Aaj Ka Rashifal (आज का राशिफल) 29 September 2026 : 29 सितंबर 2026, मंगलवार को सूर्योदय के समय चंद्रमा मेष राशि में रहेंगे। गुरु और मंगल कर्क राशि, राहु कुंभ, शनि मीन, सूर्य कन्या तथा बुध और शुक्र तुला राशि में गोचर कर रहे हैं। आज पितृ पक्ष की तृतीया तिथि है। ग्रहों की स्थिति कई राशियों के लिए जॉब, बिजनेस, करियर और लव लाइफ में सकारात्मक बदलाव के संकेत दे रही है। कुछ राशियों को स्वास्थ्य और मानसिक तनाव के मामले में सावधानी रखनी होगी।
मंगलवार के दिन हनुमान जी की उपासना करना लाभकारी रहेगा। सुंदरकांड, गजेंद्र मोक्ष और बटुक भैरव स्तोत्र का पाठ करने से मानसिक शांति मिल सकती है। पितृ पक्ष में पितरों का श्राद्ध, तर्पण और भगवान शिव का जलाभिषेक करना भी शुभ माना जाता है। पितृ दोष से जुड़ी मान्यता रखने वाले लोग त्रिपिंडी श्राद्ध करा सकते हैं। आज मिष्ठान, शीतल जल और दही का दान करना भी शुभ रहेगा।
मेष राशि (29 सितंबर 2026 का राशिफल)
चंद्रमा आपकी राशि में ही गोचर कर रहे हैं। छठे भाव में सूर्य और चौथे भाव में गुरु-मंगल का गोचर जॉब और करियर के लिए शुभ संकेत दे रहा है। शुक्र और बुध के साथ शनि का प्रभाव बिजनेस में बड़ी सफलता दिला सकता है। ऑफिस में किसी तरह के विवाद से बचें और अपने वर्क पर पूरा फोकस रखें। करियर आपके लिए इस समय महत्वपूर्ण रहेगा। जॉब में किसी काम को टालने से परेशानी बढ़ सकती है, इसलिए काम समय पर पूरा करने की कोशिश करें। सूर्य और चंद्रमा का गोचर स्वास्थ्य के लिए भी अनुकूल रहेगा।
आज का उपाय: पितृ पक्ष में भगवान शिव की उपासना करें और पितरों का श्राद्ध करें।
शुभ रंग: पीला और लाल
शुभ अंक: 01 और 09
भाग्य प्रतिशत: 60%
वृषभ राशि (29 सितंबर 2026 का राशिफल)
चंद्रमा द्वादश भाव और केतु चतुर्थ भाव में गोचर कर रहे हैं। गुरु तीसरे भाव में तथा बुध और शुक्र छठे भाव में हैं। स्वास्थ्य को लेकर सावधानी रखें। चंद्रमा और गुरु का प्रभाव जॉब और बिजनेस के लिए सकारात्मक रहेगा। आज का दिन जॉब में नई सफलताओं से जुड़ा हो सकता है। मानसिक चिंता से बचने की कोशिश करें। शुक्र और बुध वित्तीय तथा आईटी जॉब से जुड़े लोगों को अच्छे अवसर दे सकते हैं। क्रोध पर नियंत्रण रखें और वाणी में संयम बरतें। राहु और चंद्रमा का प्रभाव प्रेम संबंधों में दूरी ला सकता है। जॉब में किसी खास प्रोजेक्ट को लेकर खुशी मिल सकती है।
आज का उपाय: भगवान विष्णु की पूजा करें और मसूर की दाल व गुड़ का दान करें।
शुभ रंग: हरा और सफेद
शुभ अंक: 01 और 09
भाग्य प्रतिशत: 65%
मिथुन राशि (29 सितंबर 2026 का राशिफल)
