क्रिकेट

IPL 2023: आईपीएल नीलामी से पहले चेन्नई सुपर किंग्स इन खिलाड़ियों को हटा सकता है

  • Agency by: Agency
  • Updated Nov 4, 2022, 08:57 PM IST

Chennai Super Kings can release Chris Jordan and Adam Milne: आईपीएल 2023 के लिए आयोजित होने वाली खिलाड़ियों की मिनी नीलामी से पहले चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) अपने कुछ खिलाड़ियों को टीम से रिलीज कर सकती है। आईपीएल 2023 के लिए नीलामी की तैयारियां इन दिनों जोरों पर चल रही हैं।

Image

चेन्नई सुपर किंग्स (CSK)

Photo : Twitter

अब आईपीएल-2023 की बारी है और इसके लिए फैंस में धीरे-धीरे उत्सुकता बढ़ती जा रही है। उत्सुकता इस बात की, कि टीमें किन खिलाड़ियों को रिटेन करेंगी और किनको रिलीज करके अपनी टीम से बाहर का रास्ता दिखाएंगी। आईपीएल 2023 के लिए खिलाड़ियों का मिनी ऑक्शन (नीलामी) आयोजित होनी है और इससे पहले चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) को लेकर एक रिपोर्ट है कि वो अपने दो बड़े खिलाड़ियों को रिलीज कर सकता है।

सभी टीमों के पास 15 नवंबर तक की डेडलाइन है कि वे बताएं कि किन खिलाड़ियों को रिलीज किया जा रहा है और किनको रिटेन। चेन्नई सुपर किंग्स आईपीएल की सबसे चहेती टीमों में से एक है और ये फ्रेंचाइजी इन दिनों जिस सबसे बड़े सवाल के बीच में फंसी हुई है, वो ये कि क्या रविन्द्र जडेजा उनके साथ बरकरार रहना चाहते हैं या नहीं। हालांकि 'टाइम्स ऑफ इंडिया' ने रिपोर्ट किया है कि जडेजा चेन्नई को छोड़कर कहीं नहीं जा रहे हैं।

रिपोर्ट के मुताबिक चेन्नई सुपर किंग्स दो खिलाड़ियों को रिलीज करने का मन बना चुका है। ये खिलाड़ी हैं इंग्लैंड के क्रिस जॉर्डन और न्यूजीलैंड के एडम मिल्ने। जॉर्डन ने चेन्नई सुपर किंग्स में शामिल होने के लिए 3 करोड़ 60 लाख रुपये की बिड जीती थी। जबकि मिल्ने 1.90 करोड़ में चेन्नई सुपर किंग्स की टीम में शामिल हुए थे।

एमएस धोनी एक बार फिर टीम की अगुवाई करेंगे। टीम के इन दो खिलाड़ियों के अलावा फ्रेंचाइजी अपने बाकी के खिलाड़ियों को टीम में बरकरार रखना चाहती है।

शिवम अवस्थी
शिवम अवस्थीauthor

शिवम् अवस्थी टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में स्पोर्ट्स डेस्क के इंचार्ज हैं। इनको खेल पत्रकारिता में तकरीबन 17 सालों का अनुभव है। इनको क्रिकेट, फुटबॉल और टेनिस में खास रुचि है। उन्हें खेलना भी पसंद है और वो देहरादून में फुटबॉल व क्रिकेट इंटर डिस्ट्रिक्ट चैंपियनशिप में विजेता टीम के कप्तान भी रहे। पत्रकारिता में कदम रखने के कुछ समय बाद कॉमनवेल्थ गेम्स 2010 का संपूर्ण फील्ड कवरेज किया और कई ब्रेकिंग न्यूज दी। कई चर्चित भारतीय एथलीटों के इंटरव्यू लिए हैं। 2011 वनडे क्रिकेट वर्ल्ड कप का ऑनफील्ड रहकर शहर-शहर घूमते हुए पूरा टीवी कवरेज किया। विश्व कप से पहले युवा विराट कोहली का इंटरव्यू किया। डिजिटल जैसे-जैसे आगे बढ़ा उन्हें ब्रेट ली, सुनील गावस्कर, राहुल द्रविड़, जैसे तमाम धुरंधरों के साक्षात्कार किए और 16 वर्षीय ऋषभ पंत का पहला डिजिटल इंटरव्यू किया जिसे इंग्लिश और हिंदी वेबसाइट पर काफी रीडरशिप मिली। उन्होंने स्पोर्ट्स मल्टी पॉडकास्ट भी किया। आईपीएल के 18 सीजन से ऑनफील्ड जुड़े रहे। अब तक तकरीबन 6000 से ज्यादा एक्सक्लूसिव स्टोरीज लिख चुके हैं। साल 2025 में खेल जगत के तमाम बड़े रिकॉर्ड्स व आंकड़ों को ट्रैक किया है और उन पर आर्टिकल तैयार किए हैं।

और पढ़ें
End of Article