क्रिकेट

शीतकालीन सत्र के लिए इंग्लैंड लायंस के कोच बने जोनाथन ट्रॉट

जोनाथन ट्रॉट को शीतकालीन सत्र के लिए इंग्लैंड लायंस का कोच बनाया गया। ट्रॉट कोविड-19 महामारी के दौरान इंग्लैंड पुरुष टीम को भी सहायक कोच के तौर पर अपनी सेवाएं दे चुके हैं।

Image

जोनाथन ट्रॉट

आगामी शीतकालीन सत्र के लिए जोनाथन ट्रॉट को इंग्लैंड लायंस का मुख्य कोच नियुक्त किया गया है। इससे पहले वह चार साल तक अफगानिस्तान के कोच रहे थे। उनकी कोचिंग में पहली बार साल 2024 में अफगानिस्तान टीम टी20 वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल तक पहुंची थी। ट्रॉट कोविड-19 महामारी के दौरान इंग्लैंड पुरुष टीम को भी सहायक कोच के तौर पर अपनी सेवाएं दे चुके हैं। ट्रॉट श्रीलंका के खिलाफ हालिया टी20 सीरीज से पहले अस्थाई तौर पर जुड़े थे, लेकिन अब वे व्यस्त शीतकालीन सत्र के लिए लायंस की स्थायी कमान संभालेंगे।

इस दौरान इंग्लैंड की टीम वेस्टइंडीज, दक्षिण अफ्रीका और श्रीलंका के खिलाफ सीरीज खेलेगी। ट्रॉट की नियुक्ति पर ईसीबी के निदेशक एड बर्नी ने कहा: “जोनाथन ट्रॉट एक शानदार कोच हैं जिनका अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में शानदार रिकॉर्ड है। हमें खुशी है कि उन्होंने व्यस्तता के बीच हमारे लायंस कार्यक्रम का नेतृत्व करने के लिए सहमति दी।

“इस शीतकालीन सत्र में लायंस की टीम तीन दौरे करेगी। इस दौरान हम खिलाड़ियों को एक दिवसीय अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट के लिए तैयार करेंगे। तीन बार एशेज जीतने वाले ट्रॉट ने इंग्लैंड के लिए 52 टेस्ट और 75 व्हाइट बॉल मैच खेले हैं। इस खास मौके पर उन्होंने कहा 'इंग्लैंड टीम में वापस काम आने से मैं बहुत खुश हूं और इंग्लैंड लायंस के मुख्य कोच की भूमिका निभाने के लिए बेहद उत्साहित हूं। उन्होंने आगे कहा 'मैं खिलाड़ियों और स्टाफ के साथ काम करने, उनकी क्षमता को पूरा करने में मदद करने और उन्हें अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट की डिमांड के लिए तैयार करने के लिए उत्सुक हूं।"

इंग्लैंड लायंस का शीतकालीन कार्यक्रम

27 अक्टूबर – 21 नवंबर 2026: वेस्टइंडीज के खिलाफ टी20 और वनडे सीरीज

25 नवंबर – 23 दिसंबर 2026: दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ वनडे और फर्स्ट क्लास सीरीज

18 फरवरी – 14 मार्च 2027: श्रीलंका के खिलाफ वनडे और फर्स्ट क्लास सीरीज

Sameer Thakur
समीर कुमार ठाकुरauthor

समीर कुमार ठाकुर टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की स्पोर्ट्स टीम के सदस्य हैं। करीब 10 वर्षों के पत्रकारिता अनुभव के साथ वे न केवल क्रिकेट, बल्कि हॉकी, फुटबॉल, बैडमिंटन और अन्य प्रमुख खेलों की गहरी समझ रखते हैं। खेलों की बारीकियों को पकड़ने, खिलाड़ियों के प्रदर्शन का विश्लेषण करने और मैच परिस्थितियों को सरल व रोचक अंदाज में समझाने की उनकी क्षमता उन्हें स्पोर्ट्स बीट का एक भरोसेमंद पत्रकार बनाती है। जर्नलिज़्म में डिप्लोमा कर चुके समीर ने टीवी मीडिया में भी काम किया है, जिससे उन्हें लाइव न्यूज प्रेजेंटेशन, ब्रेकिंग अपडेट्स और विजुअल स्टोरीटेलिंग का अनुभव मिला। समीर अब तक 10,000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुके हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव स्पोर्ट्स इंटरव्यू, ऑन-ग्राउंड रिपोर्टिंग और मैच व सीरीज आधारित विश्लेषण शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article