चतुर्थ भाव में सूर्य का गोचर घर-परिवार के लिए शुभ रहेगा। पंचम भाव में शुक्र-बुध और कर्क राशि में गुरु का प्रभाव जॉब में प्रोग्रेस के संकेत दे रहा है। दशम भाव में शनि और दूसरे भाव में मंगल का प्रभाव बिजनेस में धन आगमन करा सकता है। बुध और शुक्र किसी रुके हुए काम को पूरा कराने में मदद करेंगे। यदि आप मित्रों के साथ धार्मिक यात्रा पर जाने की योजना बना रहे हैं तो आज का दिन अच्छा रह सकता है। कोई महत्वपूर्ण सरकारी काम पूरा होने की संभावना है। स्वास्थ्य को लेकर भी राहत महसूस करेंगे। लव लाइफ अच्छी रहेगी और युवा प्यार के मामले में लकी रहेंगे। क्रोध पर नियंत्रण रखना जरूरी होगा।
आज का उपाय: शिवपुराण का पाठ करें और अनार का दान करें।
शुभ रंग: हरा और सफेद
शुभ अंक: 02 और 09
भाग्य प्रतिशत: 70%
कर्क राशि (29 सितंबर 2026 का राशिफल)
गुरु और मंगल आपकी राशि में गोचर कर रहे हैं। शुक्र और बुध चतुर्थ भाव तथा सूर्य तीसरे भाव में हैं। चंद्रमा दशम भाव में रहेंगे। स्वास्थ्य को लेकर बेवजह का तनाव परेशान कर सकता है। छात्रों को मनचाही सफलता पाने के लिए अभी और मेहनत करनी होगी। आज की मेहनत का भविष्य में बेहतर परिणाम मिल सकता है। लव लाइफ को लेकर खुशी मिलेगी। स्वास्थ्य से जुड़ी छोटी परेशानियां तनाव का कारण बन सकती हैं, इसलिए अपनी दिनचर्या पर ध्यान दें।
आज का उपाय: बटुक भैरव स्तोत्र का पाठ करें और उड़द व तिल का दान करें।
शुभ रंग: सफेद और नारंगी
शुभ अंक: 01 और 02
भाग्य प्रतिशत: 65%
सिंह राशि (29 सितंबर 2026 का राशिफल)
राशि स्वामी सूर्य दूसरे भाव में तथा बुध और शुक्र तीसरे भाव में शुभ प्रभाव दे रहे हैं। चंद्रमा आपकी राशि से नवम भाव में गोचर कर रहे हैं। बिजनेस में रुके हुए काम पूरे होने से खुशी मिलेगी। जॉब में कर्क और मकर राशि के मित्रों की सहायता मिल सकती है। मन को एकाग्र रखें और योग व ध्यान का सहारा लें। लव लाइफ अच्छी रहेगी। किसी सुखद धार्मिक यात्रा का योग बन सकता है। सूर्योपासना करते रहें।
आज का उपाय: भगवान शिव की उपासना करें और मन ही मन ‘ॐ नमः शिवाय’ मंत्र का जप करते रहें।
शुभ रंग: पीला और लाल
शुभ अंक: 04 और 07
भाग्य प्रतिशत: 75%
कन्या राशि (29 सितंबर 2026 का राशिफल)
चंद्रमा अष्टम भाव में तथा शुक्र आपकी राशि से दूसरे भाव में गोचर कर रहे हैं। बिजनेस का वर्क बेहतर रहेगा। दशम भाव में गुरु जॉब में नए अवसर दिला सकता है। मीन राशि में शनि और कर्क राशि में मंगल की स्थिति आपके लिए शुभ संकेत दे रही है। जॉब में उन्नति मिलने से मन प्रसन्न रहेगा। गुरु और चंद्रमा का गोचर भी सहयोगी रहेगा। जॉब में कोई नया उत्तरदायित्व मिल सकता है, जिसे आप अपनी क्षमता साबित करने के अवसर के रूप में ले सकते हैं।
