क्रिकेट

रोहतास से जापान...टीम इंडिया के खिलाफ ऐतिहासिक मैच में मैदान में उतरेगा 'बिहार का लाल'

एशियन गेम्स से पहले टीम इंडिया जापान के खिलाफ ऐतिहासिक टी20 मैच खेलेगी। इस मुकाबले से पहले एक क्रिकेटर जोकि बिहार से ताल्लुक रखते हैं वह खासे उत्साहित हैं। उन्होंने आईआईटी कानपुर से जापान क्रिकेट टीम तक पहुंचने की अपनी यात्रा पर उन्होंने खुलकर बात की है।

Image

जापान क्रिकेटर अभिषेक आनंद (साभार-X)

एशियन गेम्स से पहले भारतीय टीम जापान के साथ अपने 75 साल के रिश्ते को सेलिब्रेट करने के लिए एक क्रिकेट मैच खेलेगी। इसको लेकर दोनों देशों के खिलाड़ी खासे उत्साहित हैं। इस मुकाबले से पहले एक खिलाड़ी ऐसा भी है जिसका जन्म तो बिहार में हुआ है, लेकिन वह जापान के लिए भारत के खिलाफ खेल सकते हैं। इस मुकाबले से पहले बिहार में जन्मे क्रिकेटर अभिषेक आनंद ने अपने मन की बात बताई है। आईआईटी कानपुर से जापान क्रिकेट टीम तक पहुंचने की अपनी यात्रा पर उन्होंने खुलकर बात की है।

नहीं सोचा था भारत के खिलाफ खेलूंगा

अभिषेक आनंद ने कहा 'अपने जुनून को आगे बढ़ाने के लिए मंच देने के लिए मैं जापान क्रिकेट का आभारी हूं। उन्होंने कहा 'कभी कल्पना नहीं की थी कि इतनी जल्दी भारत के खिलाफ खेलने का मौका मिलेगा। मंगलवार को भारत और जापान के बीच सुजुकी कप के तहत एक ऐतिहासिक टी20 मुकाबला खेला जाएगा।

इस मुकाबले से पहले अभिषेक ने कहा 'मैं अक्सर सोचता हूं कि मैं अपने जुनून को फॉलो कर रहा हूं, मुझे उम्मीद है कि एक दिन मुझे भारत के खिलाफ खेलने का मौका मिलेगा। मैंने कभी कल्पना भी नहीं की थी कि मुझे इतनी जल्दी भारत के खिलाफ खेलने का मौका मिलेगा।

टेनिस बॉल से हुई शुरुआत

आनंद ने बताया कि उनके क्रिकेट करियर की शुरुआत बिहार में टेनिस बॉल क्रिकेट खेलने से हुई, जिसके बाद उन्होंने अपने माता-पिता के आग्रह पर आईआईटी में दाखिला लिया। बिहार के रोहतास जिले के रहने वाले 28 वर्षीय आनंद रोजगार की तलाश में जापान चले गए। कैंपस प्लेसमेंट के माध्यम से एक जापानी कंपनी से नौकरी का प्रस्ताव मिलने के बाद, वह जापान चले गए। वहां वह टोक्यो फाल्कन्स क्रिकेट क्लब में शामिल हुए। उनके खेल को देखकर उन्हें जापान के नेशनल टीम में मौका मिला।

Sameer Thakur
समीर कुमार ठाकुरauthor

समीर कुमार ठाकुर टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की स्पोर्ट्स टीम के सदस्य हैं। करीब 10 वर्षों के पत्रकारिता अनुभव के साथ वे न केवल क्रिकेट, बल्कि हॉकी, फुटबॉल, बैडमिंटन और अन्य प्रमुख खेलों की गहरी समझ रखते हैं। खेलों की बारीकियों को पकड़ने, खिलाड़ियों के प्रदर्शन का विश्लेषण करने और मैच परिस्थितियों को सरल व रोचक अंदाज में समझाने की उनकी क्षमता उन्हें स्पोर्ट्स बीट का एक भरोसेमंद पत्रकार बनाती है। जर्नलिज़्म में डिप्लोमा कर चुके समीर ने टीवी मीडिया में भी काम किया है, जिससे उन्हें लाइव न्यूज प्रेजेंटेशन, ब्रेकिंग अपडेट्स और विजुअल स्टोरीटेलिंग का अनुभव मिला। समीर अब तक 10,000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुके हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव स्पोर्ट्स इंटरव्यू, ऑन-ग्राउंड रिपोर्टिंग और मैच व सीरीज आधारित विश्लेषण शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article