने वाले रचिन रवींद्र क्या बोले
IPL Auction Live Updates: सबसे महंगा बिकने वाले क्या बोले स्टार्क?
IPL Auction Live Updates: पंजाब से रिलीज किए गए शाहरुख गुजरात पहुंचे
गुजरात जाएंट्स ने शाहरुख खान को 7 करोड़ 40 लाख रुपये में खरीदा।
IPL Auction Live Updates: अंडर-19 खिलाड़ी अर्शिन बेस प्राइस पर बिके
20 लाख में अर्शिन कुलकर्णी को लखनऊ सुपर किंग्स ने खरीदा है।
IPL Auction Live Updates: समीर रिजवी को चेन्नई ने खरीदा
समीर रिजवी को चेन्नई सुपर किंग्स ने खरीदा। वह मेरठ के रहने वाले हैं। वह अपने बेस प्राइस से 42 गुणा अधिक दाम पर बिके हैं।
IPL Auction Live Updates: शुभम दुबे को राजस्थान ने खरीदा
शुभम दुबे को 5 करोड़ 80 लाख रुपये में राजस्थान रॉयल्स ने खरीदा। वह ऑक्शन में बिकने वाले पहले अनकैप्ड खिलाड़ी हैं।
IPL Auction Live Updates: मिचेल स्टार्क ने पैट कमिंस को पीछे छोड़ रचा इतिहास
IPL Auction Live Updates: वर्ल्ड कप के स्टार गेंदबाज मदुशंका को मुंबई ने खरीदा
मुंबई इंडियंस ने दिलशान मदुशंका को 4 करोड़ 60 लाख रुपये में खरीदा। श्रीलंका की ओर से वर्ल्ड कप में वह सबसे सफल रहे थे।
IPL Auction Live Updates: केकेआर ने मिचेल स्टार्क को खरीदा
मिचेल स्टार्क ने इतिहास रच दिया है। वह आईपीएल इतिहास के सबसे महंगे खिलाड़ी बने हैं। स्टार्क को कोलकाता ने 24 करोड़ 75 लाख रुपये में खरीदा।
IPL Auction Live Updates: शिवम मावी को लखनऊ ने खरीदा
लखनऊ सुपर जाएंट्स ने पहले खिलाड़ी के तौर पर शिवम मावी को खरीदा। मावी का बेस प्राइस केवल 50 लाख था, लेकिन लखनऊ ने उन्हें 6 करोड़ 40 लाख रुपये में खरीदा।
IPL Auction Live Updates: गुजरात के हुए उमेश यादव
उमेश यादव को गुजरात टाइटंस ने 5 करोड़ 80 लाख रुपये में खरीदा था। उमेश का बेस प्राइस 2 करोड़ था और उसे केकेआर ने रिलीज किया था।