क्रिकेट

क्रिकेट के मैदान पर गजब का बवाल, पुलिस ने अंपायर को ही भेजा स्टेडियम के बाहर

APL Big controversy: अमेरिकन प्रीमियर लीग टी20 के शुरुआती सीजन में गजब का बवाल देखने को मिला है। क्रिकेट में पहली बार ऐसा हुआ है जब अंपायर को ही मौदान से बाहर भेज दिया गया हो।

Image

अमेरिकन प्रीमियर लीग (फोटो- APL Twitter)

APL Big controversy: अमेरिकन प्रीमियर लीग के पहले सीजन के सेमीफाइनल से पहले एक बेहद ही अजीबोगरीब दृश्य देखने को मिले जो कि क्रिकेट में आज तक नहीं देखे गए। दरअसल अंपायरों ने स्पष्ट रूप से मैदान में उतरने से इनकार कर दिया क्योंकि उन्हें उनका बकाया भुगतान नहीं किया। इसके अलावा, उन्होंने लीग के मालिक जय मीर से मांग की कि वे आएं और उन्हें मैदान पर उतरने के लिए उनका बकाया 30,000 डॉलर का भुगतान करें। इसके बाद बवाल और भी बढ़ गया।

अंपायरों के इस प्रदर्शन को देखते हुए अमेरिकन प्रीमियर लीग के मैनेजमेंट ने पुलिस को बुला दिया और अंपायर को ही अरेस्ट कराते हुए उन्हें मैदान से बाहर भेज दिया। ये क्रिकेट के इतिहास में पहली बार हुआ है। अमेरिकन प्रीमियर लीग ने अपने आधिकारिक ट्विटर पर आरोप लगाया कि अंपायरों को उनका बकाया पहले ही भुगतान कर दिया गया था।

तय समय पर हुआ सेमीफाइनल मैच

इस बवाल के बावजूद मैच समय पर हुआ। सेमीफाइनल में आखिरकार मालिक के भाई और बल्लेबाजी पक्ष के एक सदस्य ने अंपायरिंग का काम संभाला। इस मुद्दे पर संयुक्त राज्य अमेरिका के आईसीसी पैनल अंपायर, विजय प्रकाश मल्लेला ने पीटर को पुष्टि की कि अंपायरों को उनके 30,000 डॉलर का बकाया नहीं दिया गया था और उनकी सेवाओं के लिए पैसे की मांग करने के लिए पुलिस को बुलाया गया था।

अंपायर ने कही ये बात

अंपायर विजया मल्लेला ने कहा कि' पिछले 10 दिनों में टीमों के साथ काम करना खुशी की बात थी। क्षमा करें, अंपायरों को भुगतान करने के बाद लगभग 30,000.00 डॉलर की शेष राशि का भुगतान नहीं किया जा रहा है। हमारे अपने खर्चे हैं। जब हमने अपनी सेवाओं और खर्चों के लिए भुगतान की मांग की तो पुलिस को बुलाया गया। हमारे पास मैच छोड़ने के अलावा कोई विकल्प नहीं था। आपके भविष्य के प्रयासों के लिए आप सभी को शुभकामनाएं।'

SIddharth Sharma
SIddharth Sharma author

सिद्धार्थ शर्मा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के स्पोर्ट्स डेस्क से जुड़े हैं। सिद्धार्थ को बचपन से ही खेलों, खासकर क्रिकेट में गहरी रुचि रही है और इसी जुनून ने उन्हें स्पोर्ट्स जर्नलिज्म की ओर खींचा। वह खिलाड़ियों के रिकॉर्ड्स और स्पोर्ट्स एनालिसिस पर मजबूत पकड़ रखते हैं। अबतक 4,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुके सिद्धार्थ अपनी स्टोरीज को सरल, सटीक और रोचक अंदाज में प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं। उनकी प्राथमिकता हमेशा यही रहती है कि पाठकों तक तेजी से, सही समय पर और विश्वसनीय स्पोर्ट्स अपडेट्स पहुंचें।

और पढ़ें
End of Article