क्रिकेट

6 Sixes in over: पाकिस्तानी क्रिकेटर इफ्तिखार अहमद ने 'खेल मंत्री' वहाब रियाज के 1 ओवर में जड़े 6 छक्के- देखिए VIDEO

  • Authored by: शिवम अवस्थी
  • Updated Feb 5, 2023, 05:52 PM IST

Iftikhar Ahmed 6 sixes video: पाकिस्तान सुपर लीग (पीएसएल) के एक प्रदर्शनी मुकाबले में पाकिस्तानी क्रिकेटर इफ्तिखार अहमद ने पूर्व पाकिस्तानी तेज गेंदबाज व अब खेल मंत्री वहाब रियाज के एक ओवर में 6 छक्के जड़ डाले। क्वेटा में खेले गए इस मुकाबले के दौरान तब बाधा भी आई जब बाहर एक भीषण बम धमाका हुआ।

Image

इफ्तिखार अहमद ने जड़े 6 छक्के (Pakistan Cricket)

Photo : Twitter

Iftikhar Ahmed 6 Sixes: पाकिस्तान के क्वेटा स्थित बुगती स्टेडियम में और उसके आसपास रविवार को काफी घटनाएं हुईं। मैदान में पाकिस्तान सुपर लीग (पीएसएल) का एक प्रदर्शनी मैच खेला जा रहा था। ये मुकाबला पेशावर जल्मी और मेजबान टीम क्वेटा ग्लेडिएटर्स के बीच खेला जा गया। एक तरफ जहां मैच के दौरान बाहर हुए एक बम धमाके ने सबको हिलाकर रख दिया और मैच कुछ समय के लिए रोकना भी पड़ा। वहीं मैदान के अंदर मुकाबले में पाकिस्तानी अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटर इफ्तिखार अहमद ने कमाल की बल्लेबाजी करते हुए 1 ओवर में 6 छक्के जड़ने का कमाल कर डाला।

पेशावर जल्मी टीम की अगुवाई पाकिस्तान क्रिकेट टीम के कप्तान बाबर आजम कर रहे थे। जबकि क्वेटा ग्लेडिएटर्स टीम के कप्तान सरफराज अहमद थे। इस मुकाबले में पाकिस्तान क्रिकेट टीम के पूर्व तेज गेंदबाज व हाल में पाकिस्तान के पंजाब प्रांत के खेल मंत्री बनाए गए वहाब रियाज का एक ओवर उनकी टीम को बहुत भारी पड़ा। क्वेटा ग्लेडिएटर्स के लिए खेल रहे इफ्तिखार अहमद ने पारी के 20वें ओवर में वहाब रियाज की गेंदबाजी की धज्जियां उड़ाते हुए 6 छक्के जड़ दिए।

दाएं हाथ के बल्लेबाज इफ्तिखार अहमद ने वहाब रियाज ने इस 20वें ओवर में छह गेंदों पर 6 छक्के जड़ते हुए अपनी टीम का स्कोर 184 रन तक पहुंचा दिया। इफ्तिखार ने 50 गेंदों में 90 रनों की धुआंधार पारी खेली जिसने स्थानीय दर्शकों का खूब मनोरंजन किया।

ये है इफ्तिखार अहमद के 6 छक्कों का वीडियो

आतंकियों ने किया बम धमाका

कप्तान बाबर आजम और शाहिद अफरीदी सहित शीर्ष पाकिस्तानी क्रिकेटरों को नवाब अकबर बुगती स्टेडियम से कुछ मील की दूरी पर रविवार को हुए आतंकी हमले के बाद सुरक्षा के लिये ड्रेसिंग रूम में ले जाया गया। इस धमाके के बाद कुछ देर के लिये रोक दिया गया। यह विस्फोट पुलिस लाइंस क्षेत्र में हुआ जिसमें पांच लोग घायल हो गये।

एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने कहा कि बचाव कार्य पूरा हो गया है और घायलों को अस्पताल पहुंचा दिया गया। तहरीक ए तालिबान पाकिस्तान (टीटीपी) ने रविवार को एक बयान में इस हमले की जिम्मेदारी ली है जिसमें कहा गया कि सुरक्षा अधिकारियों को निशाना बनाया गया था। पुलिस अधिकारी ने कहा, ‘‘जैसे ही धमाका हुआ, ऐहतियात के तौर पर मैच रोक दिया गया और खिलाड़ियों को कुछ देर के लिये ड्रेसिंग रूम में ले जाया गया। बाद में मैच बहाल हो गया।’’ मैच के लिये मैदान खचाखच भरा था।

शिवम अवस्थी
शिवम अवस्थीauthor

शिवम् अवस्थी टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में स्पोर्ट्स डेस्क के इंचार्ज हैं। इनको खेल पत्रकारिता में तकरीबन 17 सालों का अनुभव है। इनको क्रिकेट, फुटबॉल और टेनिस में खास रुचि है। उन्हें खेलना भी पसंद है और वो देहरादून में फुटबॉल व क्रिकेट इंटर डिस्ट्रिक्ट चैंपियनशिप में विजेता टीम के कप्तान भी रहे। पत्रकारिता में कदम रखने के कुछ समय बाद कॉमनवेल्थ गेम्स 2010 का संपूर्ण फील्ड कवरेज किया और कई ब्रेकिंग न्यूज दी। कई चर्चित भारतीय एथलीटों के इंटरव्यू लिए हैं। 2011 वनडे क्रिकेट वर्ल्ड कप का ऑनफील्ड रहकर शहर-शहर घूमते हुए पूरा टीवी कवरेज किया। विश्व कप से पहले युवा विराट कोहली का इंटरव्यू किया। डिजिटल जैसे-जैसे आगे बढ़ा उन्हें ब्रेट ली, सुनील गावस्कर, राहुल द्रविड़, जैसे तमाम धुरंधरों के साक्षात्कार किए और 16 वर्षीय ऋषभ पंत का पहला डिजिटल इंटरव्यू किया जिसे इंग्लिश और हिंदी वेबसाइट पर काफी रीडरशिप मिली। उन्होंने स्पोर्ट्स मल्टी पॉडकास्ट भी किया। आईपीएल के 18 सीजन से ऑनफील्ड जुड़े रहे। अब तक तकरीबन 6000 से ज्यादा एक्सक्लूसिव स्टोरीज लिख चुके हैं। साल 2025 में खेल जगत के तमाम बड़े रिकॉर्ड्स व आंकड़ों को ट्रैक किया है और उन पर आर्टिकल तैयार किए हैं।

और पढ़ें
End of Article