क्रिकेट

करारा जवाबः माइकल वॉन की आलोचनाओं पर हार्दिक पांड्या ने कुछ ऐसा कहा

  • Authored by: शिवम अवस्थी
  • Updated Nov 16, 2022, 03:13 PM IST

India vs New Zealand, Hardik Pandya on Michael Vaughan press conference: भारत और न्यूजीलैंड के बीच टी20 विश्व कप 2022 के बाद होने वाली टी20 सीरीज से पहले कार्यवाहक कप्तान हार्दिक पांड्या ने मीडिया से मुखातिब होते हुए कई सवालों का जवाब दिया। इन्हीं में से एक जवाब था माइकल वॉन की आलोचनाओं से जुड़ा।

Image

हार्दिक पांड्या (AP)

भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेली जाने वाली टी20 सीरीज के लिए टीम इंडिया न्यूजीलैंड में है और इस बार कार्यवाहक कप्तान की भूमिका में हार्दिक पांंड्या हैं। टी20 विश्व कप 2022 के सेमीफाइनल में मिली हार के बाद भारतीय टीम को कई जगह से आलोचनाओं का शिकार होना पड़ा। खासतौर पर विदेशी दिग्गजों के जरिए। इन्हीं में एक नाम है इंग्लैंड के पूर्व कप्तान माइकल वॉन का, जिन्होंने टीम इंडिया और उसके खिलाड़ियों का काफी मजाक भी बनाया। जब हार्दिक पांड्या से इसको लेकर सवाल किया गया तो उन्होंने करारा जवाब दिया।

इंग्लैंड के पूर्व कप्तान माइकल वॉन ने अपने कॉलम में लिखा था कि भारत ने 2011 में वनडे विश्व कप जीतने के बाद कुछ हासिल नहीं किया है और सीमित ओवरों के इतिहास में अपेक्षा के अनुरूप प्रदर्शन करने में हमेशा नाकाम रही है। टीम इंडिया के ऑलराउंडर और न्यूजीलैंड दौरे पर कार्यवाहक कप्तान की भूमिका निभा रहे हार्दिक पांड्या से जब माइकल वॉन की आलोचनाओं पर सवाल किया गया तो उन्होंने साफ कहा कि हमें कुछ साबित करने की जरूरत नहीं है।

हार्दिक पांड्या ने इस बारे में कहा, ‘‘मुझे नहीं लगता कि हमें किसी को कुछ साबित करने की जरूरत है। खराब खेलने पर लोग आलोचना करेंगे ही जिसका हम सम्मान करते हैं। खेल में हर कोई बेहतर प्रदर्शन की कोशिश करता है। हमें किसी को कुछ साबित करने की जरूरत नहीं है।’’

गौरतलब हैै कि टीम इंडिया को सेमीफाइनल में इंग्लैंड की टीम ने 10 विकेट से करारी शिकस्त देकर बाहर का रास्ता दिखाया था। बाद में पाकिस्तान और इंग्लैंड के बीच टूर्नामेंट का फाइनल खेला गया जिसमें इंग्लैंड ने जीत दर्ज करके दूसरी बार खिताब जीता।

शिवम अवस्थी
शिवम अवस्थीauthor

शिवम् अवस्थी टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में स्पोर्ट्स डेस्क के इंचार्ज हैं। इनको खेल पत्रकारिता में तकरीबन 17 सालों का अनुभव है। इनको क्रिकेट, फुटबॉल और टेनिस में खास रुचि है। उन्हें खेलना भी पसंद है और वो देहरादून में फुटबॉल व क्रिकेट इंटर डिस्ट्रिक्ट चैंपियनशिप में विजेता टीम के कप्तान भी रहे। पत्रकारिता में कदम रखने के कुछ समय बाद कॉमनवेल्थ गेम्स 2010 का संपूर्ण फील्ड कवरेज किया और कई ब्रेकिंग न्यूज दी। कई चर्चित भारतीय एथलीटों के इंटरव्यू लिए हैं। 2011 वनडे क्रिकेट वर्ल्ड कप का ऑनफील्ड रहकर शहर-शहर घूमते हुए पूरा टीवी कवरेज किया। विश्व कप से पहले युवा विराट कोहली का इंटरव्यू किया। डिजिटल जैसे-जैसे आगे बढ़ा उन्हें ब्रेट ली, सुनील गावस्कर, राहुल द्रविड़, जैसे तमाम धुरंधरों के साक्षात्कार किए और 16 वर्षीय ऋषभ पंत का पहला डिजिटल इंटरव्यू किया जिसे इंग्लिश और हिंदी वेबसाइट पर काफी रीडरशिप मिली। उन्होंने स्पोर्ट्स मल्टी पॉडकास्ट भी किया। आईपीएल के 18 सीजन से ऑनफील्ड जुड़े रहे। अब तक तकरीबन 6000 से ज्यादा एक्सक्लूसिव स्टोरीज लिख चुके हैं। साल 2025 में खेल जगत के तमाम बड़े रिकॉर्ड्स व आंकड़ों को ट्रैक किया है और उन पर आर्टिकल तैयार किए हैं।

और पढ़ें
End of Article