क्रिकेट

IPL 2026, LSG vs PBKS Pitch Report: लखनऊ सुपर जायंट्स और पंजाब किंग्स के बीच मुकाबला आज, जानिए इकाना स्टेडियम की पिच कैसा करेगी बर्ताव

IPL 2026, LSG vs PBKS Pitch Report In Hindi Today Match: आज (23 May 2026) को आईपीएल के 19वें सीजन के 68वें मुकाबले में लखनऊ सुपर जायंट्स और पंजाब किंग्स के बीच भिड़ंत होने जा रही है। ये मुकाबला लखनऊ के भारत रत्न श्री अटल बिहारी वाजपेयी इकाना क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा। लखनऊ सुपर जायंट्स की टीम प्लेऑफ की दौड़ से बाहर हो गई है। उसे अबतक खेले 13 मैच में से 4 में जीत और 9 में हार मिली है। अंक तालिका में 8 अंक के साथ LSG 10वें पायदान पर है। वहीं पंजाब किंग्स की टीम अंक तालिका में पांचवें स्थान पर है। पंजाब को अबतक खेले 13 में से 6 मैच में जीत मिली है और 6 में हार। वहीं उसका एक मुकाबला बारिश के कारण रद्द हुआ है। उसके खाते में 13 अंक हैं। LSG पंजाब के खिलाफ अपने होम ग्राउंड में आखिरी मुकाबले में जीत दर्ज करके अगले सीजन के लिए मानसिक तौर पर तैयार होकर उतरना चाहेगी। वहीं पंजाब किंग्स प्लेऑफ में जगह बनाने के इरादे से मैदान में उतरेगी। ऐसे में शनिवार को दोनों टीमों के बीच कड़ा मुकाबला देखने को मिल सकता है। ऐसे में आइए जानते हैं लखनऊ के भारत रत्न श्री अटल बिहारी वाजपेयी इकाना क्रिकेट स्टेडियम की पिच का कैसा रहेगा हाल? जानिए मैदान से जुड़े खास आंकड़े और कैसा रहेगा लखनऊ का मौसम?

Image

लखनऊ सुपर जायंट्स बनाम पंजाब किंग्स पिच रिपोर्ट

Lucknow Super Giants vs Punjab Kings Lucknow Pitch Report: आईपीएल के 19वें सीजन के 68वें मुकाबले में लखनऊ सुपर जायंट्स और पंजाब किंग्स के बीच भिड़ंत होने जा रही है। यह मुकाबला लखनऊ के भारत रत्न श्री अटल बिहारी वाजपेयी इकाना क्रिकेट स्टेडियम (Bharat Ratna Shri Atal Bihari Vajpayee Ekana Cricket Stadium, Lucknow) में खेला जाएगा। लखनऊ सुपर जायंट्स की कप्तानी ऋषभ पंत (Rishabh Pant) संभाल रहे हैं। वहीं पंजाब किंग्स की कमान श्रेयस अय्यर (Shreyas Iyer) के हाथों में है। आईपीएल 2026 का 68वां मुकाबला शाम 7:30 बजे शुरू होगा, जबकि टॉस 7:00 बजे होगा। मौजूदा सीजन में भारत रत्न श्री अटल बिहारी वाजपेयी इकाना क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाने वाला यह LSG का सातवां होम मैच है। लखनऊ सुपर जायंट्स की टीम का मौजूदा सीजन में प्रदर्शन अच्छा नहीं रहा है। अबतक खेले 13 मैच में से 4 में उसे जीत और 9 में हार मिली है। LSG का नेट रन रेट -0.702 का है। वहीं पंजाब किंग्स की टीम को अबतक खेले 13 मैच में से 6 में जीत मिली है और वो 13 अंक के साथ अंक तालिका में पांचवे स्थान पर है। प्लेऑफ की रेस में बने रहने के लिए पंजाब को ये मैच हर हाल में जीतना होगा, ऐसे में LSG के खिलाफ वो करो या मरो की स्थिति में उतरेगी। ये मुकाबला अंक तालिका में पांचवें और 10वें पायदान पर काबिज टीमों के बीच है। ऐसे में आईए जानते हैं शनिवार को लखनऊ के भारत रत्न श्री अटल बिहारी वाजपेयी इकाना क्रिकेट स्टेडियम की पिच और मौसम का कैसा रहेगा हाल?

