वेस्टइंडीज के खिलाफ पहले वनडे में बैटिंग फ्रैंडली पिच पर बल्लेबाजों के धूम-धड़ाके के बीच कुलदीप यादव स्टार की तरह बाहर निकले। 10 ओवर की गेंदबाजी में कुलदीप ने 4 विकेट लेकर एक वक्त बड़े स्कोर की ओर बढ़ रही वेस्टइंडीज की टीम को 295 रन पर ही रोक दिया। कुलदीप ने जॉन कैंपबेल, जस्टिन ग्रीव्स, शाई होप और ज्वेल एंड्रयू को पवेलियन भेजा। बाकी खिलाड़ियों की तरह कुलदीप भी वनडे वर्ल्ड कप 2027 टीम में आने के लिए लगाताक ऑडिशन दे रहे हैं। लेकिन अब कुलदीप को भारत के दिग्गज गेंदबाज रविचंद्रन अश्विन का साथ मिला है। कुलदीप यादव के शानदार प्रदर्शन की तारीफ करते हुए अश्विन ने कहा कि उनके बिना भारतीय टीम 2027 वनडे वर्ल्ड कप के लिए दक्षिण अफ्रीका नहीं जा सकती।
अपने यूट्यूब चैनल पर अश्विन ने कहा 'चार विकेट की बात छोड़िए। कई लोग कह रहे हैं कि यह उनकी वापसी है। ऐसा कुछ नहीं है। उनके नाम लगभग 200 विकेट हैं। वह एक चैंपियन स्पिनर रहे हैं और उनके बिना हम दक्षिण अफ्रीका नहीं जा सकते। वह बहुत अच्छे गेंदबाज थे, बहुत अच्छे गेंदबाज हैं और आगे भी बहुत अच्छे गेंदबाज बने रहेंगे। मैं इसके अलावा किसी भी बात से सहमत नहीं हूं। वेस्ट इंडीज की यह बल्लेबाजी कुलदीप यादव के गेंदबाजी का मुकाबला नहीं कर सकती।
अफगानिस्तान के खिलाफ घरेलू सीरीज में सिर्फ एक मैच खेला था और इंग्लैंड के खिलाफ सीरीज में वह बेंच पर ही बैठे रहे थे। कुलदीप ने पहले वनडे में प्लेइंग इलेवन में वापसी की। कुलदीप ने पहले वनडे में प्लेइंग इलेवन में वापसी की।
पार्थिव पटेल ने भी की तारीफ
भारतीय टीम के पूर्व विकेटकीपर पार्थिव पटेल ने भी कुलदीप की तारीफ की। उन्होंने एक्स पर लिखा 'कुछ गेंदबाज विकेट लेते हैं और कुछ गेम बदलते हैं। कुलदीप दोनों करते हैं। वेस्टइंडीज एक विकेट के नुकसान पर 176 रन बना चुकी थी, जब कुलदीप गेंदबाजी करने आए और अगले 5 में से 4 विकेट चटकाया। पार्थिव की यह तारीफ इसलिए भी खास है, क्योंकि उनके चीफ सेलेक्टर बनने की खबरें चल रही है। ऐसा होता है तो कुलदीप को लगातार मौके मिल सकते हैं।
भारत 1-0 से आगे है
विराट कोहली और शुभमन गिल के शतकीय पारी की बदौलत भारत ने 296 रन के लक्ष्य का आसानी से पीछा कर लिया था। कोहली 139 रन की तूफानी पारी के बावजूद कुलदीप को प्लेयर ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया गया। सीरीज का दूसरा वनडे बुधवार (30 सितंबर) को खेला जाएगा।
