दिल्ली कैपिटल्स रिटेन्ड और रिलीज प्लेयर्स लिस्ट आईपीएल 2026
DC retained and released players list: आईपीएल इतिहास की सबसे पुरानी टीमों में से एक दिल्ली कैपिटल्स ने आईपीएल 2026 के लिए होने वाले मिनी ऑक्शन से पहले अपने रिलीज और रिटेन प्लेयर्स के नाम का का ऐलान कर दिया है। 15 नवंबर, 2025 रिटेन और रिलीज खिलाड़ियों के ऐलान का आखिरी तारीख थी। अक्षर पटेल की कप्तानी में पिछले सीजन दिल्ली कैपिटल्स ने शानदार शुरुआत की लेकिन अंत में टीम लड़खड़ाते हुए टूर्नामेंट के प्लेऑफ की दौड़ से बाहर हो गई। दिल्ली कैपिटल्स की टीम अपनी लय बरकरार नहीं रख सकी और इस बात का खामियाजा उसे उठाना पड़ा। टीम को असंतुलित होने का खामियाजा भुगतना पड़ा। ऐसे में नए सीजन का आगाज दिल्ली की टीम नए उत्साह और आत्मविश्वास के साथ करना चाहेगी। इसके लिए दिल्ली कैपिटल्स ने नीतीश राणा को राजस्थान रॉयल्स से ट्रेड के जरिए अपनी टीम में शामिल किया है। आइए जानते हैं दिल्ली कैपिटल्स ने किन खिलाड़ियों को किया है नए सीजन के लिए होने वाली नीलामी से पहले रिटेन और किन खिलाड़ियों को किया है रिलीज, ये है दिल्ली कैपिटल्स के प्लेयर्स की पूरी लिस्ट?
दिल्ली कैपिटल्स के पर्स में बचे हैं 21.8 करोड़ रुपये, 8 जगह हुई हैं खाली।
दिल्ली कैपिटल्स ने नीतीश राणा को ट्रेड के जरिए अपनी टीम में शामिल किया है। नीतीश राणा को दिल्ली ने 4.2 करोड़ रुपये में अपनी टीम में जगह दी है। दिल्ली कैपिटल्स ने राणा के बदले कैरेबियाई ऑलराउंडर डेवोनेन फरेरा को राजस्थान को 1 करोड़ रुपये में सौंपा है।
ट्रिस्टन स्टब्स, समीर रिजवी, करुण नायर, केएल राहुल, अभिषेक पोरेल, अक्षर पटेल(कप्तान), आशुतोष शर्मा, विप्रज निगम, माधव तिवारी, अजय मंडल, कुलदीप यादव, मिचेल स्टार्क, टी नटराजन, मुकेश कुमार, दुष्मंथा चमीरा। नीतीश राणा(ट्रेड के जरिए राजस्थान से किया शामिल)
दिल्ली कैपिटल्स की टीम आईपीएल 2025 में नए कप्तान अक्षर पटेल के साथ मैदान में उतरी। दिल्ली कैपिटल्स ने कुल 14 मैच आईपीएल के 18वें सीजन में खेले जिसमें से 7 में उसे जीत मिली और 6 में हार का सामना करना पड़ा जबकि एक मैच बारिश की भेंट चढ़ गया। शुरुआत में दिल्ली कैपिटल्स की टीम टॉप पर चल रही थी लेकिन सीजन जैसे-जैसे आगे बढ़ा टीम की रैंकिंग नीचे गिरती गई। दिल्ली के पास अंत तक प्लेऑफ में पहुंचने की स्थिति थी लेकिन एक मुकाबला बारिश की भेंट चढ़ गया और दिल्ली को बाहर का रास्ता देखना पड़ा। ऐसे में दिल्ली की टीम नए सीजन में नए जोश, उमंग और उत्साह के साथ मैदान में उतरना चाहेगी।
क्रिकेट की ताजा ख़बरें (Cricket News in Hindi) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Sports पर। क्रिकेट (Sports News) अपडेट और भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका लाइव स्कोर (IND Vs SA Live Score) ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat Sports से।