India vs England Second Semi Final Match Highlights: इंग्लैंड को पटखनी देकर टी20 विश्व कप के फाइनल में पहुंची टीम इंडिया, न्यूजीलैंड से होगी खिताबी भिड़ंत, बैथल के शतक पर फिरा पानी
भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा सेमीफाइनल मैच हाईलाइट्स: भारत ने इंग्लैंड को टी20 विश्व कप 2026 के दूसरे सेमीफाइनल मुकाबले में 7 रन के करीबी अंतर से मात देकर लगातार दूसरी बार फाइनल में एंट्री कर ली है। भारतीय टीम की फाइनल में न्यूजीलैंड से खिताबी भिड़ंत होगी। जानिए कैसा रहा वानखेड़े स्टेडियम में खेले गए रोमांचक मुकाबले के पल पल का हाल और रोमांच?
India vs England Second Semi Final Match Highlights: इंग्लैंड को पटखनी देकर टी20 विश्व कप के फाइनल में पहुंची टीम इंडिया, न्यूजीलैंड से होगी खिताबी भिड़ंत, बैथल के शतक पर फिरा पानी
टीम इंडिया ने इंग्लैंड के खिलाफ दूसरे सेमीफाइनल मुकाबले में टी20 विश्व कप 2026 में अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करते हुए 20 ओवर में 7 विकेट के नुकसान पर 253 रन का स्कोर खड़ा किया। भारत को इस विशाल स्कोर तक पहुंचाने में संजू सैमसन ने अहम भूमिका अदा की। उन्होंने पारी की शुरुआत करते हुए 89(42) रन की पारी खेली। वहीं शिवम दुबे ने 43(25), ईशान किशन 39(18), हार्दिक पांड्या 27(12) और तिलक वर्मा ने 21(7) रन की पारी खेली। भारतीय टीम ने टी20 विश्व कप के इतिहास में नॉकआउट मैच का नया सबसे बड़ा स्कोर खड़ा किया। भारतीय बल्लेबाजों ने इस मुकाबले में 19 छक्के और 18 चौके जड़े। फाइनल में एंट्री के लिए इंग्लैंड को 254 रन का पहाड़ सा लक्ष्य मिला है।
भारत और इंग्लैंड के बीच टी20 विश्व कप 2026 का दूसरा सेमीफाइनल मुकाबला आज मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम पर खेला जा रहा है। भारत और इंग्लैंड की टीम के बीच सेमीफाइनल में लगातार तीसरी बार भिड़ंत होने जा रही है। साल 2022 में इंग्लैंड ने सेमीफाइनल में टीम इंडिया को मात दी थी और चैंपियन बनी थी। इसके बाद साल 2024 में टीम इंडिया ने इंग्लैंड को सेमीफाइनल मुकाबले में पटखनी देकर फाइनल में एंट्री करके हिसाब बराबर किया और खिताब अपने नाम करने में सफल रही। ऐसे में एक बार फिर दोनों के बीच सेमीफाइनल में आमना-सामना होने जा रहा है। इस मैच में जो टीम जीत दर्ज करेगी खिताब जीतने की संभावना भी प्रबल होगी। सूर्यकुमार यादव की कप्तानी वाली मेजबान टीम इंडिया को मौजूदा विश्व कप में एक मुकाबले में हार का सामना करना पड़ा है। वो हार उसे दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ सुपर-8 राउंड में अहमदाबाद में मिली थी। वहीं इंग्लैंड की टीम को ग्रुप दौर में मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में वेस्टइंडीज के खिलाफ एक मैच में हार मिली थी। हैरी ब्रूक की कप्तानी वाली टीम सुपर-8 राउंड में तीन मैच जीतकर सेमीफाइनल में पहुंची है। ऐसे में दोनों टीमों के बीच कांटे की टक्कर सेमीफाइनल में देखने को मिलेगी। मैच के ताजा स्कोर और अपडेट्स के लिए यहां जुड़ें।
ऐसी है दोनों टीमों की प्लेइंग-11:
भारत की प्लेइंग-11:
अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन (विकेटकीपर), इशान किशन, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), तिलक वर्मा, हार्दिक पंड्या, शिवम दुबे, अक्षर पटेल, अर्शदीप सिंह, वरुण चक्रवर्ती, जसप्रीत बुमराह
इंग्लैंड की प्लेइंग-11:
फिल सॉल्ट, जोस बटलर (विकेटकीपर), हैरी ब्रूक (कप्तान), जैकब बेथेल, टॉम बैंटन, सैम करन, विल जैक्स, जेमी ओवर्टन, लियाम डॉसन, जोफ्रा आर्चर, आदिल राशिद
भारत और इंग्लैंड टीम इस प्रकार हैं (India and England Squad for T20 World Cup)
भारतीय क्रिकेट टीम (India national Cricket team): सूर्यकुमार यादव (कप्तान), अभिषेक शर्मा, तिलक वर्मा, संजू सैमसन, शिवम दुबे, ईशान किशन, हार्दिक पंड्या, अर्शदीप सिंह, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद सिराज, वरुण चक्रवर्ती, कुलदीप यादव, अक्षर पटेल, वाशिंगटन सुंदर, रिंकू सिंह।
इंग्लैंड क्रिकेट टीम (England Cricket team): हैरी ब्रुक (कप्तान), रेहान अहमद, जोफ्रा आर्चर, टॉम बैंटन, जैकब बेथेल, जोस बटलर, सैम कुरेन, लियाम डॉसन, बेन डकेट, विल जैक्स, जेमी ओवरटन, आदिल राशिद, फिल साल्ट, जोश टोंग, ल्यूक वुड।
भारत बनाम इंग्लैंड आज के सेमीफाइनल मैच टाइमिंग: आज भारतीय क्रिकेट टीम और इंग्लैंड क्रिकेट टीम के बीच आईसीसी T20 वर्ल्ड कप 2026 का रोमांचक दूसरा सेमीफाइनल मुकाबला भारतीय समय के मुताबिक शाम 7:00 बजे से शुरू होगा। मैच का टॉस 6:30 बजे होगा। मुंबई का वानखेड़े स्टेडियम इस विश्व कप में कई बड़े स्कोर और पारियां देख चुका हैं, यहां की पिच बल्लेबाजों को ज्यादा मदद करती है, ऐसे में देखना दिलचस्प होगा कि कौन इस परिस्थिति का फायदा उठा पाएगा।
