क्रिकेट

आईपीएल 2026, पंजाब किंग्स रिटेन रिलीज प्लेयर्स लिस्ट: नीलामी से पहले पंजाब किंग्स ने किया ग्लेन मैक्सवेल सहित इन खिलाड़ियों को रिलीज, ऐसी है PBKS के रिलीज और रिटेन खिलाड़ियों की पूरी लिस्ट

आईपीएल 2026 नीलामी में पीबीकेएस पंजाब किंग्स रिटेन रिलीज प्लेयर्स लिस्ट (IPL 2026 Punjab Kings Retained Players List): पिछले सीजन की उपविजेता पंजाब किंग्स ने आईपीएल 2026 के लिए होने वाली नीलामी (Mini Auction) से पहले अपने रिलीज और रिटेन प्लेयर्स की सूची का ऐलान कर दिया है। जानिए कोलकाता के नाइट राइडर्स ने छोड़ा किन खिलाड़ियों का साथ और किनपर बनाए रखा लीग के 19वें सीजन से पहले विश्वास?

Image

पंजाब किंग्स रिटेन और रिजील प्लेयर्स लिस्ट आईपीएल 2026

PBKS retained and released players list, IPL 2026: आईपीएल इतिहास की सबसे पुरानी टीमों में से एक और पिछले सीजन की उपविजेता पंजाब किंग्स ने आईपीएल 2026 के लिए होने वाले मिनी ऑक्शन से पहले अपने रिलीज और रिटेन प्लेयर्स के नाम का का ऐलान करने वाली है। 15 नवंबर, 2025 रिटेन और रिलीज खिलाड़ियों के ऐलान का आखिरी दिन है। पंजाब किंग्स की टीम ने पिछले सीजन में श्रेयस अय्यर की कप्तानी में शानदार प्रदर्शन किया लेकिन खिताब अपने नाम करने से चूक गई। पंजाब की टीम सबसे ज्यादा संतुलित नजर आ रही थी और इसका असर टीम के प्रदर्शन पर भी पड़ा। ऐसे में नए सीजन में पंजाब की टीम में ज्यादा बदलाव होते दिखाई नहीं दे रहे थे और अंतत: ऐसा ही हुआ। आइए जानते हैं पंजाब के किंग्स ने किन खिलाड़ियों को किया है नए सीजन के लिए होने वाली नीलामी से पहले रिटेन और किन खिलाड़ियों को रिलीज ये है पंजाब किंग्स के प्लेयर्स की पूरी लिस्ट?

पंजाब किंग्स ने इन खिलाड़ियों को किया रिलीज (Punjab Kings Released Players list)

जोश इंग्लिस, आरोन हार्डी, ग्लेन मैक्सवेल, कुलदीप सेन, प्रवीण दुबे।

पंजाब किंग्स के पर्स में 11.5 करोड़ रुपये बचे हैं।

पंजाब किंग्स के रिटेन प्लेयर्स की लिस्ट (Punjab Kings Retained Players list)

श्रेयस अय्यर(कप्तान), नेहाल वढेरा, प्रियांश आर्य, शशांक सिंह, पायला अविनाश, हरनूर सिंह, मुशीर खान, प्रभसिमरन सिंह, विष्णु विनोद, मार्कस स्टोइनिस, मार्को यानसेन, अजमतमुल्लाह ओमरजई, सूर्यांश शेडगे,मिचेल ओवन, अर्शदीप सिंह, व्यसाक विजयकुमार, यश ठाकुर, जेवियर बार्टलेट, लॉकी फर्ग्युसन, युजवेंद्र चहल, हरप्रीत बराड़।

ट्रेड के जरिए टीम में शामिल किए गए प्लेयर (Punjab Kingss Players Included through Trade))

पंजाब किंग्स ने किसी भी खिलाड़ी को ट्रेड के जरिए अपनी टीम में शामिल नहीं किया है।

