क्रिकेट

INDW vs BANW: एशियन गेम्स में भारतीय टीम विजय रथ पर सवार, इस टीम को पटखनी देकर पहुंची फाइनल में

  • Authored by: शेखर झा
  • Updated Sep 24, 2023, 10:02 AM IST

INDW vs BANW: एशियन गेम्स में भारतीय महिला क्रिकेट टीम विजयी रथ पर सवार है। टूर्नामेंट के सेमीफाइनल मुकाबले में बांग्लादेश को मात देकर खिताबी मुकाबले में जगह बनाई। खिताबी मुकाबला 25 सितंबर को खेला जाएगा।

Image

शेफाली वर्मा। (फोटो- Asian Cricket Council Twitter)

Photo : Twitter

INDW vs BANW: भारतीय महिला क्रिकेट टीम का एशियन गेम्स में शानदार प्रदर्शन जारी है। टूर्नामेंट के सेमीफाइनल मुकाबले में भारतीय महिला टीम का सामना बांग्लादेश से हुआ। बांग्लादेश ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी कर फैसला किया। पहले खेलने उतरी बांग्लादेश की टीम 17.5 ओवर में 51 रन पर सिमट गई। टीम की सिर्फ एक खिलाफ दहाई का आंकड़ा छू सकीं। टीम की पांच खिलाड़ी खाता नहीं खोल सकीं। वहीं, जवाब में खेलने उतरी भारतीय टीम ने 70 गेंद शेष रहते हुए मुकाबले पर कब्जा जमाया। इसी जीत के साथ टीम फाइनल में पहुंच गई है।

बांग्लादेश की खराब शुरुआत

टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी बांग्लादेश की टीम 20 ओवर का पूरा मैच नहीं खेल सकी। टीम 17.5 ओवर में 51 रन पर ढेर हो गई। ओपनिंग जोड़ी खाता तक नहीं खोल पाई। 50 रन पर टीम के 9 खिलाड़ी आउट होकर पवेलियन लौट चुकी थीं। टीम की कप्तान निगार सुल्ताना ने 12 रन की सबसे बड़ी पारी खेलीं। भारत की गेंदबाज पूजा वस्त्रकार ने सबसे ज्यादा 4 विकेट चटकाए।

70 गेंद रहते जीती टीम इंडिया

जवाब में खेलने उतरी टीम इंडिया ने 70 गेंद शेष रहते हुए 8 विकेट से जीत हासिल की। टीम ने 8.2 ओवर में 2 विकेट के नुकसान पर लक्ष्य हासिल कर लिया है। कप्तान मंधाना कुछ खास कमान नहीं कर पाईं। वे 7 रन पर आउट हो गई। वहीं, शेफाली वर्मा भी बड़ी पारी खेलने में असफल रहीं। वे 17 रन पर आउट हो गईं। वहीं, जेमिमा रोड्रिग्ज ने 20 और कनिका आहुजा ने एक रन बनाकर जीत दिलाई।

25 सितंबर को होगा खिताबी मुकाबला

एशियन गेम्स में क्रिकेट का खिताबी मुकाबला कल यानी 25 सितंबर को खेला जाएगा। इस मुकाबले में टीम इंडिया का सामना पाकिस्तान और श्रीलंका के बीच विजयी होने वाली टीम से होगा। बता दें कि टूर्नामेंट का दूसरा सेमीनफाइनल मुकाबला दोपहर 2 बजे से शुरू होगा। इस मुकाबले में पाकिस्तान का सामना श्रीलंका से होगा।

शेखर झा
शेखर झाauthor

शेखर झा टाइम्स नाउ हिंदी (Timesnowhindi.com) की स्पोर्ट्स टीम के सदस्य हैं। वे मूल रूप से बिहार के मिथिलांचल से हैं। मूल रूप से बिहार के मधुबनी के रहने वाले शेखर ने शौकिया तौर पर साल 2011 में पत्रकारिता की दुनिया में कदम रखा। ये शौक वक्त के साथ जूनुन में बदल गया। उनके पास खेल पत्रकारिता का 12 साल का अनुभव है। क्रिकेट के अलावा टेनिस, कबड्डी और बैडमिंटन में खास रुचि है। खिलाड़ियों की बायोग्राफी पढ़ना उन्हें पसंद हैं। शेखर ने सुरेश रैना, संजय बांगड़, दीप्ति शर्मा, राधा यादव जैसे नामचीन भारतीय क्रिकेटरों सहित बैडमिंटन के स्टार भारतीय खिलाड़ियों लक्ष्य सेन, सात्विकसाईराज रैंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू किए हैं। शेखर की प्रारंभिक शिक्षा बिहार में हुई। बिहार बोर्ड से 12वीं की परीक्षा पास करने के बाद वो आगे की पढ़ाई के लिए छत्तीसगढ़ पहुंचे जहां उनका पत्रकारिता से पहला परिचय हुआ। रायपुर के अग्रसेन कॉलेज में ग्रेजुएशन करते हुए पत्रकारिता का काम शुरू किया और इसके बाद रायपुर स्थित कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्धालय से पत्राकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन किया और बतौर प्रोफेशनल अपने करियर की शुरुआत की। शेखर ने पत्रकारिता करियर की शुरुआत साल 2011 में ईटीवी छत्तीसगढ़/मध्यप्रदेश के साथ की। इस संस्थान में 6 महीने काम करने के बाद उन्होंने स्थानीय अखबार नेशनल लुक के साथ प्रिंट मीडिया में कदम रखा। इसके बाद राजस्थान पत्रिका समूह के छत्तीसगढ़ संस्करण से जुड़े और वहां तीन साल तक बतौर सब-एडिटर/रिपोर्टर सेवाएं दीं। इसके बाद भारत के सबसे बड़े प्रिंट मीडिया समूह दैनिक भास्कर के डीबी स्टार में रिपोर्टर की भूमिका अदा की और कई बड़े खुलासे स्थानीय स्तर पर किए। इसके बाद अपमे गृह राज्य बिहार की राजधानी पटना में दैनिक जागरण समूह के आईनेक्स्ट वेंचर से जुड़े। 8 महीने के छोटे कार्यकाल के बाद दैनिक भास्कर के रायपुर संस्करण में बतौर रिपोर्टर वापसी हुई। रायपुर में दूसरी पारी के तीन साल के कार्यकाल के सफल निर्वहन के बाद मैनेजमेंट ने भास्कर के भोपाल स्थित नेशनल न्यूजरूम में ट्रांसफर कर दिया। जहां 17 महीने स्पोर्ट्स डेस्क पर बड़े इवेंट्स पर काम किया। इस दौरान इंडियन प्रीमियर लीग, टोक्यो ओलंपिक जैसे बड़े खेल आयोजन का व्यापक कवरेज किया। भास्कर के नेशनल न्यूज रूम में डिजिटल जर्नलिज्म का ककहरा सीखने के बाद फरवरी,2023 में टाइम्स ग्रुप के साथ जुड़ने का मौका मिला। तब से वह टाइम्स नाउ नवभारत की हिंदी वेबसाइट की स्पोर्ट्स डेस्क पर बतौर प्रिंसिपल कॉरस्पान्डन्ट कार्यरत हैं। इस दौरान शेखर ने इंडियन प्रीमियर लीग, आईसीसी वर्ल्ड कप 2023 को कवर किया।

और पढ़ें
End of Article