क्रिकेट

आईपीएल में सर्वाधिक बार नॉट आउट रहने वाले 5 खिलाड़ी; टॉप पर है दिग्गज भारतीय

आईपीएल स्टेज सज चुका है। 19वें सीजन का डंका भी बज चुका है। टीमों ने अपनी-अपनी रणनीति बनानी शुरू कर दी है। खिलाड़ी कैंप में पहुंचने लगें। हेड कोच और मेंट की देखरेख में ट्रेनिंग कैंप में प्रैक्टिस सेशन चल रहा है। युवा खिलाड़ी अपनी पहचान बनाने को बेताब हैं। वहीं, दिग्गज खिलाड़ी अपने रिकॉर्ड में और बढ़ोतरी करने उतरेंगे।

Image

आईपीएल में नॉट आउट रहने का रिकॉर्ड।

Most Not Outs In IPL: अगर कोई आपसे पूछे की आईपीएल में सर्वाधिक बार नॉट आउट कौन सा खिलाड़ी रहा है। तो आप एक पल को सोच में पड़ जाएंगे। आप तुक्के में जवाब देना चाहेंगे। लेकिन, जब आपको उस दिग्गज खिलाड़ी का नाम पता चलेगा तो दंग रह जाएंगे। इस महान खिलाड़ी ने नॉट आउट रहने में भी शतक पूरा कर लिया है और उसके आस-पास भी कोई पहुंच सका है।

आईपीएल के इतिहास में सर्वाधिक बार नॉट आउट रहने यानी नाबाद रहने का रिकॉर्ड किसी और के पास नहीं बल्कि, चेन्नई सुपर किंग्स के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी के नाम दर्ज है। साल 2008 से 2025 तक धोनी अभी तक कुल 100 बार नाबाद रहे हैं। उन्होंने नॉट आउट रहने का शतक जड़ दिया है। वह आईपीएल 278 पारियों की 242 पारियों में 100 बार नाबाद लौटे हैं।

IPL में सर्वाधिक बार नॉट आउट रहने का रिकॉर्ड

आईपीएल के इतिहास में पांच सबसे ज्यादा नाबाद रहने वाले खिलाड़ियों की लिस्ट की बात करें तो इसमें धोनी पहले स्थान पर हैं। वहीं, दूसरे नंबर पर चेन्नई सुपर किंग्स के पूर्व भरोसेमंद खिलाड़ी रवींद्र जडेजा मौजदू हैं। जडेजा आईपीएल में कुल 81 बार नॉट आउट रहे हैं। जडेजा आईपीएल के 254 मैच की 198 पारियों में 81 बार नाबाद लौटे हैं। तीसरे नंबर पर मुंबई इंडियंस के पूर्व धाकड़ बल्लेबाज काइरन पोलार्ड मौजूद हैं।

पांचवें स्थान पर डेविड मिलर

पोलार्ड ने आईपीएल में 189 मैच खेले हैं और इसकी 171 पारियों में 52 बार नाबाद रहे हैं। चौथे नंबर पर 257 आईपीएल मैच खेलने वाले दिनेश कार्तिक मौजूद हैं। कार्तिक 50 पारियों में नाबाद रहे हैं। पांचवें स्थान पर साउथ अफ्रीका के तूफानी बल्लेबाज डेविड मिलर मौजूद हैं। मिलर आईपीएल की 135 पारियों में 49 बार नाबाद रहे हैं।

आईपीएल में सर्वाधिक नॉट आउट रहने वाले खिलाड़ी-

एमएस धोनी- 100

रवींद्र जडेजा- 81

काइरन पोलार्ड- 52

दिनेश कार्तिक- 50

डेविड मिलर- 49

    Umesh Kumar
    उमेश कुमारauthor

    उमेश कुमार पत्रकारिता में पिछले 7 वर्षों से सक्रिय हैं। उन्होंने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई की है। करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से करने के बाद उन्होंने डिजिटल मीडिया में बतौर स्पोर्ट्स राइटर अपनी मजबूत पहचान बनाई। उमेश ने अमर उजाला (प्रिंट), ईटीवी भारत (हैदराबाद), दैनिक भास्कर और दैनिक जागरण जैसे संस्थानों के साथ काम किया है। उमेश ने क्रिकेट की कई बायलेटरल सीरीज, आईपीएल, वर्ल्ड कप, प्रो कबड्डी लीग, फीफा वर्ल्ड कप, हॉकी वर्ल्ड कप और ओलंपिक जैसे बड़े राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय खेल आयोजनों को कवर किया है। खेलों की गहरी समझ और डेटा-ड्रिवन स्टोरीटेलिंग उनकी लेखनी की खासियत है।

    और पढ़ें
    End of Article