आज का उपाय: सूर्य से संबंधित वस्तुओं जैसे मसूर की दाल और लाल वस्त्र का दान करें। कनकधारा स्तोत्र का पाठ भी शुभ रहेगा।
शुभ रंग: हरा और आसमानी
शुभ अंक: 03 और 08
भाग्य प्रतिशत: 70%
तुला राशि (29 सितंबर 2026 का राशिफल)
दशम भाव में गुरु आपके कर्म स्थान को मजबूत कर रहे हैं। सप्तम भाव में चंद्रमा बिजनेस से जुड़े कई बड़े कामों में सफलता दिला सकते हैं। जॉब में आपकी पोजिशन बेहतर हो सकती है। स्टूडेंट्स को सफलता मिलेगी। लव लाइफ अच्छी रहेगी। मंगल और शुक्र का अनुकूल प्रभाव रिश्तों के लिए सकारात्मक रहेगा। आज की यात्रा मन को तनाव से दूर रखने में मदद कर सकती है। इमोशंस पर कंट्रोल रखना जरूरी होगा, क्योंकि भावनाओं में बहकर लिया गया फैसला रिश्तों पर असर डाल सकता है। शनि और मंगल का प्रभाव रियल एस्टेट से जुड़े कामों के लिए अनुकूल रहेगा।
आज का उपाय: माता लक्ष्मी और भगवान विष्णु की उपासना करें तथा फलों का दान करें।
शुभ रंग: सफेद और आसमानी
शुभ अंक: 04 और 06
भाग्य प्रतिशत: 70%
वृश्चिक राशि (29 सितंबर 2026 का राशिफल)
चंद्रमा छठे भाव में गोचर कर रहे हैं, जिससे स्वास्थ्य संबंधी परेशानी हो सकती है। एकादश भाव में सूर्य लाभ दिला सकते हैं। गुरु और मंगल नवम भाव में रहकर जॉब और बिजनेस में सफलता के संकेत दे रहे हैं। पंचम भाव में शनि शिक्षा से जुड़े मामलों में मेहनत बढ़ा सकते हैं। जॉब बदलने का प्रयास कर रहे लोगों के लिए दिन महत्वपूर्ण रह सकता है। जॉब को लेकर मन में चली आ रही कुछ चिंताओं का समाधान मिल सकता है। तुला राशि में बुध आर्थिक लाभ दिला सकते हैं। उच्चाधिकारियों का सहयोग मिलेगा। मंगल और शुक्र प्रेम जीवन को सुखद बनाएंगे।
आज का उपाय: श्री गणेश की उपासना करें। कार्य बाधा दूर करने के लिए वस्त्र का दान भी करें।
शुभ रंग: लाल और नारंगी
शुभ अंक: 05 और 07
भाग्य प्रतिशत: 75%
धनु राशि (29 सितंबर 2026 का राशिफल)
राशि स्वामी गुरु अष्टम भाव में हैं, लेकिन चंद्रमा पंचम भाव में रहकर शुभ प्रभाव दे रहे हैं। शनि चतुर्थ भाव में हैं, इसलिए वाहन चलाते समय सावधानी रखें। तुला राशि में शुक्र और बुध बिजनेस में लाभ दिला सकते हैं। पंचम भाव से चंद्रमा का प्रभाव जॉब में प्रमोशन के रास्ते खोल सकता है। बिजनेस को लेकर खुशी मिलेगी। कर्ज से मुक्ति के प्रयास सफल हो सकते हैं। लव लाइफ को लेकर प्रसन्नता रहेगी। स्टूडेंट्स के लिए भी दिन अच्छा रहेगा। स्वास्थ्य सामान्य रूप से अच्छा रहेगा।
आज का उपाय: श्री आदित्यहृदय स्तोत्र का पाठ करें, पिता का आशीर्वाद लें और पीले वस्त्रों का दान करें।
शुभ रंग: नारंगी और बैंगनी
शुभ अंक: 05 और 08
भाग्य प्रतिशत: 65%
