टेक एंड गैजेट्स

Chrome में काम करते-करते अचानक बंद हो गए सभी टैब्स, यह एक फीचर खत्म करेगा बड़ी टेंशन

Chrome का Tab Groups फीचर आपको अलग-अलग टैब को एक ग्रुप में सेट करने की सहूलियत देता है। ऐसे में अगर क्रोम में काम करते समय सभी टैब अचानक बंद हो जाते हैं तो इससे आप दोबारा सभी टैब्स को ओपन कर पाएंगे।

Image

गूगल क्रोम यूजर्स को कई तरह के सेफ्टी फीचर्स देता है। (फोटो क्रेडिट-iStock)

अगर आप Google Chrome पर एक साथ कई टैब खोलकर काम करते हैं, तो यह खबर आपके काफी काम आ सकती है। रिसर्च, ऑफिस के काम या किसी प्रोजेक्ट के दौरान हम अक्सर दर्जनों टैब खोल लेते हैं। ऐसे में गलती से ब्राउजर बंद हो जाए तो सभी टैब दोबारा खोलना काफी परेशानी वाला काम बन जाता है।

अगर आप भी डेली रूटीन लाइफ में काम के दौरान इस तरह की दिक्कत का सामना करते हैं तो अब आपका काम आसान होने वाला है। आपको बता दें कि Chrome का Tab Groups फीचर इस परेशानी को काफी हद तक आसान कर सकता है। इसकी मदद से आप एक जैसे या किसी एक काम से जुड़े कई टैब को एक ही ग्रुप में रख सकते हैं और जरूरत पड़ने पर पूरे ग्रुप को दोबारा खोल सकते हैं।

क्या है Chrome का Tab Groups फीचर?

Chrome का Tab Groups फीचर आपको अलग-अलग टैब को एक ग्रुप में सेट करने की सहूलियत देता है। उदाहरण के लिए, अगर आप किसी प्रोजेक्ट पर काम कर रहे हैं और उससे जुड़ी कई वेबसाइट खुली हैं, तो उन सभी टैब को एक ही ग्रुप में रखा जा सकता है। आप इस ग्रुप को एक नाम भी दे सकते हैं, जिससे बाद में उसे पहचानना आसान हो जाता है।

इससे क्या फायदा होगा?

इस फीचर का सबसे बड़ा फायदा यह है कि आपको हर वेबसाइट का टैब अलग-अलग खोजकर खोलने की जरूरत नहीं पड़ती। एक ही काम से जुड़े सभी टैब को साथ रखा जा सकता है। इसका एक फायदा यह भी है ब्राउजर में खुले टैब ज्यादा व्यवस्थित रहते हैं और साथ ही किसी प्रोजेक्ट के टैब जल्दी खोजे जा सकते हैं। जरूरत पड़ने पर पूरे टैब ग्रुप को दोबारा एक्सेस करना आसान हो जाता है।

Chrome में Tab Group कैसे बनाएं?

  • अगर आप अपने टैब को ग्रुप में रखना चाहते हैं, तो इसके लिए कुछ आसान स्टेप्स फॉलो करने होंगे।
  • सबसे पहले Google Chrome खोलें और जिस टैब को ग्रुप में रखना है, उस पर Right Click करें।
  • अब दिखाई देने वाले मेन्यू में 'Add Tab to Group' विकल्प पर क्लिक करें।
  • अब आप नया टैब ग्रुप बना सकते हैं। ग्रुप को अपनी जरूरत के हिसाब से कोई नाम दें, जैसे Work, Research, Shopping या Project।
  • अब उसी काम से जुड़े दूसरे टैब को भी इस ग्रुप में शामिल कर दें। इस तरह सभी संबंधित वेबसाइट एक ही ग्रुप के अंदर व्यवस्थित हो जाएंगी।

बाद में पूरे टैब ग्रुप को कैसे खोलें?

एक बार टैब ग्रुप तैयार करने के बाद उसे सेव किया जा सकता है। इसके बाद जब आपको उस प्रोजेक्ट या काम पर दोबारा लौटना हो, तो सेव किए गए टैब ग्रुप को एक्सेस करके संबंधित टैब फिर से खोले जा सकते हैं। इससे हर वेबसाइट को अलग-अलग सर्च करने में लगने वाला समय बच सकता है।

Chrome का यह फीचर किसके लिए है उपयोगी?

यह फीचर खासतौर पर उन लोगों के लिए उपयोगी हो सकता है जो Chrome पर एक साथ बहुत सारे टैब खोलकर काम करते हैं। स्टूडेंट्स, रिसर्च करने वाले यूजर्स, ऑफिस में काम करने वाले लोग और ऑनलाइन प्लानिंग करने वालों के लिए यह फीचर काम आसान कर सकता है। हालांकि, Chrome के वर्जन और आपके डिवाइस के हिसाब से Tab Groups के कुछ विकल्प अलग दिखाई दे सकते हैं।
Gaurav Tiwari
गौरव तिवारीauthor

गौरव तिवारी टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में टेक और ऑटो बीट को कवर करते हैं। मीडिया इंडस्ट्री में 9 वर्षों के अनुभव के साथ, गौरव तकनीकी दुनिया की तेजी से बदलती जानकारियो को सरल और समझने योग्य भाषा में पेश करने के लिए जाने जाते हैं। वह गैजेट रिव्यू, टेलिकॉम अपडेट्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, साइबर क्राइम, टिप्स एंड ट्रिक्स, ई-कॉमर्स और ऑटोमोबाइल सेक्टर की महत्वपूर्ण खबरों पर लगातार काम करते हैं। गौरव अब तक 10,000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुके हैं। उनकी स्टोरीज न सिर्फ टेक-सेवी पाठकों के लिए उपयोगी होती हैं, बल्कि आम यूजर्स को भी नई तकनीक समझने और अपनाने में मदद करती हैं।

और पढ़ें
End of Article