दुनिया

रूस-यूक्रेन युद्ध का असर पोलैंड तक पहुंचा, सीमा गांव में ड्रोन-मिसाइल खतरे को लेकर बज रहे अलर्ट

पोलैंड के यूक्रेन सीमा से लगे डोरोहुस्क गांव में हमले को लेकर एक ही दिन में तीन बार अलर्ट जारी हुआ। प्रधानमंत्री डोनाल्ड टस्क ने संभावित रूसी हाइब्रिड हमलों की चेतावनी दी। सीमा पर एयर डिफेंस मजबूत की जा रही है।

Image

यूक्रेन सीमा से लगे पोलैंड के गांव में तीन बार ड्रोन-मिसाइल अलर्ट (File Photo)

Photo : AP

यूक्रेन से सटे पोलैंड के सीमावर्ती इलाकों में युद्ध का असर अब पहले से ज्यादा महसूस होने लगा है। पूर्वी पोलैंड के डोरोहुस्क गांव में एक ही दिन तीन बार लोगों के फोन पर अलर्ट आया कि यूक्रेन की ओर से ड्रोन या मिसाइल के आने की आशंका है और जरूरत पड़ने पर सुरक्षित जगह जाने के लिए तैयार रहें।

सीमा पर तीन बार रोका गया यातायात

डोरोहुस्क यूक्रेन की सीमा से करीब दो किलोमीटर दूर है। गुरुवार को यहां आसमान में विमान और हेलीकॉप्टरों की गतिविधियां दिखाई दीं। इसी दौरान डोरोहुस्क-याहोदीन सीमा चौकी पर यातायात तीन बार रोका गया। एक बार सीमा चौकी के कर्मचारियों को भी वहां से बाहर निकालना पड़ा। ये घटनाएं ऐसे समय हुईं जब एसोसिएटेड प्रेस की टीम गांव में मौजूद थी। स्थानीय लोगों के लिए यह स्थिति इस बात का संकेत है कि करीब साढ़े चार साल से चल रहा रूस-यूक्रेन युद्ध अब पोलैंड की सीमा के और करीब महसूस हो रहा है।

13 सितंबर के ड्रोन विस्फोट से बढ़ी चिंता

डोरोहुस्क के मेयर वोइचेक सावा के मुताबिक, 13 सितंबर की सुबह सीमा चौकी के यूक्रेनी हिस्से में दो रूसी ड्रोन विस्फोट हुए थे। इन धमाकों की आवाज वोइचेक सावा गांव में भी साफ सुनी गई थी। सावा ने कहा कि गांव के लोगों के लिए यह पहली ऐसी घटना थी और उस रात पहली बार वहां सायरन बजा। इसके बाद स्थानीय लोगों में चिंता बढ़ी है।

Pooja Kumari
पूजा कुमारीauthor

पूजा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की सिटी डेस्क पर कार्यरत हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा कर चुकी पूजा को टीवी मीडिया में भी काम करने का अनुभव है। शहरी मुद्दों की गहरी समझ के कारण पूजा लोकल न्यूज, मेट्रो व रेल अपडेट्स, रोड और इंफ्रास्ट्रक्चर, लोकल डेवलपमेंट, मौसम, क्राइम, स्थानीय राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर मजबूत पकड़ रखती हैं। शहरों की नब्ज पहचानने और स्थानीय संवेदनशीलताओं को खबरों में प्रभावी ढंग से पिरोने की क्षमता उनकी राइटिंग स्किल को विशेष बनाती है। पूजा अब तक 3,000 से अधिक न्यूज रिपोर्ट्स लिख चुकी हैं, जिनमें कई महत्वपूर्ण लोकल अपडेट्स, विश्लेषणात्मक स्टोरीज और रिपोर्ताज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article