लखनऊ सुपर जायंट्स बनाम पंजाब किंग्स हेड टू हेड (Lucknow Super Giants vs Punjab Kings Head to Head)

लखनऊ सुपर जायंट्स बनाम पंजाब किंग्स के बीच आईपीएल के इतिहास में अबतक कुल 7 मैच खेले गए हैं जिसमें से लखनऊ को 3 मैच में जीत मिली है वहीं पंजाब किंग्स ने 4 मैचों में जीत दर्ज की। दोनों के बीच सीजन की यह दूसरी भिड़ंत है। इससे पहले लखनऊ के इकाना स्टेडियम में खेले गए मुकाबले में LSG ने पंजाब को 21 रन के अंतर से मात दी थी। दोनों के बीच खेले गए पिछले पांच मुकाबलों में तीन में LSG और दो में पंजाब की टीम को जीत मिली है। दोनों के बीच लीग के इतिहास में पलड़ा पंजाब का भारी रहा है ऐसे में शनिवार को एक बार फिर रोमांचक टक्कर देखने को मिलेगी।

लखनऊ सुपर जायंट्स बनाम पंजाब किंग्स आज की पिच रिपोर्ट (LSG vs PBKS IPL Match Today Pitch Report)

आज लखनऊ सुपर जायंट्स और पंजाब किंग्स के बीच इंडियन प्रीमियर लीग के 19वें सीजन का 68वां मैच लखनऊ के भारत रत्न श्री अटल बिहारी वाजपेयी इकाना क्रिकेट स्टेडियम (Bharat Ratna Shri Atal Bihari Vajpayee Ekana Cricket Stadium, Lucknow) में खेला जाएगा। इस मैदान पर खेला जाने वाला यह सीजन का सातवां मुकाबला है। LSG का यह होम ग्राउंड है और वह यहां की पिच से अच्छी तरह वाकिफ है। इकाना की पिच आम तौर पर धीमी और स्पिनर्स के लिए मददगार मानी जाती है, लेकिन इस सीजन यहां नई काली मिट्टी की पिचें बनाई गई हैं। उम्मीद है कि यह पिच बैटिंग के लिए बेहतर होगी और 170-180 का स्कोर बन सकता है। यहां शुरुआती ओवरों में तेज गेंदबाजों को मदद मिल सकती है। शनिवार को लखनऊ का मौसम साफ रहेगा। दिन में अधिकतम तापमान 42 डिग्री और रात में मैच के दौरान 26 डिग्री तक जा सकता है। ऐसे में खिलाड़ियों को मैच के दौरान गर्मी और उमस का सामना करना पड़ेगा। ओस बड़ी भूमिका निभा सकती है, इसलिए टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला फायदेमंद रहेगा।

आईपीएल 2026 के अड़सठवें मुकाबले में लखनऊ और पंजाब के इन खिलाड़ियों पर रहेंगी नजरें (Players To Watch Out For In Lucknow vs Punjab IPL 2026 Match)

आईपीएल 2026 के 68वें मुकाबले में लखनऊ और पंजाब के बीच आज कांटे की टक्कर देखने को मिल सकती है। इस मुकाबले में कई दिग्गज खिलाड़ियों पर सबकी नजरें रहेंगी। LSG के फैन्स की नजरें ऋषभ पंत (Rishabh Pant), निकोलस पूरन (Nicholas Pooran), मार्कस स्टोइनिस (Marcus Stoinis), रवि बिश्नोई (Ravi Bishnoi) पर रहेंगी। वहीं पंजाब के फैन्स की कप्तान श्रेयस अय्यर (Shreyas Iyer), प्रभसिमरन सिंह (Prabhsimran Singh), अर्शदीप सिंह (Arshdeep Singh), और युजवेंद्र चहल (Yuzvendra Chahal) पर रहेंगी।

लखनऊ सुपर जायंट्स और पंजाब किंग्स की आईपीएल 2026 टीमें (Lucknow Super Giants vs Punjab Kings IPL 2026 Full Squads)

लखनऊ सुपर जायंट्स की आईपीएल 2026 की पूरी टीम (Lucknow Super Giants Full Squad):

ऋषभ पंत (कप्तान), निकोलस पूरन, डेविड मिलर, आयुष बडोनी, मिचेल मार्श, अब्दुल समद, शाहबाज अहमद, मार्कस स्टोइनिस, शार्दुल ठाकुर, आवेश खान, मयंक यादव, रवि बिश्नोई, मोहसिन खान, शिवम मावी, एम सिद्धार्थ, आकाश दीप, आर्यन जुयाल, हिम्मत सिंह, युवराज चौधरी, अर्शिन कुलकर्णी, प्रिंस यादव, दिग्वेश राठी।

पंजाब किंग्स आईपीएल 2026 की पूरी टीम (Punjab Kings Full Squad):

श्रेयस अय्यर (कप्तान), जोश इंग्लिस (विकेटकीपर), प्रभसिमरन सिंह (विकेटकीपर), हरनूर सिंह, प्रियांश आर्य, पायला अविनाश, नेहाल वढेरा, शशांक सिंह, मार्कस स्टोइनिस, अजमतुल्लाह उमरजई, एरॉन हार्डी, सूर्यांश शेडगे, मुशीर खान, अर्शदीप सिंह, कगिसो रबाडा, युजवेंद्र चहल, लॉकी फर्ग्यूसन, हरप्रीत बरार, विजयकुमार वैशाख, यश ठाकुर, कुलदीप सेन, जेवियर बार्टलेट।

Aditya Sahu
आदित्य साहू author

आदित्य साहू टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में स्पोर्ट्स और ट्रेडिंग कंटेंट लिखतें हैं। जर्नलिज्म में मास्टर्स की डिग्री हासिल करने के बाद वह पिछले 10 सालों... और देखें

End of Article