मकर राशि (29 सितंबर 2026 का राशिफल)
शनि तीसरे भाव में रहकर परिवार से जुड़े मामलों में थोड़ी परेशानी दे सकते हैं। गुरु कर्क राशि में धन से जुड़े मामलों में सहयोग करेंगे। सूर्य नवम भाव में भाग्य स्थान को मजबूत कर रहे हैं। चतुर्थ भाव का चंद्रमा जॉब चेंज का समय ला सकता है। आप क्रिएटिव व्यक्ति हैं और शुक्र-बुध आपकी रचनात्मकता को सही दिशा दे सकते हैं। दशम भाव में बुध बिजनेस करने वालों के लिए सफलता के संकेत दे रहा है। प्रेम जीवन में सुखद यात्रा का योग बन सकता है। दूर किसी धार्मिक यात्रा पर जाने का विचार बन सकता है। कुंभ राशि का राहु लव लाइफ में कुछ उलझन पैदा कर सकता है। युवा प्रेम के मामले में भावुकता पर नियंत्रण रखें।
आज का उपाय: श्री विष्णुसहस्रनाम का पाठ करें और फलों का दान करें।
शुभ रंग: सफेद और नारंगी
शुभ अंक: 04 और 07
भाग्य प्रतिशत: 65%
कुंभ राशि (29 सितंबर 2026 का राशिफल)
चंद्रमा तीसरे भाव में गोचर कर रहे हैं। मंगल और गुरु छठे भाव में रहकर मैनेजमेंट और आईटी फील्ड से जुड़े लोगों को लाभ दे सकते हैं। शनि दूसरे भाव में हैं और इस स्थिति में जॉब से जुड़े मामलों में सहयोग मिल सकता है। जॉब में बड़े बदलाव की संभावना बन रही है। बुध और मंगल घर निर्माण से जुड़े कामों में मदद कर सकते हैं। बिजनेस में किसी गलत निर्णय के कारण परेशानी हो सकती है, इसलिए जल्दबाजी से बचें। क्रोध पर नियंत्रण रखें। जिस धार्मिक यात्रा की योजना काफी समय से बना रहे थे, वह जल्द पूरी हो सकती है। स्टूडेंट्स को नए अवसर मिलेंगे। तुला राशि में शुक्र लव लाइफ को बेहतर बनाएंगे। राहु के प्रभाव में खर्च पर नियंत्रण रखना जरूरी होगा।
आज का उपाय: श्री गजेंद्र मोक्ष का पाठ करें और अन्न का दान करते रहें।
शुभ रंग: सफेद और नीला
शुभ अंक: 04 और 07
भाग्य प्रतिशत: 75%
मीन राशि (29 सितंबर 2026 का राशिफल)
राशि स्वामी गुरु मंगल के साथ पंचम भाव में गोचर कर रहे हैं। चंद्रमा दूसरे भाव में रहेंगे, इसलिए स्वास्थ्य पर ध्यान दें। मीन राशि में शनि का गोचर बिजनेस के लिए सकारात्मक दिशा में काम करेगा। छात्रों की सफलता से खुशी मिलेगी। बिजनेस को सही दिशा देने में सफलता मिल सकती है। अष्टम भाव में शुक्र आर्थिक लाभ के अवसर दे सकते हैं। लव लाइफ को लेकर खुशी मिलेगी। परिवार और निजी जीवन में संतुलन बनाए रखना आपके लिए जरूरी रहेगा।
आज का उपाय: श्री सूक्त का पाठ करें, गाय को केला खिलाएं और उड़द का दान करें।
शुभ रंग: सफेद और नारंगी
शुभ अंक: 04 और 06
भाग्य प्रतिशत: 70%
डिसक्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। Times Now Navbharat इसकी पुष्टि नहीं करता है।
