क्रिकेट

BAN vs SL 2nd ODI Pitch Report, Weather: बांग्लादेश-श्रीलंका दूसरे वनडे मैच की पिच रिपोर्ट और मौसम का हाल, यहांं पर जानिए

  • Authored by: शिवम अवस्थी
  • Updated Mar 15, 2024, 07:35 PM IST

BAN vs SL 2nd ODI Pitch Report And Chattogram Weather Forecast Today Match: आज (15 March 2024) बांग्लादेश और श्रीलंका के बीच तीन वनडे मैचों की सीरीज का दूसरा मुकाबला चटगांव में खेला जाएगा। सीरीज के पहले वनडे मैच में मेजबान बांग्लादेश क्रिकेट टीम ने 32 रनों से जीत दर्ज करके सीरीज में बढ़त बनाई थी। आइए जानते हैं आज बांग्लादेश-श्रीलंका दूसरे वनडे मैच की रिपोर्ट और चटगांव के मौसम का हाल।

Image

बांग्लादेश बनाम श्रीलंका दूसरे वनडे मैच की पिच रिपोर्ट

KEY HIGHLIGHTS
  • बांग्लादेश-श्रीलंका वनडे सीरीज 2024
  • आज बांग्लादेश और श्रीलंका के बीच दूसरा वनडे मैच
  • चटगांव में सीरीज जीतने के इरादे से उतरेगा बांग्लादेश

BAN (Bangladesh) vs SL (Sri Lanka) 2nd ODI Pitch Report And Chattogram Weather Forecast Today Match: श्रीलंका क्रिकेट टीम और बांग्लादेश क्रिकेट टीम के बीच आज वनडे अंतरराष्ट्रीय सीरीज (BAN vs SL ODI Series 2024) का दूसरा मुकाबला खेला जाएगा। तीन वनडे मैचों की इस सीरीज में पहला मुकाबला जीतकर मेजबान बांग्लादेशी टीम ने 1-0 की बढ़त बना ली है। अब बांग्लादेश की टीम आज दूसरे वनडे में सीरीज जीतने के इरादे से उतरेगी जबकि श्रीलंका के लिए ये करो या मरो का मुकाबला होगा। श्रीलंका क्रिकेट टीम की अगुवाई कुसल मेंडिस (Kusal Mendis) करेंगे, वहीं बांग्लादेश के कप्तान नजमुल हुसैन शान्तो (Najmul Hossain Shanto) हैं।

बांग्लादेश और श्रीलंका के बीच सीरीज का पहला वनडे मुकाबला भी चटगांव में खेला गया था। उस मैच में श्रीलंकाई टीम पहले बल्लेबाजी करने उतरी थी और बांग्लादेशी गेंदबाजों ने उनको 255 रनों पर ऑलआउट किया था। उसके बाद बांग्लादेश ने सिर्फ 4 विकेट गंवाते हुए 44.4 ओवर में 6 विकेट से जीत दर्ज करते हुए सीरीज में शुरुआती बढ़त बना ली थी। अब आपको बताते हैं कि आज दूसरे वनडे मैच में कैसी रहेगी पिच और कैसा रहेगा चटगांव का मौसम।

बांग्लादेश-श्रीलंका दूसरे वनडे मैच की पिच रिपोर्ट (BAN vs SL 2nd ODI Pitch Report)

तीन वनडे मैचों की सीरीज का दूसरा वनडे मैच बांग्लादेश और श्रीलंका के बीच चटगांव के जहूर अहमद चौधरी स्टेडियम में खेला जाएगा। पूरी सीरीज का आयोजन इसी वेन्यू पर हो रहा है। सीरीज के पहले वनडे के आधार पर देखें तो इस मैदान के इतिहास के आंकड़े काफी हद तक सही साबित हुए और बल्लेबाजों का दबदबा देखा गया। बांग्लादेशी कप्तान नजमुल हुसैन शान्तो की शानदार कप्तानी पारी (नाबाद 122) के दम पर बांग्लादेश की टीम ने जीत दर्ज की। मैच में दोनों टीमों से मिलाकर 3 अर्धशतक और एक शतक देखने को मिला। गेंदबाजों की बात करें तो इस पिच पर पूरी तरह से सिर्फ तेज गेंदबाज हावी होते नजर आए हैं।

