क्रिकेट

आईपीएल 2026, हैदराबाद रिटेन रिलीज प्लेयर्स लिस्ट: मोहम्मद शमी की हुई छुट्टी, ये है SRH के रिटेन और रिलीज खिलाड़ियों की लिस्ट

आईपीएल 2026 नीलामी में एसआरएच रिटेन रिलीज प्लेयर्स लिस्ट (IPL 2026 Sunrisers Hyderabad Retained Players List): आईपीएल 2026 से पहले सनराइजर्स हैदराबाद ने एक बड़ा ट्रेड किया है। तेज गेंदबाज शमी जो पिछले सीजन संघर्ष कर रहे थे वह अब लखनऊ चले गए हैं।

Image

सनराइजर्स हैदराबाद (साभार-TNN)

(IPL 2026 Sunrisers Hyderabad Retained Players List): सनराइजर्स हैदराबाद की बात करें तो पिछले दो सीजन से टीम सबसे बड़े एंटरटेनर के तौर पर उभरी। ऑक्शन से पहले टीम ने मोहम्मद शमी के रुप में एक बड़ा ट्रेड किया है। शमी पिछले सीजन संघर्ष करते नजर आए थे। उन्हें SRH ने 10 करोड़ के प्राइस पर लखनऊ के साथ ट्रेड किया। ऑक्शन से पहले हैदराबाद ने 8 खिलाड़ियों को रिलीज किया। 8 में से 2 खिलाड़ी विदेशी हैं।

हैदराबाद की बात करें तो पैट कमिंस के नेतृत्व में टीम का फंडा एकदम क्लियर है कि वह तूफानी अंदाज में बल्लेबाजी करेगी। लेकिन उनका यह फंडा आईपीएल 2025 में कामयाब नहीं रहा था। नतीजा टीम प्लेऑफ के लिए भी क्वालीफाई नहीं कर पाई थी। अभिषेक शर्मा और ट्रेविड हेड के ईर्द-गिर्द घूमती यह टीम मिडिल ऑर्डर में परेशान रही थी और इस बार वह इसी कमी को दूर करने के प्रयास से मिनी ऑक्शन में उतरना चाहेगी।

हैदराबाद ने इन खिलाड़ियों को किया रिलीज

अथर्व तायडे, सचिन बेबी, अभिनव मनोहर, वियान मुल्डर, एडम जैंपा, सिमरजीत सिंह, राहुल चाहर, मोहम्मद शमी (ट्रेड)

सनराइजर्स हैदराबाद इन्हें किया रिटेन (Sunrisers Retain Player List)- पैट कमिंस, अभिषेक शर्मा, अनिकेत वर्मा, आर स्मरण, हेनरिक क्वलासेन, ट्रैविस हेड, ईशान किशन, नितीश कुमार रेड्डी, हर्ष दुबे, ब्रायडन कार्स, कामिंदु मेंडिस।

सनराइजर्स हैदराबाद के बाकी बचे पर्स (Sunrisers Hyderabad Purse)-

सनराइजर्स हैदराबाद के पास अब 25.5 करोड़ रुपये बचे हैं और उन्हें केवल 2 खिलाड़ी लेने हैं।

IPL 2025 में सनराइजर्स हैदराबाद का प्रदर्शन

आईपीएल 2025 की बात करें तो सनराइजर्स हैदराबाद की टीम प्लेऑफ के लिए क्वालीफाई नहीं कर पाई थी। 14 मैच में से 6 में जीत दर्ज की थी और 7 मैच में उसे हार का सामना करना पड़ा था। एक मुकाबला रद्द हो गया था। 13 प्वाइंट के साथ टीम छठे नंबर पर फिनिश किया था।

Sameer Thakur
समीर कुमार ठाकुरauthor

समीर कुमार ठाकुर टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की स्पोर्ट्स टीम के सदस्य हैं। करीब 10 वर्षों के पत्रकारिता अनुभव के साथ वे न केवल क्रिकेट, बल्कि हॉकी, फुटबॉल, बैडमिंटन और अन्य प्रमुख खेलों की गहरी समझ रखते हैं। खेलों की बारीकियों को पकड़ने, खिलाड़ियों के प्रदर्शन का विश्लेषण करने और मैच परिस्थितियों को सरल व रोचक अंदाज में समझाने की उनकी क्षमता उन्हें स्पोर्ट्स बीट का एक भरोसेमंद पत्रकार बनाती है। जर्नलिज़्म में डिप्लोमा कर चुके समीर ने टीवी मीडिया में भी काम किया है, जिससे उन्हें लाइव न्यूज प्रेजेंटेशन, ब्रेकिंग अपडेट्स और विजुअल स्टोरीटेलिंग का अनुभव मिला। समीर अब तक 10,000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुके हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव स्पोर्ट्स इंटरव्यू, ऑन-ग्राउंड रिपोर्टिंग और मैच व सीरीज आधारित विश्लेषण शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article