देश

कहां गए MV Ocean Winner पर सवार 22 लोग? लाइफबोट तो मिली लेकिन कोई जीवित नहीं मिला, बचाव अभियान जारी

लापता चालक दल की तलाश में भारतीय तटरक्षक बल MRCC बीजिंग के साथ लगातार समन्वय कर रहा है। इलाके में मौजूद मर्चेंट जहाजों के साथ-साथ अतिरिक्त कोस्ट गार्ड संसाधनों को भी सर्च ऑपरेशन में लगाया गया है,ताकि समुद्र के बड़े हिस्से को कवर किया जा सके।

Image

MV Ocean Winner के चालक दल की तलाश जारी।

पारादीप: बंगाल की खाड़ी में डूबे पनामा के झंडे वाले मालवाहक जहाज MV Ocean Winner के लापता चालक दल के सदस्यों की तलाश मंगलवार को भी जारी रही। भारतीय तटरक्षक बल ने सर्च ऑपरेशन को और तेज कर दिया है। इस दौरान जहाज की एक लाइफबोट बरामद हुई, लेकिन उसमें कोई जीवित व्यक्ति नहीं मिला।

जानकारी के मुताबिक, MV Ocean Winner पारादीप बंदरगाह से करीब 240-290 समुद्री मील दूर हादसे का शिकार हुआ था। ये जहाज चीन की ओर करीब 71 हजार मीट्रिक टन लौह अयस्क लेकर जा रहा था। जहाज पर चालक दल के 24 सदस्य भी सवार थे। इनमें से दो को पहले ही लाइफ राफ्ट की मदद से बचा लिया गया था। वहीं बाकी सदस्य अब भी लापता हैं।

MRCC बीजिंग के साथ भारतीय तटरक्षक बल चला रहा अभियान

लापता चालक दल की तलाश में भारतीय तटरक्षक बल MRCC बीजिंग के साथ लगातार समन्वय कर रहा है। इलाके में मौजूद मर्चेंट जहाजों के साथ-साथ अतिरिक्त कोस्ट गार्ड संसाधनों को भी सर्च ऑपरेशन में लगाया गया है,ताकि समुद्र के बड़े हिस्से को कवर किया जा सके।

वहीं, ICGS Varad इस अभियान में अहम भूमिका निभा रहा है। लापता चालक दल के सदस्यों का पता लगाने के लिए हवाई तलाशी भी जारी है। इसी दौरान एक नौसैनिक विमान को समुद्र में संकट का संकेत मिला। इसके बाद विमान ने ICGS Varad को उस स्थान की ओर निर्देशित किया,जहां से यह सिग्नल मिला था। मौके पर पहुंचने के बाद कोस्ट गार्ड ने एक इमरजेंसी बीकन बरामद किया। जांच में इसकी पहचान MV Ocean Winner से जुड़े उपकरण के रूप में हुई।

इसके बाद मंगलवार सुबह करीब 7 बजे ICGS Varad को सर्च एरिया में MV Ocean Winner की एक लाइफबोट दिखाई दी। कोस्ट गार्ड की बोर्डिंग टीम ने लाइफबोट पर जाकर उसकी जांच की, लेकिन उसमें कोई व्यक्ति नहीं मिला। इसके बावजूद लापता चालक दल के सदस्यों की तलाश में अभियान जारी रखा गया है।

हादसे की वजह साफ नहीं

MV Ocean Winner के अचानक डूबने को लेकर भी कई सवाल उठ रहे हैं। फिलहाल हादसे की सटीक वजह स्पष्ट नहीं है। जहाज की स्थिति, समुद्री परिस्थितियों और दुर्घटना से जुड़े अन्य पहलुओं की जांच के बाद ही इसके कारणों को लेकर तस्वीर साफ हो सकेगी।

Shiv Shukla
शिव शुक्लाauthor

शिव शुक्ला टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में कार्यरत एक अनुभवी न्यूज राइटर हैं। छह वर्षों के पेशेवर अनुभव के साथ वे डिजिटल पत्रकारिता में तेज, सटीक और प्रभावी कंटेंट तैयार करने के लिए पहचाने जाते हैं। वह राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय खबरों, राजनीतिक घटनाक्रमों और गहन विश्लेषण पर विशेष पकड़ रखते हैं। ब्रेकिंग न्यूज कवरेज, लाइव ब्लॉग, एक्सप्लेनर और एनालिसिस आर्टिकल तैयार करने में उन्हें विशेषज्ञता हासिल है। शिव शुक्ला 8,000 से अधिक न्यूज रिपोर्ट प्रकाशित कर चुके हैं। मजबूत न्यूज सेंस, विश्लेषण क्षमता और स्पष्ट लेखन शैली उनकी खासियत है। उन्हें नए स्थानों की यात्रा करना और किताबें पढ़ने का शौक है, जो उनकी लेखन शैली एवं दृष्टिकोण को और समृद्ध बनाता है।

और पढ़ें
End of Article