KKR IPL Team 2024 Players List: कोलकाता की टीम में शामिल हैं कौन से खिलाड़ी, ये है पूरी लिस्ट

  • Authored by: नवीन चौहान
  • Updated Dec 21, 2023, 02:04 PM IST

KKR IPL Team 2024 Players List, Kolkata Knight Riders Team Players List, Squad 2024 Updates: किंग खान की मलिकाना हक वाली कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर नीलामी 2024 लाइव) ने जानिए किन खिलाड़ियों को नए सीजन से पहले किया रिटेन और नीलामी में किन खिलाड़ियों को अपनी टीम में किया है शामिल? ये है पूरी लिस्ट।

KKR IPL Team 2024 Players List, Kolkata Knight Riders Team Players List, Squad 2024 LIVE: दो बार की इंडियन प्रीमियर लीग चैंपियन कोलकाता नाइट राइडर्स ने आईपीएल 2024 के लिए होने वाली नीलामी से पहले अपने रिटेन्ड और रिलीज्ड खिलाड़ियों की लिस्ट 25 नवंबर को जारी कर दी थी। पिछले सीजन चोट की वजह से नहीं खेल सके श्रेयस अय्यर सहित 13 खिलाड़ियों को केकेआर ने रिटेन किया है। रिटेन किए गए खिलाड़ियों में श्रेयस अय्यर, नीतीश राणा, रिंकू सिंह, सुनील नरेन और आंद्रे रसेल जैसे धाकड़ खिलाड़ी शामिल हैं। वहीं सलामी बल्लेबाज वेंकटेश अय्यर भी टीम में अपनी जगह बनाए रखने में सफल रहे हैं।

IPL 2024, KKR Retained and Released Players List

कोलकाता नाइट राइडर्स रिटेन और रिलीज प्लेयर्स लिस्ट 2024

केकेआर ने बांग्लादेश के धाकड़ खिलाड़ी शाकिब अल हसन सहित, लिट्टन दास, डेविड वीसे, लॉकी फर्ग्युसन, टिम साउदी और जॉनसन चार्ल्स जैसे विदेशी खिलाड़ियों सहित कुल 12 खिलाड़ियों को रिलीज किया। रिलीज किए गए खिलाड़ियों में टीम इंडिया के ऑलराउंडर शार्दुल ठाकुर का भी नाम शामिल है। नीलामी से पहले खिलाड़ियों को रिलीज करके केकेआर ने अपने पर्स में 32.7 करोड़ रुपये की राशि जोड़ ली है। इस राशि के बल पर केकेआर नीलामी में अच्छी खरीदारी कर सकती है।

End of Feed