School Closed: देश के विभिन्न राज्यों में मौसम का बदलता मिजाज स्कूलों की छुट्टियों से जुड़े अपडेट्स सामने आ रहे हैं। 29 सितंबर को लेकर भी कई राज्यों के छात्रों, अभिभावकों और शिक्षकों के मन में यह सवाल है कि क्या उनके शहर में स्कूल खुले रहेंगे या बंद। भारी बारिश, जलभराव और मौसम विभाग (IMD) द्वारा जारी रेड/ऑरेंज अलर्ट के चलते कई जिला प्रशासनों द्वारा छात्रों की सुरक्षा के मद्देनजर शैक्षणिक संस्थानों में अवकाश की घोषणा की जाती है। कई शहरों में स्थिति को देखते हुए पहले ही अवकाश घोषित किया गया है, वहीं कई स्थानों पर आज मौसम की स्थिति को देखते हुए छुट्टी का ऐलान किया जा सकता है। आइए जानते हैं कि 29 सितंबर को किन-किन क्षेत्रों में स्कूल बंद रहने वाले हैं।
यूपी के बरेली में बंद रहेंगे स्कूल
उत्तर प्रदेश के बरेली जिले में लगातार हो रही बारिश के कारण कई स्थानों पर भारी जलभराव है। खराब मौसम और जलजमाव को देखते हुए जिला प्रशासन ने आज यानी 29 सितंबर को सभी सरकारी और निजी स्कूलों को बंद करने का ऐलान किया है। इसमें सीबीएसई और आईसीएसई बोर्ड दोनों शामिल है।
टाइम्स नाउ नवभारत पर ये भी पढ़ें - Bihar DELED Result 2026 Out: जारी हुआ बिहार डीएलएड फर्स्ट और सेकेंड ईयर का रिजल्ट, deledresult.biharboardonline.org पर करें चेक
उत्तर प्रदेश में और कहां बंद रहेंगे स्कूल
बता दें की मौसम केवल यूपी के बरेली में ही खराब नहीं है, प्रयागराज, लखनऊ, कानपुर समेत कई जिलों में बारिश का दौर जारी है। झमाझम बारिश के बीच अभी तक कहीं भी छुट्टी को लेकर अलर्ट जारी नहीं किया गया है, लेकिन अगर स्थिति और खराब होती है तो छुट्टी की संभावना है। अभिभावकों को सलाह है की अपने शहर या क्षेत्र में स्कूल बंद की जानकारी संबंधित स्कूल में संपर्क कर प्राप्त करें।
उत्तराखंड में बंद रहेंगे स्कूल
उत्तराखंड में भी भारी बारिश का दौर जारी है। कई शहरों में जोरदार बारिश के कारण जलभराव और लैंडस्लाइड की स्थिति बनी हुई है। मौसम की मार के बीच यहां भी बीते दिनों कई स्कूलों में छुट्टी का ऐलान किया गया था। आज यानी 29 सितंबर को लेकर छुट्टी को लेकर फिलहाल कोई अपडेट नहीं है, लेकिन स्थिति पर जिला प्रशासन की नजर है, किसी भी तरह के बदलाव में छुट्टी की घोषणा की जा सकती है। अभिभावक जिला प्रशासन और स्कूल की वेबसाइट पर नजर रखें।
टाइम्स नाउ नवभारत पर ये भी पढ़ें - NEET 2027 होगा बिल्कुल अलग? 4 बार परीक्षा से लेकर CBT मोड तक मंथन, नीलेकणी कमेटी के सुझावों छात्रों की नजर
अभिभावकों और छात्रों के लिए महत्वपूर्ण दिशा निर्देश
सोशल मीडिया पर फैलने वाली अफवाहों और फर्जी खबरों से बचें। छुट्टियों की सटीक जानकारी के लिए केवल अपने स्कूल के आधिकारिक नोटिस बोर्ड, व्हाट्सएप ग्रुप या संबंधित जिले के डीएम के अधिकारिक हैंडल पर ही भरोसा करें।