आईपीएल 2026 की नीलामी से पहले पंजाब किंग्स की टीम (Punjab Kings Squad Ahead of IPL 2026 Auction)

श्रेयस अय्यर(कप्तान), नेहाल वढेरा, प्रियांश आर्य, शशांक सिंह, पायला अविनाश, हरनूर सिंह, मुशीर खान, प्रभसिमरन सिंह, विष्णु विनोद, मार्कस स्टोइनिस, मार्को यानसेन, अजमतमुल्लाह ओमरजई, सूर्यांश शेडगे,मिचेल ओवन, अर्शदीप सिंह, व्यसाक विजयकुमार, यश ठाकुर, जेवियर बार्टलेट, लॉकी फर्ग्युसन, युजवेंद्र चहल, हरप्रीत बराड़।

IPL 2025 में कैसा रहा था मुंबई का प्रदर्शन (Punjab Kings Performance in IPL 2025)

पंजाब किंग्स की टीम का आईपीएल 2025 में श्रेयस अय्यर की कप्तानी में शानदार प्रदर्शन रहा था। अय्यर की कप्तानी और रिकी पॉन्टिंग की कोचिंग में टीम ने शानदार प्रदर्शन किया और फाइनल में पहुंचने में सफल रही। रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू के खिलाफ पंजाब किंग्स की टीम खिताब जीतने में नाकाम रही। बावजूद इसके पंजाब के पूरे सीजन किए प्रदर्शन की सराहना हुई। पंजाब किंग्स ने लीग दौर में खेले 14 मैच में से 9 में जीत दर्ज की जबकि 4 मैच में उसे हार का मुंह देखना पड़ा। एक मुकाबले का कोई परिणाम नहीं निकला। 19 अंक के साथ अय्यर की सेना ने लीग दौर का अंत पहले पायदान पर रहते हुए किया। पहले क्वालीफायर में पंजाब को आरसीबी के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा। इसके बाद दूसरे क्वालीफायर में मुंबई इंडियन्स को मात देकर फाइनल में पहुंचने में सफल रही लेकिन खिताब जीतने से चूक गई। पंजाब की टीम पिछले सीजन बेहद संतुलित नजर आ रही थी। ऐसे में नए सीजन से पहले उसमें बदलाव की संभावना भी बेहद कम नजर आ रही है।

Navin Chauhan
नवीन चौहानauthor

नवीन चौहान टाइम्स नाउ नवभारत की स्पोर्ट्स टीम में कार्यरत एक अनुभवी पत्रकार हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा प्राप्त करने के बाद वे पिछले 15 वर्षों से सक्रिय रूप से मीडिया जगत में जुड़े हैं। प्रिंट मीडिया और डिजिटल—दोनों माध्यमों में काम करने के अनुभव ने उन्हें खेल पत्रकारिता में व्यापक दृष्टिकोण और गहरी समझ प्रदान की है। अपने लंबे करियर में नवीन ने कई बड़े राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय खेल आयोजनों को कवर किया है। इनमें आईपीएल, बैडमिंटन प्रीमियर लीग, इंडियन सुपर लीग, टी20 विश्व कप, आईसीसी विश्व कप, और तीन ओलंपिक—लंदन, रियो और टोक्यो—जैसे प्रतिष्ठित टूर्नामेंट शामिल हैं। नवीन चौहान ने अपने करियर में कई प्रसिद्ध भारतीय खिलाड़ियों और कोचों के इंटरव्यू भी किए हैं, जिनमें पीवी सिंधू, विजेंदर सिंह और पुलेला गोपीचंद जैसे नाम शामिल हैं। अब तक नवीन 15,000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुके हैं, जिनमें ग्राउंड रिपोर्टिंग, विश्लेषणात्मक लेख, स्पेशल स्टोरीज़, प्लेयर प्रोफाइल और टूर्नामेंट-आधारित एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article