आज कैसा रहेगा चटगांव का मौसम? (Chattogram Weather Today)

आज बांग्लादेश-श्रीलंका जब दूसरा वनडे मैच खेलने चटगांव में उतरेंगी तब सभी की नजरें आसमान पर भी टिकी रहेंगी क्योंकि आज यहां बारिश का अनुमान जताया गया है। सुबह की शुरुआत तो अच्छी धूप के साथ हुई है और फिलहाल बारिश के आसार नजर नहीं आते लेकिन दिन जैसे-जैसे आगे बढ़ेगा तब मौसम क्या करवट लेता है वो देखना दिलचस्प रहेगा। यहां हमेशा की तरह उमस काफी रहने वाली है। चटगांव में आज का अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेंटीग्रेड और न्यूनतम तापमान 22 डिग्री सेंटीग्रेड तक रहने के आसार हैं।

श्रीलंका और बांग्लादेश की वनडे टीमें (BAN vs SL ODI SQUADS)

श्रीलंका की टीमः कुसल मेंडिस (कप्तान), चरिथ असलांका, पथुम निसांका, अविष्का फर्नांडो, सदीरा समरविक्रमा, जेनिथ लियानगे, कामिंडु मेंडिस, सहान अराचिगे, वानिंदु हसरंगा, महेश थीक्षाना, डुनिथ वेलालेट, प्रमोद मदुशन, लाहिरु कुमारा, अकिला धनंजय, चमिका करुणारत्ने और दिलशान मदुशंका।

बांग्लादेश की टीम (पहले और दूसरे वनडे के लिए): नजमुल हुसैन शान्तो (कप्तान), मुश्फिकुर रहीम, तौहीद हृदोय, महमुदुल्लाह, मेहदी हसन, तैजुल इस्लाम, रिशाद हुसैन, तस्कीन अहमद, शोरफुल इस्लाम, तंजीम हसन, मुस्तफिजुर रहमान, अनामुल हक, सौम्य सरकार, तंजीद हसन और लिटन दास।

शिवम अवस्थी
शिवम अवस्थीauthor

शिवम् अवस्थी टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में स्पोर्ट्स डेस्क के इंचार्ज हैं। इनको खेल पत्रकारिता में तकरीबन 17 सालों का अनुभव है। इनको क्रिकेट, फुटबॉल और टेनिस में खास रुचि है। उन्हें खेलना भी पसंद है और वो देहरादून में फुटबॉल व क्रिकेट इंटर डिस्ट्रिक्ट चैंपियनशिप में विजेता टीम के कप्तान भी रहे। पत्रकारिता में कदम रखने के कुछ समय बाद कॉमनवेल्थ गेम्स 2010 का संपूर्ण फील्ड कवरेज किया और कई ब्रेकिंग न्यूज दी। कई चर्चित भारतीय एथलीटों के इंटरव्यू लिए हैं। 2011 वनडे क्रिकेट वर्ल्ड कप का ऑनफील्ड रहकर शहर-शहर घूमते हुए पूरा टीवी कवरेज किया। विश्व कप से पहले युवा विराट कोहली का इंटरव्यू किया। डिजिटल जैसे-जैसे आगे बढ़ा उन्हें ब्रेट ली, सुनील गावस्कर, राहुल द्रविड़, जैसे तमाम धुरंधरों के साक्षात्कार किए और 16 वर्षीय ऋषभ पंत का पहला डिजिटल इंटरव्यू किया जिसे इंग्लिश और हिंदी वेबसाइट पर काफी रीडरशिप मिली। उन्होंने स्पोर्ट्स मल्टी पॉडकास्ट भी किया। आईपीएल के 18 सीजन से ऑनफील्ड जुड़े रहे। अब तक तकरीबन 6000 से ज्यादा एक्सक्लूसिव स्टोरीज लिख चुके हैं। साल 2025 में खेल जगत के तमाम बड़े रिकॉर्ड्स व आंकड़ों को ट्रैक किया है और उन पर आर्टिकल तैयार किए हैं।

और पढ़ें
End of Article