CSK retained and released players list IPL 2026: आईपीएल के पांच खिताब जीतने वाली चेन्नई सुपर किंग्स ने आईपीएल 2026 के लिए होने वाली नीलामी से पहले अपने रिलीज और रिटेन प्लेयर्स की सूची का ऐलान कर दिया है। 15 नवंबर, 2025 रिटेन और रिलीज खिलाड़ियों के ऐलान का आखिरी दिन था। चेन्नई सुपर किंग्स को लेकर कई तरह की अटकलें पिछले कई महीनों से चल रही थीं। नीलामी से कुछ दिन पहले यह भी कहा गया कि संजू सैमसन को टीम में शामिल करने के लिए सीएसके रवींद्र जडेजा को राजस्थान रॉयल्स के साथ ट्रेड करेगी। अंतत: ऐसा ही हुआ। चेन्नई सुपर किंग्स ने रवींद्र जडेजा की जगह संजू सैमसन को अपनी टीम में शामिल किया है। दोनों टीमों के बीच ट्रेड डील का ऐलान शनिवार को हुआ। संजू 18 करोड़ रुपये की कीमत पर चेन्नई सुपर किंग्स के साथ जुड़े हैं। सैमसन सीएसके के नए कप्तान भी हो सकते हैं।
पिछले सीजन कप्तान रुतुराज गायकवाड़ के घायल होकर टूर्नामेंट से बाहर होने के बाद धोनी ने टीम की कमान संभाली लेकिन टीम को वो प्लेऑफ तक पहुंचाने में नाकाम रहे। चेन्नई सुपर किंग्स मेगा ऑक्शन के बाद आमतौर पर अपने दल में बड़े बदलाव नहीं करती है। नीतिगत तौर पर सीएसके अपने दल के खिलाड़ियों का चयन करती है और उन्हें प्लेइंग-11 में शामिल करती है। ऐसे में नए सीजन के लिए चेन्नई सुपर किंग्स ने मिनी ऑक्शन से पहले रिटेन और रिलीज प्लेयर्स की लिस्ट जारी करके अपनी मंशा जाहिर कर दी है। जानिए किन खिलाड़ियों को चेन्नई ने किया है आईपीएल 2026 के मिनी ऑक्शन से पहले रिलीज और रिटेन। ये है पूरी लिस्ट।
चेन्नई सुपर किंग्स ने इन खिलाड़ियों को किया रिलीज (Chennai Super Kings Released Players list)
डेवोन कॉन्वे, रचिन रवींद्र, मथीशा पथिराना, आंद्रे सिद्दार्थ, राहुल त्रिपाठी, वंश बेदी, शेख राशिद, दीपक हुड्डा, विजय शंकर, कमलेश नागरकोटी। रवींद्र जडेजा और सैम कुरेन को किया ट्रेड।पर्स में बचे 43.4 करोड़, कुल जगह 9(4 विदेशी सहित)
चेन्नई सुपर किंग्स के रिटेन प्लेयर्स की लिस्ट (Chennai Super Kings Retained Players list)
रुतुराज गायकवाड़, आयुष म्हात्रे, डेवाल्ड ब्रेविस, एमएस धोनी, संजू सैमसन(राजस्थान से हुए ट्रेड), शिवम दुबे, जैमी ओवरटन, रामकृष्ण घोष, नूर अहमद, खलील अहमद, अंशुल कंबोज, नेथन एलिस, श्रेयस गोपाल, मुकेश चौधरी, गुरजनप्रीत सिंह।ट्रेड के जरिए टीम में शामिल किए गए प्लेयर (Chennai Super Kingss Players Included through Trade))
चेन्नई ने संजू सैमसन को ट्रेड के जरिए राजस्थान रॉयल्स से अपनी टीम में 18 करोड़ रुपये की कीमत पर शामिल किया है। हालांकि इसके बदले रवींद्र जडेजा को 14 करोड़ और इंग्लिश ऑलराउंडर सैम कुरेन को भी चेन्नई ने राजस्थान रॉयल्स को 2.4 करोड़ की कीमत पर ट्रे़ड किया है।
आईपीएल 2026 की नीलामी से पहले चेन्नई सुपर किंग्स की टीम(Chennai Super Kings Squad Ahead of IPL 2026 Auction)
रुतुराज गायकवाड़, आयुष म्हात्रे, डेवाल्ड ब्रेविस, एमएस धोनी, संजू सैमसन(राजस्थान से हुए ट्रेड), शिवम दुबे, जैमी ओवरटन, रामकृष्ण घोष, नूर अहमद, खलील अहमद, अंशुल कंबोज, नेथन एलिस, श्रेयस गोपाल, मुकेश चौधरी, गुरजनप्रीत सिंह।
IPL 2025 में कैसा रहा था मुंबई का प्रदर्शन (Chennai Super Kings Performance in IPL 2025):
चेन्नई सुपर किंग्स की टीम का आईपीएल 2025 में प्रदर्शन बेहद खराब रहा था। चेन्नई सुपर किंग्स ने सीजन में खेले 14 मैच में से 4 में जीत दर्ज की और उसे 10 में हार का सामना करना पड़ा। चेन्नई सुपर किंग्स को अंक तालिका में दसवें पायदान से संतोष करना पड़ा। एमएस धोनी ने बीच सीजन कमान संभाली लेकिन वो भी टीम को वापस पटरी पर नहीं ला पाए। चेन्नई ने अपना आखिरी खिताब साल 2023 में धोनी की कप्तानी में जीता था। उसके बाद रुतुराज गायकवाड़ की कप्तानी में टीम अच्छा प्रदर्शन करने और प्रशंसकों की कसौटी पर खरा उतरने में नाकाम रही है। साल 2024 में चेन्नई की टीम पांचवें स्थान पर रही थी। पहली बार लगातार दो सीजन चेन्नई सुपर किंग्स की टीम प्लेऑफ में पहुंचने में नाकाम हुई। ऐसे में नए सीजन में उसके सामने चुनौती अपनी खोई साख वापस लाने की होगी।
