क्रिकेट

ऑस्ट्रेलिया दौरे पर सुल्ताना ही होंगी बांग्लादेश ODI टीम की कप्तान, BCB ने किया कन्फर्म

आगामी ऑस्ट्रेलिया दौरे पर बांग्लादेश टीम की कमान किसके कंधों पर होगी। इसको लेकर लगातार अटकलों का बाजार गरम था, लेकिन अब बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड ने इस पर स्थिति साफ कर दी है।

Image

बांग्लादेश की वनडे कप्तान (साभार-X)

आगामी ऑस्ट्रेलिया दौरे पर विमेंस बांग्लादेश टीम की कमान किसके पास होगी, इसको लेकर बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड ने सारी अटकलों पर विराम लगा दिया है। बीसीबी ने ने वनडे कप्तान के रूप में निगार सुल्ताना के भविष्य को लेकर चल रही खबरों के बीच कहा कि वही ऑस्ट्रेलिया के आगामी दौरे पर टीम का नेतृत्व करेंगी। बांग्लादेश को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ तीन वनडे मैच खेलने हैं, लेकिन सीरीज से पहले ऐसी अटकलें लगाई जा रही थीं कि बोर्ड एक नए वनडे कप्तान की नियुक्ति कर सकता है, क्योंकि एशियाई खेलों के बीच में सुल्ताना ने टी20I कप्तानी पद से इस्तीफा देने की सिफारिश की थी। उन्होंने इसके पीछे अपनी बल्लेबाजी को कारण बताया था।

बीसीबी अध्यक्ष तमीम इकबाल और महिला विंग के अध्यक्ष रफीकुल इस्लाम बाबू ने सोमवार (28 सितंबर) को बीसीबी मुख्यालय में महिला क्रिकेटरों से मुलाकात की। बैठक के बाद, रफीकुल ने वनडे कप्तान के रूप में सुल्ताना को लेकर चल रही अटकलों पर स्थिति साफ कर दी। वह साल 2021 से बांग्लादेश वनडे टीम की कप्तानी कर रही हैं।

रफीकुल इस्लाम ने कोच के बारे में भी जानकारी दी और बताया कि एशियन गेम्स में उनके विवादित टिप्पणी पर बोर्ड ने उन्हें कारण बताओ नोटिस नहीं दिया है। एशियन गेम्स में पाकिस्तान के खिलाफ ब्रॉन्ज मेडल मैच हारने के बाद बांग्लादेश के कोच सरवर इमरान ने खराब प्रदर्शन का ठीकरा बोर्ड पर फोड़ा था। रफीकुल ने कहा 'वह बहुत वरिष्ठ कोच हैं और हमें उनसे ऐसी उम्मीद नहीं थी। मैंने मीडिया में कहा था कि उन्होंने गलती की है, लेकिन बोर्ड ने उन पर कोई कार्रवाई नहीं की है। बांग्लादेश की टीम 3 मैच की वनडे सीरीज के लिए ऑस्ट्रेलिया का दौरा करेगी। 3 मैच की यह सीरीज 9 अक्टूबर से 14 अक्टूबर के बीच खेली जाएगी। ये तीनों मुकाबले एलन बॉर्डर फील्ड में खेले जाएंगे।

Sameer Thakur
समीर कुमार ठाकुरauthor

समीर कुमार ठाकुर टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की स्पोर्ट्स टीम के सदस्य हैं। करीब 10 वर्षों के पत्रकारिता अनुभव के साथ वे न केवल क्रिकेट, बल्कि हॉकी, फुटबॉल, बैडमिंटन और अन्य प्रमुख खेलों की गहरी समझ रखते हैं। खेलों की बारीकियों को पकड़ने, खिलाड़ियों के प्रदर्शन का विश्लेषण करने और मैच परिस्थितियों को सरल व रोचक अंदाज में समझाने की उनकी क्षमता उन्हें स्पोर्ट्स बीट का एक भरोसेमंद पत्रकार बनाती है। जर्नलिज़्म में डिप्लोमा कर चुके समीर ने टीवी मीडिया में भी काम किया है, जिससे उन्हें लाइव न्यूज प्रेजेंटेशन, ब्रेकिंग अपडेट्स और विजुअल स्टोरीटेलिंग का अनुभव मिला। समीर अब तक 10,000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुके हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव स्पोर्ट्स इंटरव्यू, ऑन-ग्राउंड रिपोर्टिंग और मैच व सीरीज आधारित विश्लेषण शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article