MI retained and released players Full list, IPL 2026: पांच बार की आईपीएल चैंपियन मुंबई इंडियन्स ने आईपीएल 2026 के लिए होने वाली नीलामी से पहले अपने रिलीज और रिटेन प्लेयर्स की सूची का ऐलान कर दिया है। 15 नवंबर, 2025 रिटेन और रिलीज खिलाड़ियों के ऐलान का आखिरी दिन था। टीमों ने इसके लिए पहले से ही तैयारी कर ली थी। हार्दिक पांड्या की कप्तानी वाली मुंबई इंडियन्स ने लिस्ट के ऐलान से दो दिन पहले दो अहम ट्रेड किए और अपनी टीम में दो ऑलराउंडर शार्दुल ठाकुर और शेरफेन रदरफोर्ड को जोड़ा। अंत में घरेलू लेग स्पिनर की कमी मयंक मार्कंडेय को केकेआर से ट्रेड के जरिए शामिल करके पूरी कर ली। शार्दुल को मुंबई ने लखनऊ सुपर जायंट्स से 2 करोड़ और शेरफेन रदरफोर्ड को 2.6 करोड़ रुपये की कैश डील पर अपनी टीम में शामिल किया और रणनीतिक तौर पर अपनी टीम को कमजोर पक्ष को नीलामी में उतरने और खिलाड़ियों को रिलीज करने से पहले मजबूत करने की कोशिश की। जानिए नीलामी से पहले कैसी है मुंबई की पलटन?
मुंबई इंडियन्स ने इन खिलाड़ियों को किया रिलीज (Mumbai Indians Released Players list)
एस राजू, रीस टॉप्ले, केएल श्रीजीत, कर्ण शर्मा, अर्जुन तेंदुलकर, बेवन जैकब्स, मुजीब उर रहमान, लिजार्ड विलियम्स, विग्नेश पुथुर।मुंबई इंडियन्स के रिटेन प्लेयर्स की लिस्ट (Mumbai Indians Retained Players list)
रोहित शर्मा, सूर्यकुमार यादव, तिलक वर्मा, रॉबिन मिंज, रायन रिकल्टन, हार्दिक पांड्या, नमन धीर, मिचेल सेंटनर, विल जैक्स, कार्बिन बॉश, शार्दुल ठाकुर(लखनऊ से ट्रेड), राज अंगद बावा, ट्रेंट बोल्ट, जसप्रीत बुमराह, दीपक चाहर, अश्विनी कुमार, रघु शर्मा, अल्लाह गजनफर, मयंक मार्कंडेय(केकेआर से ट्रेड)।ट्रेड के जरिए टीम में शामिल किए गए प्लेयर (Mumbai Indian Players Included through Trade)
शार्दुल ठाकुर( लखनऊ सुपर जायंट्स से 2.0 करोड़ में), शेरफेन रदरफोर्ड (गुजरात टाइटन्स से 2.6 करोड़ में), मयंक मार्कंडे(केकेआर से 30 लाख रुपये में)।
नीलामी से पहले मुंबई इंडियन्स की टीम(Mumbai Indian Squad Ahead of IPL 2026 Auction)
रोहित शर्मा, सूर्य कुमार यादव, शार्दुल ठाकुर( लखनऊ सुपर जायंट्स से ट्रेड), शेरफेन रदरफोर्ड(गुजरात टाइटन्स से ट्रेड), मयंक मार्कंडेय ( केकेआर से ट्रेड), रॉबिन मिंज, श्रीजीत कृष्णन, बेवेन जैकब्स, जॉनी बेयर्स्टो, तिलक वर्मा, हार्दिक पांड्या(कप्तान), नमन धीर, मिचेल सेंटनर, राज अंगद बावा, ट्रेंट बोल्ट, कर्ण शर्मा, दीपक चाहर, अश्विनी कुमार, रीस टॉप्ली, वी सत्यनारायण पेनमेट्सा, मुजीब उर रहमान, रघु शर्मा, चरिथ असलंका, रिचर्ज ग्लीसन, जसप्रीत बुमराह।
IPL 2025 में कैसा रहा था मुंबई का प्रदर्शन (Mumbai Indians Performance in IPL 2025):
मुंबई इंडियन्स की टीम का आईपीएल 2025 में प्रदर्शन अच्छा रहा था। हार्दिक पांड्या की कप्तानी में मुंबई की पलटन ने लीग दौर में 14 में 8 मैच जीते और 6 में उसे हार का सामना करना पड़ा। मुंबई इंडियन्स प्लेऑफ में चौथे स्थान पर रहने में सफल हुई। प्लेऑफ में मुंबई को क्वालीफायर-2 में पंजाब किंग्स के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा और इसी के साथ फाइनल में पहुंचकर छठी खिताबी जीत का सपना भी टूट गया। मुंबई की टीम साल 2026 में खिताबी जीत का छक्का जड़ने की कोशिश में अपनी टीम की कमजोरियों को दूर करके मैदान में उतरना चाहती है। ऐसे में शार्दुल ठाकुर और शेरफेन रदरफोर्ड जैसे खिलाड़ियों को टीम में ट्रेड के जरिए पहले ही शामिल किया गया है। लेग स्पिनर की कमी भी मयंक मार्कंडेय को केकेआर से ट्रे़ड के जरिए शामिल करके पूरी कर ली है। मुंबई ने अपना पांचवां और आखिरी खिताब साल 2020 में जीत था उसके बाद से उसकी खिताबी झोली खाली है।
IPL Retention 2026 List All Team With Price
- आईपीएल 2026, (MI) मुंबई इंडियंस रिटेन रिलीज़ प्लेयर्स की लिस्ट यहाँ देखें
- आईपीएल 2026, (CSK) चेन्नई सुपर किंग्स रिटेन रिलीज़ प्लेयर्स की लिस्ट यहाँ देखें
- आईपीएल 2026, (RCB) रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर रिटेन रिलीज़ प्लेयर्स की लिस्ट यहाँ देखें
- आईपीएल 2026, (KKR) कोलकाता नाइट राइडर्स रिटेन रिलीज़ प्लेयर्स की लिस्ट यहाँ देखें
- आईपीएल 2026, (RR) राजस्थान रॉयल्स रिटेन रिलीज़ प्लेयर्स की लिस्ट यहाँ देखें
- आईपीएल 2026, (DC) दिल्ली कैपिटल्स रिटेन रिलीज़ प्लेयर्स की लिस्ट यहाँ देखें
- आईपीएल 2026, (PBKS) पंजाब किंग्स रिटेन रिलीज़ प्लेयर्स की लिस्ट यहाँ देखें
- आईपीएल 2026, (GT) गुजरात टाइटंस रिटेन रिलीज़ प्लेयर्स की लिस्ट यहाँ देखें
- आईपीएल 2026, (LSG) लखनऊ सुपर जायंट्स रिटेन रिलीज़ प्लेयर्स की लिस्ट यहाँ देखें
- आईपीएल 2026, (SRH) सनराइजर्स हैदराबाद रिटेन रिलीज़ प्लेयर्स की लिस्ट यहाँ देखें
