एजुकेशन

रेलवे टेक्नीशियन भर्ती परीक्षा के सिटी स्लिप जारी, rrb.indianrailways.gov.in से ऐसे करें डाउनलोड

RRB Technician City Intimation Slip 2026 Out: रेलवे भर्ती बोर्ड द्वारा टेक्निशियन पदों पर निकली भर्ती के लिए आयोजित होने वाली परीक्षा की सिटी स्लिप जारी कर दी गई है। एग्जाम में शामिल होने वाले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट rrb.indianrailways.gov.in पर जाकर इसे आसानी से डाउनलोड कर सकते हैं।

Image

RRB Technician City Intimation Slip 2026 Out (Photo - AI/Newsroom Verified)

RRB Technician City Intimation Slip 2026 Out: रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) ने CEN No 02/2026 (Technicians) के तहत आयोजित होने वाली कंप्यूटर आधारित परीक्षा (CBT) के संबंध में आधिकारिक नोटिस जारी किया है। इस नोटिस के आधार पर बता दें कि RRB Technicians भर्ती परीक्षा के लिए बोर्ड द्वारा सिटी स्लिप जारी कर दी गई है। जिन उम्मीदवारों ने टेक्नीशियन पदों के लिए आवेदन किया है, वे अब सभी आरआरबी की आधिकारिक वेबसाइटों पर जाकर अपनी परीक्षा शहर स्लिप डाउनलोड कर सकते है। सिटी स्लिप डाउनलोड करने के लिए उन्हें अपने लॉगिन क्रेडेंशियल का उपयोग करना है और लेख में नीचे दिए गए आसान स्टेप्स को फॉलो करना है।

कब होगी आरआरबी टेक्नीशियन की भर्ती परीक्षा

बोर्ड द्वारा जारी नोटिफिकेशन के अनुसार, टेक्निशियन पदों के लिए भर्ती परीक्षा का आयोजन 6 अक्टूबर, 7 अक्टूबर, 8 अक्टूबर और 9 अक्टूबर को किया जाएगा। इससे पहले परीक्षा की सिटी स्लिप और एडमिट कार्ड जारी किए जाते हैं।

कैसे करें आरआरबी टेक्नीशियन सिटी स्लिप डाउनलोड?

स्टेप 1 - आरआरबी टेक्निशियन पदों की भर्ती परीक्षा के शहर की जानकारी के लिए उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट rrb.indianrailways.gov.in पर जाएं।

स्टेप 2 - होमपेज पर दिए गए 'CEN 02/2026 RRB Technician City Intimation Slip 2026' के लिंक पर क्लिक करें।

स्टेप 3 - अब, स्क्रीन पर खुले नए पेज पर रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड दर्ज करें और दिए गए कैप्चा कोड को एड करें।

स्टेप 4 - सबमिट के बटन पर क्लिक करें।

स्टेप 5 - लॉगिन करने के बाद आपकी स्क्रीन पर सिटी स्लिप का सेक्शन दिखाई देगा।

स्टेप 6 - उस पर क्लिक करें और परीक्षा शहर की स्लिप को डाउनलोड करें और इसका प्रिंट आउट लें।

उम्मीदवार परीक्षा शहर की स्लिप पर दी गई जानकारी के आधार पर परीक्षा की दिन यात्रा की तैयारी करें ताकि वह परीक्षा के समय और रिपोर्टिंग टाइम से पहले केंद्र पर पहुंचे।

कब जारी होगा एडमिट कार्ड

रेलवे रिक्रूटमेंट बोर्ड द्वारा जारी नोटिस के अनुसार, परीक्षा से करीब 4 दिन पहले एग्जाम के एडमिट कार्ड जारी किए जाएंगे। परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवारों को सलाह है कि वह आधिकारिक वेबसाइट पर नजर रखें और परीक्षा की तैयारी तेज कर दें। नोटिस के अनुसार, एडमिट कार्ड 2 से 6 अक्टूबर के बीच जारी किए जाएंगे।

परीक्षा केंद्र पर जरूरी नियम

परीक्षा हॉल में प्रवेश करने से पहले सभी उम्मीदवारों का बायोमेट्रिक सत्यापन किया जाएगा। इसके लिए अभ्यर्थियों को अपना मूल ई-सत्यापित पहचान पत्र (जैसे पहचान पत्र या उसका प्रिंटआउट) साथ लाना अनिवार्य है। परीक्षा में देरी न हो इसलिए उम्मीदवारों को सलाह है कि एडमिट कार्ड पर जारी समय से करीब 30 मिनट पहले पहुंचे। गेट बंद होने के बाद एंट्री नहीं होगी।

उम्मीदवारों के पहचान पत्र पर नाम, जन्म तिथि (10वीं के प्रमाण पत्र के अनुसार), पिता का नाम, पता और नवीनतम फोटो सही और अपडेट होने चाहिए। ऐसा न होने की स्थिति में उन्हें दिक्कत का सामना करना पड़ सकता है।

हेल्पडेस्क और चेतावनी

किसी भी स्पष्टीकरण या पूछताछ के लिए अभ्यर्थी हेल्पडेस्क संपर्क नंबर 9513166371 पर सोमवार से शनिवार, सुबह 09:00 बजे से शाम 06:00 बजे के बीच संपर्क कर सकते हैं। आरआरबी चयन प्रक्रिया पूरी तरह से कंप्यूटर आधारित टेस्ट और उम्मीदवारों की योग्यता पर आधारित है। फर्जी नौकरी के वादे करने वाले असामाजिक तत्वों से सावधान रहें।

Varsha Kushwaha
वर्षा कुशवाहाauthor

वर्षा कुशवाहा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एजुकेशन डेस्क पर बतौर कॉपी एडिटर कार्यरत हैं और पिछले 5 वर्षों से मीडिया में सक्रिय हैं। जर्नलिज़्म में पोस्ट ग्रेजुएशन डिप्लोमा पूरा करने के बाद उन्होंने न्यूज रूम में तेजी, सटीकता और गहराई के साथ काम करते हुए अपनी मजबूत संपादकीय पहचान बनाई है। वर्षा की विशेषज्ञता हाइपर-लोकल खबरों, इवेंट कवरेज और स्टेट पॉलिटिक्स से जुड़ी रिपोर्टिंग में भी है। अब तक वर्षा कुशवाहा 8,000 से अधिक खबरें लिख चुकी हैं, जिनमें कई अहम लोकल रिपोर्ट्स, एजुकेशन और करियर की खबरें तथा फीचर-आधारित स्टोरीज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article