KKR retained and released players list: आईपीएल इतिहास की तीसरी सबसे सफल टीम कोलकाता नाइट राइडर्स ने आईपीएल 2026 के लिए होने वाली नीलामी से पहले अपने रिलीज और रिटेन प्लेयर्स के नाम का का ऐलान करेगी। 15 नवंबर, 2025 रिटेन और रिलीज खिलाड़ियों के ऐलान का आखिरी दिन है। कोलकाता नाइट राइडर्स की टीम पिछले सीजन अपने खिताब की बचाव अजिंक्य रहाणे की कप्तानी में नहीं कर पाई। केकेआर के लिए सीजन बेहद निराशाजनक रहा इसका असर नए सीजन के आगाज से पहले कोचिंग स्टाफ में बड़े बदलाव के रूप में दिखाई दिया। इस बदलाव का असर भी रिलीज और रिटेन किए गए खिलाड़ियों की सूची में दिखाई पड़ेगा। कई बड़े खिलाड़ियों को केकेआर ने मिनी ऑक्शन से पहले अलविदा कह दिया और मोटे पर्स के साथ नीलामी में उतरने का फैसला किया है। लेग स्पिनर मयंक मार्कंडेय को केकेआर ने मुंबई इंडियन्स ट्रेड के जरिए भेज दिया है। वेंकटेश अय्यर को केकेआर रिलीज कर सकती है उन्हें पिछले सीजन 23.75 करोड़ की राशि में टीम में शामिल किया था।
कोलकाता नाइट राइडर्स ने इन खिलाड़ियों को किया रिलीज (Kolkata Knight Riders Released Players list)
केकेआर ने आंद्रे रसेल(12 करोड़), वेंकटेश अय्यर(23.75 करोड़), क्विटन डिकॉक(3.6 करोड़), मोईन अली(2 करोड़),एनरिक नॉर्खिया(6.5 करोड़), लवनिथ सिसौदिया, रहमानुल्लाह गुरबाज, अनुकूल रॉय, स्पेंसर जॉनसन, चेतन सकारिया, मयंक मार्कंडेय(ट्रेड किया मुंबई को)।कोलकाता के पर्स में 64.3 करोड़ रुपये शेष हैं और उन्हें 13 खिलाड़ियों की खरीदारी करनी है।
कोलकाता नाइट राइडर्स के रिटेन प्लेयर्स की लिस्ट (Kolkata Knight Riders Retained Players list)
रिंकू सिंह, अंगकृष रघुवंशी, रोवमैन पॉवेल, अंजिंक्य रहाणे, मनीष पांडे, सुनील नरेन, रमनदीप सिंह, अनुकूल रॉय, वरुण चक्रवर्ती, हर्षित राणा, वैभव अरोड़ा, उमरान मलिक।ट्रेड के जरिए टीम में शामिल किए गए प्लेयर (Kolkata Knight Riderss Players Included through Trade))
कोलकाता नाइट राइडर्स ने किसी भी खिलाड़ी को ट्रेड के जरिए अपनी टीम में शामिल नहीं किया है।
आईपीएल 2026 की नीलामी से पहले कोलकाता नाइट राइडर्स की टीम(Kolkata Knight Riders Squad Ahead of IPL 2026 Auction)
रिंकू सिंह, अंगकृष रघुवंशी, रोवमैन पॉवेल, अंजिंक्य रहाणे, मनीष पांडे, सुनील नरेन, रमनदीप सिंह, अनुकूल रॉय, वरुण चक्रवर्ती, हर्षित राणा, वैभव अरोड़ा, उमरान मलिक।
IPL 2025 में कैसा रहा था मुंबई का प्रदर्शन (Kolkata Knight Riders Performance in IPL 2025):
कोलकाता नाइट राइडर्स की टीम का आईपीएल 2025 में प्रदर्शन खराब रहा था। साल 2025 में डिफेंडिंग चैंपियन के रूप में उतरी केकेआर को आठवें पायदान से संतोष करना पड़ा। नए कप्तान के साथ मैदान में उतरी कोलकाता नाइट राइडर्स को 14 मैच में से 5 में जीत मिली और 7 में उसे हार का सामना करना पड़ा। जबकि दो मैच का कोई परिणाम नहीं निकला। 12 अंक और -0.305 के नेट रन रेट के साथ केकेआर आठवें स्थान पर रही। ऐसे में नए सीजन में नए कॉम्बिनेशन के साथ केकेआर मैदान पर उतरना चाहती है। टीम ने अपने कोचिंग स्टाफ में भी नए सीजन के लिए बड़ा बदलाव किया है। अभिषेक नायर को टीम का नया हेड कोच बनाया गया है। वहीं ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान शेन वॉटसन टीम के साथ सहायक कोच के रूप में जुड़े हैं।
