एजुकेशन

Assam Rifles Recruitment Rally 2026: असम राइफल्स में टेक्निकल और ट्रेड्समैन के 354 पदों पर निकली भर्ती, जानें योग्यता और आवेदन प्रक्रिया

Assam Rifles Recruitment Rally 2026: असम राइफल्स द्वारा द्वारा टेक्निकल और ट्रेड्समैन भर्ती रैली 2026 के लिए नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। इसके तहत 354 पदों को भरा जाएगा, जिसके लिए आवेदन प्रक्रिया जल्द शुरू होगी।

Image

Assam Rifles Recruitment Rally 2026 (Photo - AI/Newsroom Verified)

Assam Rifles Recruitment Rally 2026: भारतीय रक्षा क्षेत्र में देश सेवा करने का सपना देख रहे युवाओं के लिए बड़ी खबर सामने आई है। असम राइफल्स (महानिदेशालय, शिलोंग) द्वारा टेक्निकल और ट्रेड्समैन भर्ती रैली 2026 के लिए आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी किया गया है। इस भर्ती प्रक्रिया के माध्यम से कुल 354 रिक्त पदों पर योग्य पुरुष और महिला उम्मीदवारों का चयन किया जाएगा। जारी नोटिफिकेशन में पदों का विवरण, आवेदन की तिथियां और प्रक्रिया, एलिजिबिलिटी के साथ अन्य आवश्यक जानकारी दी गई है। जो उम्मीदवार इस भर्ती रैली का हिस्सा बनना चाहते है, वह जारी नोटिफिकेशन को सही से चेक करें और आवेदन प्रक्रिया का हिस्सा बनें।

कब से शुरू होंगे आवेदन

नोटिफिकेशन के अनुसार, Assam Rifles भर्ती रैली के लिए आवेदन प्रक्रिया 28 सितंबर 2026 से शुरू होगी। आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों को पूरा एक माह का समय दिया जा रहा है, जिसके अनुसार, आवेदन की अंतिम तिथि 28 अक्टूबर है। इस दिन रात 11.59 बजे तक अभ्यार्थी आवेदन कर पाएंगे, उसके बाद आवेदन पोर्टल बंद हो जाएगा।

पदों का विवरण

अधिसूचना के अनुसार विभिन्न ट्रेड और रैंक के तहत 354 पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी -

32.1वारंट ऑफिसर (साइफर)
32.2राइफलमैन (इलेक्ट्रिकल फिटर सिग्नल)
32.3राइफलमैन (लाइनमैन फील्ड)
32.4राइफलमैन (आर्मरर)
32.5राइफलमैन (इंजीनियर इक्विपमेंट मैकेनिक)
32.6राइफलमैन (रिकवरी व्हीकल मैकेनिक)
32.7राइफलमैन (इलेक्ट्रीशियन मोटर व्हीकल)
32.8हवलदार (इंस्ट्रूमेंट मैकेनिक)
32.9राइफलमैन (मेटलस्मिथ)
32.1राइफलमैन (अपहोल्स्टर)
32.11राइफलमैन स्टोर कीपर टेक्निकल (इलेक्ट्रिकल मैकेनिकल इंजीनियर)
32.12राइफलमैन (व्हीकल मैकेनिक)
32.13राइफलमैन (वेल्डर)
32.14वारंट ऑफिसर (ऑपरेशन थिएटर टेक्नीशियन)
32.15वारंट ऑफिसर (फिजियोथेरेपिस्ट)

भर्ती के लिए आवश्यक दस्तावेज

  • पासपोर्ट साइज फोटो
  • डिजिटल साइन
  • शैक्षणिक दस्तावेज
  • जाति प्रमाण पत्र
  • दिव्यांग प्रमाण पत्र
  • निवास प्रमाण पत्र
  • फोटो आईडी कार्ड

भर्ती के लिए क्या है एलिजिबिलिटी क्राइटेरिया

1. शैक्षणिक योग्यता

अलग-अलग पदों के लिए 10वीं और 12वीं कक्षा पास, संबंधित ट्रेड में ITI, डिप्लोमा या संबंधित क्षेत्र में डिग्री/डिप्लोमा होना अनिवार्य है।

2. आयु सीमा

पदों के अनुसार सामान्यतः न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम आयु 23 से 25 वर्ष तय की गई है। बता दें कि वॉरंट ऑफिसर के लिए अधिकतम आयु सीमा 25 वर्ष है और राइफलमैन और हवलदार के लिए 23 वर्ष है। सरकारी नियमों के अनुसार आरक्षित वर्गों (SC/ST/OBC) के उम्मीदवारों को ऊपरी आयु सीमा में छूट दी जाएगी।

आवेदन शुल्क

जनरल, ओबीसी और ईडब्ल्यूएस उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क 100 रुपये तय किया गया है। जबकि

SC/ST/महिला/भूतपूर्व सैनिक के लिए आवेदन शुल्क शून्य है।

चयन प्रक्रिया

अभ्यर्थियों का चयन निम्नलिखित चरणों के आधार पर किया जाएगा:

1. शारीरिक दक्षता परीक्षा (PET) एवं शारीरिक मानक परीक्षण (PST)

2. ट्रेड टेस्ट / कौशल परीक्षा

3. लिखित परीक्षा

4. दस्तावेज़ सत्यापन

5. विस्तृत चिकित्सा परीक्षा

आवेदन कैसे करें?

स्टेप 1 - आधिकारिक पोर्टल assamrifles.gov.in पर जाएं।

स्टेप 2 -'Join Assam Rifles' या 'Online Application' लिंक का चयन करें।

स्टेप 3 - मोबाइल नंबर और ईमेल के माध्यम से रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया पूरी करें।

स्टेप 4 - अब आवेदन फॉर्म में मांगी गई सारी जानकारी और डाक्यूमेंट्स अपलोड करें।

स्टेप 5 - आवेदन फॉर्म भरने के बाद शुल्क का भुगतान करें और आवेदन प्रक्रिया पूरी करें।

स्टेप 6 - उम्मीदवार आवेदन फॉर्म को डाउनलोड करें और उसका प्रिंट आउट लें।

उम्मीदवारों को सलाह है कि आवेदन प्रक्रिया शुरू होने पर जारी नोटिफिकेशन के आधार पर पात्र उम्मीदवार ही आवेदन के लिए अप्लाई करें और तय समय-सीमा के भीतर प्रक्रिया पूरी करें।

Varsha Kushwaha
वर्षा कुशवाहाauthor

वर्षा कुशवाहा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एजुकेशन डेस्क पर बतौर कॉपी एडिटर कार्यरत हैं और पिछले 5 वर्षों से मीडिया में सक्रिय हैं। जर्नलिज़्म में पोस्ट ग्रेजुएशन डिप्लोमा पूरा करने के बाद उन्होंने न्यूज रूम में तेजी, सटीकता और गहराई के साथ काम करते हुए अपनी मजबूत संपादकीय पहचान बनाई है। वर्षा की विशेषज्ञता हाइपर-लोकल खबरों, इवेंट कवरेज और स्टेट पॉलिटिक्स से जुड़ी रिपोर्टिंग में भी है। अब तक वर्षा कुशवाहा 8,000 से अधिक खबरें लिख चुकी हैं, जिनमें कई अहम लोकल रिपोर्ट्स, एजुकेशन और करियर की खबरें तथा फीचर-आधारित स्टोरीज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article