क्रिकेट

When India Next Match: भारत का मैच कब है, एक और जीत से T20 विश्व कप के फाइनल में जाने का मौका

India Vs England Semi Final (भारत का मैच कब है) IND vs ENG T20 World Cup 2026 Semi Final Match Kab Hai: आईसीसी टी20 विश्व कप 2026 में अब सेमीफाइनल की बारी है। अंतिम-4 टीमें तय हो गई हैं, 4 फरवरी को दक्षिण अफ्रीका के सामने न्यूजीलैंड की चुनौती है। यहां जानिए भारत का सेमीफाइनल मैच कब है।

Image

भारत का मैच कब।

India Semi Final Date, (इंडिया का मैच कब), T20 World Cup 2026, IND vs ENG Semi-Final: आईसीसी टी20 विश्व कप 2026 के दूसरे सेमीफाइनल में भारतीय टीम का मुकाबला इंग्लैंड क्रिकेट टीम से होगा। दिलचस्प बात ये है कि इस सेमीफाइनल में दोनों टीमें बराबरी पर हैं। साथ ही दोनों दो-दो बार खिताब जीता है। भारत ने 2007 और 2024 में टी20 विश्व कप खिताब जीता। वहीं, इंग्लैंड ने 2010 और 2022 में ये खिताब अपने नाम किया था।

भारत का मैच कब: पांच मार्च को मुंबई के वानखेड़े क्रिकेट स्टेडियम में दोनों टीमों के बीच भिड़ंत होगी। टी20 वर्ल्ड कप के इतिहास में दोनों टीमें तीसरी बार सेमीफाइनल में आमने-सामने होंगी। इससे पहले खेले गए मुकाबलों में एक बार इंग्लैंड ने तो एक बार भारत ने ने बाजी मारी है। भारत ने टूर्नामेंट में अभी तक एक मुकाबला गंवाया है। साउथ अफ्रीका के खिलाफ उसे सुपर-8 के अपने पहले मुकाबले में शिकस्त झेलनी पड़ी थी।

अजीब रहा है इंग्लैंड का सफर

वहीं, इंग्लैंड के लिए टूर्नामेंट उतार-चढ़ाव वाला रहा है। लीग स्टेज पर किसी तरह जीत दर्ज कर सुपर-8 में पहुंची। सुपर-8 में भी टीम की स्थिति उतनी ठीक नहीं रही, जिसके लिए वह जानी जाए। उसने सुपर-8 में श्रीलंका, पाकिस्तान और न्यूजीलैंड के खिलाफ जीत दर्ज कर सेमीफाइनल में जगह बनाई। इंग्लैंड के लिए चिंता का विषय जोस बटलर की फॉर्म का है। बटलर के बल्ले से अभी तक बड़ी पारी नहीं निकली है।

कहां खेला जाएगा भारत और इंग्लैंड के बीच टी20 विश्व कप का सेमीफाइनल मैच? (India vs England T20 World Cup Semi Final Match Venue)

इंग्लैंड और टीम इंडिया के बीच होने वाला टी20 वर्ल्ड कप 2026 का दूसरा सेमीफाइनल मैच मुंबई के ऐतिहासिक वानखेड़े स्टेडियम (Wankhede Stadium) में खेला जाएगा।

भारत और इंग्लैंड की टी20 विश्व कप 2026 का स्क्वाड (India And England Squads For T20 World Cup 2026)

टीम इंडियाः- सूर्यकुमार यादव (कप्तान), अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन, शिवम दुबे, ईशान किशन, जसप्रीत बुमराह, रिंकू सिंह, मोहम्मद सिराज, अक्षर पटेल, हार्दिक पांड्या, अर्शदीप सिंह, वाशिंगटन सुंदर, वरुण चक्रवर्ती, कुलदीप यादव और तिलक वर्मा।

इंग्लैंड की टीमः- हैरी ब्रूक (कप्तान), जोफ्रा आर्चर, टॉम बैंटन (विकेटकीपर), जैकब बेथेल, जोस बटलर (विकेटकीपर), सैम कुरेन, लियाम डॉसन, बेन डकेट, विल जैक्स, आदिल राशिद, फिल साल्ट (विकेटकीपर), जोश टोंग, ल्यूक वुड, रेहान अहमद और जेमी ओवरटन।

Umesh Kumar
उमेश कुमारauthor

उमेश कुमार पत्रकारिता में पिछले 7 वर्षों से सक्रिय हैं। उन्होंने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई की है। करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से करने के बाद उन्होंने डिजिटल मीडिया में बतौर स्पोर्ट्स राइटर अपनी मजबूत पहचान बनाई। उमेश ने अमर उजाला (प्रिंट), ईटीवी भारत (हैदराबाद), दैनिक भास्कर और दैनिक जागरण जैसे संस्थानों के साथ काम किया है। उमेश ने क्रिकेट की कई बायलेटरल सीरीज, आईपीएल, वर्ल्ड कप, प्रो कबड्डी लीग, फीफा वर्ल्ड कप, हॉकी वर्ल्ड कप और ओलंपिक जैसे बड़े राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय खेल आयोजनों को कवर किया है। खेलों की गहरी समझ और डेटा-ड्रिवन स्टोरीटेलिंग उनकी लेखनी की खासियत है।

और पढ़ें
End of Article