क्रिकेट

अब कभी क्रिकेट खेलता नहीं दिखेगा ये महान क्रिकेटर, खेल को कहा अलविदा

  • Authored by: शिवम अवस्थी
  • Updated Feb 13, 2023, 06:25 PM IST

Eoin Morgan Retirement: इंग्लैंड के दिग्गज क्रिकेटर इयोन मोर्गन ने क्रिकेट के सभी प्रारूपों से संन्यास का ऐलान कर दिया है। अब वो फ्रेंचाइजी क्रिकेट में भी खेलते नजर नहीं आएंगे। इंग्लैंड को उसका एकमात्र वनडे विश्व कप खिताब जिताने वाले इस दिग्गज पूर्व कप्तान ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट को पहले ही अलविदा कह दिया था।

Image

इयोन मोर्गन

Photo : Twitter

Eoin Morgan retires: इंग्लैंड के पूर्व विश्व कप विजेता कप्तान इयोन मोर्गन ने एक साल से भी कम समय पहले अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास का ऐलान किया था। लेकिन वो उसके बाद फ्रेंचाइजी क्रिकेट खेलते रहे थे। हालांकि अब मॉर्गन ने ऐलान कर दिया है कि वो फ्रेंचाइजी क्रिकेट भी नहीं खेलेंगे और क्रिकेट के सभी प्रारूपों से संन्यास ले रहे हैं। यानी अब वो क्रिकेट के मैदान पर खेलते कभी नजर नहीं आएंगे।

आयरलैंड और इंग्लैंड के लिए अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट खेलने वाले 36 वर्षीय इयोन मोर्गन ने जुलाई 2022 में 16 साल के करियर से संन्यास लिया था लेकिन दुनिया भर में छोटे प्रारूप के टूर्नामेंट में खेलना जारी रखा था।

मोर्गन ने एक बयान में कहा, "मैं बड़े गर्व के साथ क्रिकेट के सभी प्रारूपों से संन्यास की घोषणा कर रहा हूं। काफी सोच विचार के बाद मुझे लगा कि यह खेल से अलविदा कहने का सही समय है, क्रिकेट ने इतने वर्षों में मुझे काफी कुछ दिया है।" मॉर्गन ने सोशल मीडिया पर एक भावुक पोस्ट के साथ सभी को शुक्रिया और अलविदा कहा।

इयोन मॉर्गन ने टी20 क्रिकेट में दुनिया की तमाम लीग में खेलते हुए इस प्रारूप के 374 मैच खेले। इस दौरान उनके बल्ले से 7780 रन निकले जिसमें 38 अर्धशतक शामिल रहे।

शिवम अवस्थी
शिवम अवस्थीauthor

शिवम् अवस्थी टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में स्पोर्ट्स डेस्क के इंचार्ज हैं। इनको खेल पत्रकारिता में तकरीबन 17 सालों का अनुभव है। इनको क्रिकेट, फुटबॉल और टेनिस में खास रुचि है। उन्हें खेलना भी पसंद है और वो देहरादून में फुटबॉल व क्रिकेट इंटर डिस्ट्रिक्ट चैंपियनशिप में विजेता टीम के कप्तान भी रहे। पत्रकारिता में कदम रखने के कुछ समय बाद कॉमनवेल्थ गेम्स 2010 का संपूर्ण फील्ड कवरेज किया और कई ब्रेकिंग न्यूज दी। कई चर्चित भारतीय एथलीटों के इंटरव्यू लिए हैं। 2011 वनडे क्रिकेट वर्ल्ड कप का ऑनफील्ड रहकर शहर-शहर घूमते हुए पूरा टीवी कवरेज किया। विश्व कप से पहले युवा विराट कोहली का इंटरव्यू किया। डिजिटल जैसे-जैसे आगे बढ़ा उन्हें ब्रेट ली, सुनील गावस्कर, राहुल द्रविड़, जैसे तमाम धुरंधरों के साक्षात्कार किए और 16 वर्षीय ऋषभ पंत का पहला डिजिटल इंटरव्यू किया जिसे इंग्लिश और हिंदी वेबसाइट पर काफी रीडरशिप मिली। उन्होंने स्पोर्ट्स मल्टी पॉडकास्ट भी किया। आईपीएल के 18 सीजन से ऑनफील्ड जुड़े रहे। अब तक तकरीबन 6000 से ज्यादा एक्सक्लूसिव स्टोरीज लिख चुके हैं। साल 2025 में खेल जगत के तमाम बड़े रिकॉर्ड्स व आंकड़ों को ट्रैक किया है और उन पर आर्टिकल तैयार किए हैं।

और पढ़ें
End of Article