क्रिकेट

कुलदीप के रिसेप्शन में पहुंचे राजीव शुक्ला, लगे हाथ बता दिए कब आएगा आईपीएल का पूरा शेड्यूल

बीसीसीआई उपाध्यक्ष राजीव शुक्ला ने बताया कि आईपीएल का पूरा कार्यक्रम कब जारी किया जाएगा। वह कुलदीप यादव के रिसेप्शन में पहुंचे थे, जहां उनसे इसको लेकर सवाल किया गया। उन्होंने कुलदीप के वनडे वर्ल्ड कप 2027 में खेलने पर भी प्रतिक्रिया दी।

Image

राजीव शुक्ला (साभार-X)

मंगलवार को बीसीसीआई उपाध्यक्ष राजीव शुक्ला कुलदीप यादव की रिसेप्शन पार्टी में लखनऊ पहुंचे। इस दौरान उन्होंने नवविवाहित जोड़े को शुभकामना दी और लगे हाथ आईपीएल शेड्यूल को लेकर बड़ी जानकारी भी साझा की। जब वह समारोह से लौट रहे थे, तब आईपीएल कार्यक्रम को लेकर उनसे सवाल किया गया। आपको बता दें कि आईपीएल 2026 के शुरुआती 20 मैच के कार्यक्रम की घोषणा पहले ही कर दी गई है, लेकिन फैंस को इंतजार था फुल शेड्यूल का। अब बीसीसीआई उपाध्यक्ष राजीव शुक्ला ने इस पर प्रतिक्रिया दी है। इस बार आईपीएल 28 मार्च से शुरू हो रहा है।

उन्होंने आईपीएल के बचे हुए मैच के शेड्यूल के बारे में जानकारी देते हुए कहा कि अगले- दो-तीन दिनों में पूरे आईपीएल का कार्यक्रम जारी कर दिया जाएगा। उन्होंने आगे कहा कि हम लोगों को चुनाव आयोग द्वारा आगामी विधानसभा चुनाव की तारीखों की घोषणा का इंतजार था। अब चुनाव आयोग द्वारा इसकी घोषणा कर दी गई है और जल्द ही आईपीएल का पूरा शेडेयूल जारी कर दिया जाएगा।

2027 में कुलदीप खेलेंगे या नहीं

बीसीसीआई उपाध्यक्ष कुलदीप यादव की रिसेप्शन पार्टी में शामिल होने लखनऊ स्थित होटल द सेंट्रम पहुंचे थे। वहां उनसे वनडे वर्ल्ड कप में कुलदीप के जगह को लेकर सवाल किया गया। उन्होंने इस सवाल पर बड़ी ही सफाई से जवाब देते हुए कहा 'जब वर्ल्ड कप की टीम बनेगी तो सेलेक्टर पर डिपेंड करेगा कि वह कैसी टीम बनाते हैं? समय का इंतजार करिए।

यूपी के ही नहीं देश के खिलाड़ी

बीसीसीआई उपाध्यक्ष राजीव शुक्ला ने कहा कि हमने नविवाहित जोड़े को शुभकामना दी। वह यही नहीं रुके, उन्होंने कुलदीप यादव की खूब तारीफ की। उन्होंने कहा 'कुलदीप ना केवल यूपी के बल्कि देश के अहम खिलाड़ी हैं। उनका भारतीय क्रिकेट में अहम योगदान रहा है।

Sameer Thakur
समीर कुमार ठाकुरauthor

समीर कुमार ठाकुर टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की स्पोर्ट्स टीम के सदस्य हैं। करीब 10 वर्षों के पत्रकारिता अनुभव के साथ वे न केवल क्रिकेट, बल्कि हॉकी, फुटबॉल, बैडमिंटन और अन्य प्रमुख खेलों की गहरी समझ रखते हैं। खेलों की बारीकियों को पकड़ने, खिलाड़ियों के प्रदर्शन का विश्लेषण करने और मैच परिस्थितियों को सरल व रोचक अंदाज में समझाने की उनकी क्षमता उन्हें स्पोर्ट्स बीट का एक भरोसेमंद पत्रकार बनाती है। जर्नलिज़्म में डिप्लोमा कर चुके समीर ने टीवी मीडिया में भी काम किया है, जिससे उन्हें लाइव न्यूज प्रेजेंटेशन, ब्रेकिंग अपडेट्स और विजुअल स्टोरीटेलिंग का अनुभव मिला। समीर अब तक 10,000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुके हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव स्पोर्ट्स इंटरव्यू, ऑन-ग्राउंड रिपोर्टिंग और मैच व सीरीज आधारित विश्लेषण शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article