SRH IPL Team 2024 Players List: क्या ओवरसीज कप्तान के भरोसे पार लगेगी हैदराबाद की नैय्या

SRH IPL Team 2024 Players List: सनराइजर्स हैदराबाद के पास ऑक्शन से पहले 34 करोड़ का पर्स बचा है। ऐसे में हैदराबाद की टीम (SRH 2024 लाइव) के पास अच्छे खिलाड़ियों को रखने के ढेरों विकल्प हैं। टीम एडेन मार्करम की कप्तानी में उतरेगी। टीम के द्वारा रिलीज किए गए खिलाड़ियों में सबसे बड़ा नाम हैरी ब्रुक का है।

SRH IPL Team 2024 Players List, Sunrisers Hyderabad Team Players List, Squad 2024: सनराइजर्स हैदराबाद ने अपने स्क्वॉड पर भरोसा जताते हुए केवल 6 खिलाड़ियों के रिलीज किया है। SRH द्वारा रिलीज किए गए खिलाड़ियों में 3 ओवरसीज जबकि 3 देशी खिलाड़ी हैं। रिलीज किए गए सबसे बड़े नामों में हैरी ब्रुक है, जिन्होंने पिछले सीजन में उम्मीद के मुताबिक बल्लेबाजी नहीं की थी। ब्रुक के अलावा टीम ने इंग्लैंड के अनुभवी गेंदबाज आदिल रशिद को भी जाने दिया है। टीम ऑक्शन में 34 करोड़ पर्स के साथ उतरेगी। हैदराबाद को 6 स्लॉट भरना है और इस बार टीम पिछली गलतियों से सबक लेकर कुछ मैच विनर्स को खरीदना चाहेगी।

SRH IPL Team 2024 Players List

सनराइजर्स हैदराबाद (साभार-TimesNowNavbharatDigital)

हैदराबाद ने ट्रेड में मयंक डागर को जाने दिया और आरसीबी के लिए शानदार प्रदर्शन करने वाले शाहबाज अहमद को शामिल किया है।

End of Feed