क्रिकेट

ना धोनी ना रोहित, इस कप्तान के नाम है आईपीएल में सबसे यूनिक रिकॉर्ड

रोहित शर्मा और एमएस धोनी इंडियन प्रीमियर लीग के दो सबसे सफल कप्तान हैं। रोहित और धोनी ने अपनी-अपनी टीम को 5-5 बार आईपीएल ट्रॉफी दिलाई है, लेकिन एक कप्तान ऐसा भी है जिसके नाम एक ऐसा यूनिक रिकॉर्ड है जो आज तक कोई नहीं बना पाया है।

Image

एमएस धोनी और रोहित शर्मा (साभार-X)

रोहित शर्मा और एमएस धोनी आईपीएल के दो सबसे सफल कप्तान हैं। जहां दिल्ली, पंजाब किंग्स और, लखनऊ की टीम एक भी ट्रॉफी नहीं जीत पाई है तो वहीं इन दोनों ने 5-5 आईपीएल ट्रॉफी अपने नाम की है। रोहित की कप्तानी में मुंबई इंडियंस ने 2013, 2015, 2017, 2019 और 2020 में ट्रॉफी उठाई थी। वहीं चेन्नई सुपर किंग्स ने धोनी की कप्तानी में 2010, 2011, 2018, 2021 और 2023 में सीएसके को चैंपियन बनाया था।

लेकिन इस लीग में एक कप्तान ऐसा भी है जिसके नाम ऐसा यूनिक रिकॉर्ड है जो धोनी और रोहित दोनों के पास नहीं है। यूनिक रिकॉर्ड वाला वह कप्तान कोई और नहीं बल्कि आईपीएल 2026 में पंजाब किंग्स की कप्तानी करने वाले श्रेयस अय्यर हैं। अय्यर की कप्तानी में आईपीएल 2025 में पंजाब किंग्स की टीम फाइनल तक पहुंची थी, जहां आरसीबी ने उसे हराकर पहली बार आईपीएल की ट्रॉफी उठाई थी।

श्रेयस अय्यर के नाम है यूनिक रिकॉर्ड

आईपीएल इतिहास की बात करें तो श्रेयस अय्यर इस लीग के इकलौते कप्तान हैं, जिन्होंने 3 अलग-अलग टीमों को फाइनल तक पहुंचाया है। यह काम धोनी या रोहित नहीं कर पाए हैं। अय्यर ने बतौर कप्तान दिल्ली कैपिटल्स को पहली बार साल 2020 में फाइनल में पहुंचाया। इस फाइनल में उसे मुंबई इंडियंस के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा। इसके बाद अय्यर ने साल 2024 में एक अन्य टीम कोलकाता नाईट राइडर्स को ना केवल फाइनल में पहुंचाया बल्कि चैंपियन भी बनाया। 2025 में जब उन्होंने पंजाब किंग्स के साथ अपनी कप्तानी पारी की शुरुआत की तो पहले ही सीजन में अपनी टीम को फाइनल तक ले गए। इसके साथ ही वह इस लीग के इकलौते कप्तान बन गए जिसने 3 अलग-अलग टीम को फाइनल तक पहुंचाया।

आईपीएल में श्रेयस अय्यर का कप्तानी रिकॉर्ड

आईपीएल में बतौर कप्तान श्रेयस अय्यर के रिकॉर्ड पर नजर डालें तो यह काफी कन्विंसिंग है। कप्तान के तौर पर अय्यर ने 84 मैच खेले हैं, जिसमें से 50 में उसे जीत मिली है। 35 मुकाबले में उनकी टीम को हार का सामना करना पड़ा है, जबकि 2 मुकाबला बिना किसी परिणाम के रहा है।

Sameer Thakur
समीर कुमार ठाकुरauthor

समीर कुमार ठाकुर टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की स्पोर्ट्स टीम के सदस्य हैं। करीब 10 वर्षों के पत्रकारिता अनुभव के साथ वे न केवल क्रिकेट, बल्कि हॉकी, फुटबॉल, बैडमिंटन और अन्य प्रमुख खेलों की गहरी समझ रखते हैं। खेलों की बारीकियों को पकड़ने, खिलाड़ियों के प्रदर्शन का विश्लेषण करने और मैच परिस्थितियों को सरल व रोचक अंदाज में समझाने की उनकी क्षमता उन्हें स्पोर्ट्स बीट का एक भरोसेमंद पत्रकार बनाती है। जर्नलिज़्म में डिप्लोमा कर चुके समीर ने टीवी मीडिया में भी काम किया है, जिससे उन्हें लाइव न्यूज प्रेजेंटेशन, ब्रेकिंग अपडेट्स और विजुअल स्टोरीटेलिंग का अनुभव मिला। समीर अब तक 10,000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुके हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव स्पोर्ट्स इंटरव्यू, ऑन-ग्राउंड रिपोर्टिंग और मैच व सीरीज आधारित विश्लेषण शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article