बॉलीवुड

कोमल रानी संग Govinda के अफेयर की खबरों पर भड़कीं Divya Khossla, Sunita Ahuja का किया खुलकर सपोर्ट

Divya Khossla on Govinda-Komal's Affair Rumours: बॉलीवुड एक्ट्रेस दिव्या खोसला ने गोविंदा और कोमल रानी के रिश्ते पर कई तरह के सवाल खड़े कर दिए हैं। इस बीच एक्ट्रेस ने सुनीता का सपोर्ट किया है।

Image

सुनीता आहूजा के सपोर्ट में आईं दिव्या खोसला (Pic Credit: Instagram)

Divya Khossla on Govinda-Komal's Affair Rumours: बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता गोविंदा (Govinda) और उनकी पत्नी सुनीता आहूजा (Sunita Ahuja) की शादीशुदा जिंदगी कई महीनों से सुर्खियों में बनी हुई है। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो दोनों की शादी में कुछ भी ठीक नहीं चल रहा है। इतना ही नहीं गोविंदा का नाम उनकी को-स्टार कोमल रानी स्वर्णकार के साथ भी जोड़ा गया। हालांकि गोविंदा ने अफेयर की खबरों को खारिज भी किया और इसे एक सोची-समझी चाल भी बताया। ऐसे में अब बॉलीवुड एक्ट्रेस दिव्या खोसला ने सुनीता आहूजा का खुलकर समर्थन किया है। उन्होंने गोविंदा और कोमल के रिश्ते को लेकर भी तंज कसते हुए रिएक्शन दिया। (टाइम्सनाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें: Rise And Fall 2: शादी से पहले मां बनना चाहती थीं Swara Bhasker, अनजान डोनर संग 2 बार की IVF की कोशिश)

सुनीता आहूजा के समर्थन में उतरीं दिव्या खोसला

दिव्या खोसल ने हाल ही में इंस्टाग्राम अकाउंट पर पोस्ट शेयर किया। एक्ट्रेस ने गोविंदा को हिंदी सिनेमा का सम्मानित और वरिष्ठ कलाकार बताते हुए कहा कि 90 के दशक में दर्शकों ने उनकी फिल्मों को खूब पसंद किया है। उन्होंने यह भी बताया कि गोविंदा उनकी मां के पसंदीदा एक्टर्स में से एक रहे हैं। सुनीता के समर्थन में बात करते हुए दिव्या ने कहा कि एक पत्नी के तौर वो अपनी फैमिली का ध्यान रखती आई हैं और उसके प्रति समर्पित रही हैं। सुनीता ने अपना करियर छोड़कर बच्चों का पालन-पोषण किया। दिव्या ने सवाल उठाया कि जब एक महिला अपने जीवन के इतने साल परिवार को समर्पित कर देती है, तो आखिर उससे और क्या उम्मीद की जा सकती है?

दिव्या खोसला ने अपने पोस्ट में आगे कहा कि किसी भी इंसान की कामयाबी उसके व्यक्तिगत प्रयासों का नतीजा नहीं होती। परिवार की जिम्मेदारियां संभालने वाले पार्टनर का साथ भी मायने रखता है। एक्ट्रेस ने सवाल करते हुए कहा कि एक महिला अपने रिश्ते को बचाने और उसमें आने वाली परेशानियों से लेकर पब्लिक तौर पर इमोशनल नजर आती है, तब हरकोई चुप्पी साध लेता है? किसी की पर्सनल लाइफ में घुसना सही नहीं होता है। मगर जब ऐसी चीजें बार-बार पब्लिक में सामने आती हैं तो लोग का सवाल करना स्वाभाविक है। (टाइम्सनाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें: Ranbir Kapoor Birthday: परिवार और दोस्तों संग रणबीर कपूर ने मनाया 44वां जन्मदिन, Neetu Kapoor ने भी लुटाया प्यार)

Divya Khossla's Post

Divya Khossla's Post

गोविंदा-कोमल की कथित नजदीकियों पर किया सवाल

दिव्या ने गोविंदा और उनकी को-स्टार कोमल रानी स्वर्णकार के रिश्ते को लेकर बन रहीं तरह-तरह की बातों का जिक्र किया। हालांकि इस रिश्ते को लेकर आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है लेकिन सोशल मीडिया पर दोनों के नामों को लेकर लगातार अटकलें लगती रही हैं। दिव्या ने कहा कि अगर किसी रिश्ते को लेकर निजी स्तर पर कोई मामला है, तो उसे सार्वजनिक तौर पर प्रदर्शित करने से बचना चाहिए। इस तरह की चीजें आने वाली जनरेशन के लिए गलत मैसेज देती हैं।

गोविंदा को लेकर कही ये बात

दिव्या ने पोस्ट के आखिर में सुनीता आहूजा के दर्द के प्रति सहानुभूति जताई। उन्होंने गोविंदा से गुजारिश करते हुए कहा कि आपकी इज्जत अपने हाथों में है। एक्ट्रेस ने साफ शब्दों में कहा कि इन घटनाओं के कारण गोविंदा ने उनकी नजरों में अपना सम्मान खो दिया है।

Lalit Kumar
ललित कुमार author

ललित कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम में बतौर राइटर जुड़े हैं। पत्रकारिता में डिप्लोमा करने के बाद ललित ने एंटरटेनमेंट बीट में अपना करियर शुरू किया और बॉलीवुड, टीवी, वेब सीरीज और सेलेब्रिटी लाइफ से जुड़ी खबरों की गहरी समझ विकसित की। मीडिया में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले ललित एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के ट्रेंड्स, ब्रेकिंग अपडेट्स, फिल्म/वेब सीरीज कवरेज को यूजर-फ्रेंडली अंदाज में पेश करने में माहिर हैं और अबतक 13,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article