CSK IPL Team 2024 Players List: धोनी की कप्तानी वाली टीम CSK ने इन खिलाड़ियों को रखा साथ और इन्हें दिखाया है बाहर का रास्ता

CSK IPL Team 2024 Players List, Chennai Super Kings Team Players List, Squad 2024 : इंडियन प्रीमिया लीग (IPL)2024 ऑक्शन से पहले चेन्नई सुपर किंग्स (सीएकके नीलामी 2024 लाइव) की टीम पर नजर डालते हैं और जानने कि कोशिश करते हैं कि टीम ने किन खिलाड़ियों को बरकरार रखा है और किन खिलाड़ियों को टीम से बाहर का रास्ता दिखाया गया है।

KEY HIGHLIGHTS
  • आईपीएल ऑक्शन 2024
  • चेन्नई सुपर किंग्स की नजरें किन खिलाड़ियों पर
  • धोनी की अगुवाई में फिर उतरने वाली है टीम

CSK IPL Team 2024 Players List, Chennai Super Kings Team Players List, Squad 2024 LIVE: पांच बार की चैम्पियन चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) टीम ने भी नए सीजन के लिए कमर कस ली है। टीम ने पिछले सीजन में खिताब पर कब्जा जमाया था। लेकिन इसके बाद भी टीम ने नए सीजन को ध्यान में रखते हुए 8 खिलाड़ियों को रिलीज कर दिया, जबकि 19 खिलाड़ियों को टीम ने अपने साथ बरकरार रखा। रिलीज खिलाड़ियों में सबसे बड़ा नाम बेन स्टोक्स का है। टीम ने स्टोक्स को आईपीएल 2023 ऑक्शन में 16.25 करोड़ रुपए में खरीदा था।

CSK, IPL, IPL 2024

चेन्नई सुपर किंग्स।

दुबई के कोको कोला एरिना में 19 दिसंबर को होने वाले ऑक्शन में फ्रेंचाइजी बल्लेबाज, गेंदबाज के अलावा ऑलराउंडर खिलाड़ियों पर फोकस करेगी। टीम के पास सिर्फ 31.40 करोड़ रुपए पर्स में बचा हुआ है। इस राशि से टीम कुल 6 खिलाड़ियों को खरीदकर टीम में शामिल करेगी।

End of Feed