क्रिकेट

दूसरे वनडे के लिए गुवाहाटी पहुंची भारतीय टीम, सीरीज में 1-0 से आगे है टीम इंडिया (वीडियो)

तीन मैच की वनडे सीरीज के दूसरे मुकाबले के लिए टीम इंडिया गुवाहाटी पहुंच गई है। फिलहाल गिल एंड कंपनी सीरीज में 1-0 से आगे है। गुवाहाटी में उसके पास सीरीज में अजेय बढ़त बनाने का मौका है।

Image

भारतीय टीम (साभार-X)

वेस्टइंडीज के खिलाफ बारसापारा क्रिकेट स्टेडियम में खेले जाने वाले दूसरे वनडे के लिए टीम इंडिया गुवाहाटी पहुंच गई है। पीटीआई ने टीम इंडिया का गुवाहाटी पहुंचने वाला एक वीडियो शेयर किया है जिसमें हेड कोच गौतम गंभीर के साथ रवींद्र जडेजा बाहर निकलते नजर आ रहे हैं। एअरपोर्ट के बाहर अपने पसंदीदा खिलाड़ियों की एक झलक पाने के लिए फैंस की अच्छी खासी भीड़ मौजूद थी। इस दौरान विराट का एक फैन उनकी पेटिंग लेकर पहुंचा था।

30 सितंबर को है दूसरा मुकाबला

भारत और वेस्टइंडीज के बीच 3 मैच की वनडे सीरीज का दूसरा मुकाबला 30 सितंबर को बारसापारा क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा। फिलहाल टीम इंडिया सीरीज में 1-0 से आगे है और उसके पास गुवाहाटी वनडे जीतकर सीरीज में अजेय बढ़त लेने का मौका है, वहीं दूसरी तरफ वेस्टइंडीज की टीम को सीरीज में बने रहने के लिए हर हाल में यह मुकाबला जीतना होगा।

मां कामख्या के दरबार में लगाएंगे हाजिरी

रिपोर्ट की मानें तो टीम इंडिया के हेड कोच गौतम गंभीर मुकाबले से एक दिन पहले मां कामख्या के दरबार में हाजिरी लगाने पहुंचेंगे। टीम इंडिया के साथ-साथ कोच गंभीर के कोचिंग कार्यकाल के लिए भी आने वाले कुछ महीना बेहद खास रहने वाला है। गंभीर की कोचिंग में टीम इंडिया चैंपियंस ट्रॉफी और एशिया कप पहले ही जीत चुकी है, अब उसकी नजर 2027 में होने वाले वनडे वर्ल्ड कप पर है। इस बार का वर्ल्ड कप साउथ अफ्रीका, नामीबिया और जिम्बाब्वे की मेजबानी में खेला जाएगा। वर्ल्ड कप के कार्यक्रम की घोषणा एक अक्टूबर को होगी।

भारत और वेस्टइंडीज की संभावित प्लेइंग इलेवन-

भारत (प्लेइंग इलेवन): रोहित शर्मा, शुभमन गिल (कप्तान), विराट कोहली, रुतुराज गायकवाड़, केएल राहुल (विकेटकीपर), नमन धीर, रवींद्र जड़ेजा, नितीश कुमार रेड्डी, गुरनूर बरार, कुलदीप यादव, प्रसिद्ध कृष्णा

वेस्टइंडीज (प्लेइंग इलेवन): जॉन कैंपबेल, जस्टिन ग्रीव्स, कीसी कार्टी, शाई होप (विकेटकीपर/कप्तान), अमीर जांगू, ज्वेल एंड्रयू, रोस्टन चेज़, मैथ्यू फोर्डे, गुडाकेश मोती, अल्ज़ारी जोसेफ, जेडन सील्स

Sameer Thakur
समीर कुमार ठाकुरauthor

समीर कुमार ठाकुर टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की स्पोर्ट्स टीम के सदस्य हैं। करीब 10 वर्षों के पत्रकारिता अनुभव के साथ वे न केवल क्रिकेट, बल्कि हॉकी, फुटबॉल, बैडमिंटन और अन्य प्रमुख खेलों की गहरी समझ रखते हैं। खेलों की बारीकियों को पकड़ने, खिलाड़ियों के प्रदर्शन का विश्लेषण करने और मैच परिस्थितियों को सरल व रोचक अंदाज में समझाने की उनकी क्षमता उन्हें स्पोर्ट्स बीट का एक भरोसेमंद पत्रकार बनाती है। जर्नलिज़्म में डिप्लोमा कर चुके समीर ने टीवी मीडिया में भी काम किया है, जिससे उन्हें लाइव न्यूज प्रेजेंटेशन, ब्रेकिंग अपडेट्स और विजुअल स्टोरीटेलिंग का अनुभव मिला। समीर अब तक 10,000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुके हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव स्पोर्ट्स इंटरव्यू, ऑन-ग्राउंड रिपोर्टिंग और मैच व सीरीज आधारित विश्लेषण शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article