MI IPL Team 2024 Players List, Mumbai Indians Team Players List, Squad 2023: मुंबई इंडियंस की टीम आईपीएल 2024 में एक नए जोश और नई उम्मीद के साथ उतरेगी। टीम में सबसे बड़ा बदलाव हार्दिक पांड्या के रुप में हुआ है, जिन्होंने बतौर कप्तान एमआई में वापसी की है। उन्हें एमआई ने कैमरन ग्रीन के बदले ट्रेड किया था। हार्दिक में टीम अपना भविष्य तलाश रही है, यही कारण है कि वह एक नई टीम बनाना चाहती है जो जोश के साथ अपनी खोई हुई विरासत को आगे बढ़ाए। टीम ने इस बार ऑक्शन से पहले 11 खिलाड़ियों को रिलीज कर दिया था, जिसमें सबसे बड़ा नाम जोफ्रा आर्चर का था। जोफ्रा के अलावा टीम ने झाई रिचर्ड्सन और क्रिस जॉर्डन जैसे अनुभवी खिलाड़ियों को जाने दिया। ऑक्शन में टीम 8 स्लॉट को भरने उतरेगी और उसके पर्स में 17.75 करोड़ रुपये हैं।
मुंबई इंडियंस रिटेन और रिलीज खिलाड़ी (साभार-TimesNowNavbharat Digital)
मुंबई इंडियंस के रिलीज किए गए खिलाड़ी (Mumbai Indian Released Player List)
आईपीएल इतिहास की सबसे सफल टीम मुंबई इंडियंस ने 11 खिलाड़ियों को रिलीज किया है। यहां देखें MI द्वारा रिलीज किए गए खिलाड़ियों की पूरी लिस्ट।रमनदीप सिंह
रितिक शौकीन
राघव गोयल
जोफ्रा आर्चर
ट्रिस्टन स्टब्स
डुआन जानसन
झाई रिचर्डसन
रिले मेरेडिथ
क्रिस जॉर्डन
संदीप वॉरियर
मोहम्मद अरशद खान
मुंबई इंडियंस द्वारा रिटेन किए गए खिलाड़ी
| खिलाड़ी | रोल | रिटेन प्लेयर प्राइस |
| रोहित शर्मा | बल्लेबाज | 16 करोड़ |
| जेसन बेहरेनडॉर्फ | गेंदबाज | 75 लाख |
| आकाश मढवाल | गेंदबाज | 20 लाख |
| पीयूष चावला | स्पिन गेंदबाज | 50 लाख |
| कुमार कार्तिकेय | स्पिन गेंदबाज | 20 लाख |
| जसप्रीत बुमराह | तेज गेंदबाज | 12 करोड़ |
| नेहल वढ़ेरा | बल्लेबाज | 20 लाख |
| शम्स मुलानी | ऑलराउंडर | 20 लाख |
| अर्जुन तेंदुलकर | ऑलराउंडर | 30 लाख |
| विष्णु विनोद | विकेटकीपर | 20 लाख |
| टिम डेविड | ऑलराउंडर | 8.25 करोड़ |
| तिलक वर्मा | ऑलराउंडर | 1.7 करोड़ |
| ईशान किशन | विकेटकीपर | 15.25 करोड़ |
| सूर्यकुमार यादव | बल्लेबाज | 8 करोड़ |
| डेवाल्ड ब्रेविस | बल्लेबाज | 3 करोड़ |
ट्रेड किए गए खिलाड़ीृ रोमारियो शेफर्ड( लखनऊ से ट्रेडेड) और हार्दिक पांड्या -कप्तान (गुजरात टाइटंस), मुंबई के पास ऑक्शन में जाने से पहले 15.25 करोड़ रुपये बचे हैं। मुंबई इंडियंस के 8 स्लॉट खाली हैं, जिसमें से 5 देशी और 3 ओवरसीज स्लॉट हैं।
