बॉलीवुड

Tiger Shroff पर मुंबई में फायरिंग, बाइक सवार तीन बदमाशों ने किया हमला; लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने ली जिम्मेदारी

Tiger Shroff Firing Mumbai: बॉलीवुड एक्टर टाइगर श्रॉफ (Tiger Shroff) को लेकर जुहू में गोलीबारी की खबर सामने आई है। हालांकि, घटना की आधिकारिक पुष्टि और इससे जुड़ी जानकारी अभी स्पष्ट नहीं है।

Image

टाइगर श्रॉफ पर हुई फायरिंग

Tiger Shroff Firing Mumbai: बॉलीवुड अभिनेता टाइगर श्रॉफ (Tiger Shroff) से जुड़ी एक चौंकाने वाली खबर सामने आई है। मुंबई के जुहू इलाके में गोलीबारी की घटना की सूचना मिली है, जिसके बाद मामले को लेकर हलचल मच गई। इस घटना में राहत की बात ये है कि टाइगर श्रॉफ पूरी तरह सुरक्षित हैं और उन्हें गोली लगने से कोई चोट नहीं आई है। हालांकि, गोलीबारी के दौरान उनके ड्राइवर के घायल होने की जानकारी सामने आई है। शुरुआती जानकारी के मुताबिक, बाइक पर सवार होकर आए तीन अज्ञात लोगों ने अचानक फायरिंग की। घटना के पीछे की वजह अभी स्पष्ट नहीं हो पाई है। जुहू पुलिस स्टेशन के तहत आने वाले इस मामले में पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। अब आरोपियों की पहचान करने और गोलीबारी के पीछे की असली वजह का पता लगाने की कोशिश की जा रही है।

टाइगर श्रॉफ सुरक्षित, ड्राइवर हुआ घायल

जुहू पुलिस स्टेशन के तहत गोलीबारी की घटना की सूचना मिली है। मिली जानकारी के अनुसार, टाइगर श्रॉफ को गोली नहीं लगी है और वो सुरक्षित हैं। वहीं, उनके ड्राइवर के घायल होने की बात सामने आई है। फिलहाल ड्राइवर की चोटों की गंभीरता और घटना से जुड़ी अन्य जानकारियों को लेकर विस्तृत जानकारी सामने आना बाकी है। पुलिस की जांच पूरी होने के बाद ही घटना की परिस्थितियों के बारे में अधिक स्पष्टता मिल सकेगी। सोशल मीडिया पर सामने आई जानकारी के मुताबिक, गैंगस्टर अनिल पंडित के नाम से किए गए पोस्ट में लॉरेंस बिश्नोई ग्रुप की ओर से फायरिंग की जिम्मेदारी लेने का दावा किया गया है।

वर्क फ्रंट पर क्या कर रहे हैं टाइगर श्रॉफ?

काम की बात करें तो टाइगर श्रॉफ आने वाले समय में कई फिल्मों में नजर आने वाले हैं। उनकी अगली फिल्मों में ‘लग जा गले’ (Lag Jaa Gale) शामिल है, जिसमें उनके साथ जाह्नवी कपूर (Janhvi Kapoor) और लक्ष्य (Lakshya) नजर आएंगे। फिल्म का निर्देशन राज मेहता कर रहे हैं और इसकी रिलीज 14 मई 2027 के लिए तय बताई गई है। इसके अलावा टाइगर श्रॉफ के पास रेमो डिसूजा (Remo D’Souza) के निर्देशन में बनी एक अनटाइटल्ड एक्शन फिल्म भी है। इस फिल्म में अभिषेक बनर्जी (Abhishek Banerjee), एल्विश यादव (Elvish Yadav), नुसरत भरूचा (Nushrratt Bharuccha) और पश्मीना रोशन (Pashmina Roshan) भी नजर आएंगे। फिल्म की शूटिंग पूरी हो चुकी है, लेकिन रिलीज डेट का ऐलान अभी नहीं हुआ है।
Rakesh Kamal Trivedi
राकेश त्रिवेदीauthor

20 वर्षों से अधिक के अनुभव के साथ टीवी पत्रकारिता में सक्रिय, वर्तमान में TIMES NOW नवभारत में न्यूज़ एडिटर। क्राइम और इन्वेस्टिगेटिव जर्नलिज़्म में मजबूत पकड़ के साथ महाराष्ट्र की राजनीति और हाई-इम्पैक्ट राष्ट्रीय खबरों पर गहरी नज़र। डेटा-ड्रिवन रिसर्च, निर्भीक सवाल, ऑन-ग्राउंड एक्सपीरियंस और बेबाक विश्लेषण का संतुलित मिश्रण उनकी शैली की खासियत है।

और पढ़ें
End of Article