क्रिकेट

BAN vs SL Dream11 Prediction: आज बांग्लादेश-श्रीलंका दूसरे वनडे मैच की सबसे मजबूत ड्रीम-11 टीम देखिए

  • Authored by: शिवम अवस्थी
  • Updated Mar 15, 2024, 12:49 PM IST

BAN vs SL 2nd ODI Dream11 Prediction, Bangladesh vs Sri Lanka 2nd ODI Probable Playing 11 in Hindi: बांग्लादेश और श्रीलंका के बीच आज वनडे सीरीज का दूसरा मुकाबला चटगांव के जहूर अहमद चौधरी स्टेडियम में आयोजित होगा। सीरीज में बांग्लादेश 1-0 की बढ़त ले चुका है। दूसरे वनडे में सर्वश्रेष्ठ प्लेइंग इलेवन कैसी रहेगी, यहां जानते हैं।

Image

बांग्लादेश-श्रीलंका दूसरे वनडे की ड्रीम-11 प्रेडिक्शन

KEY HIGHLIGHTS
  • बांग्लादेश-श्रीलंका दूसरा वनडे मैच आज
  • तीन वनडे मैचों की सीरीज का दूसरा मुकाबला
  • कुसल मेंडिस और नजमुल हुसैन शान्तो होंगे कप्तान

Bangladesh vs Sri Lanka Dream11 Prediction in Hindi: चटगांव (Chattogram) के जहूर अहमद चौधरी स्टेडियम में आज श्रीलंकाई टीम (Sri Lanka Cricket Team) और मेजबान बांग्लादेश क्रिकेट टीम (Bangladesh Cricket Team) के बीच तीन वनडे अंतरराष्ट्रीय मैचों की सीरीज का दूसरा वनडे मैच खेला जाएगा। दोनों टीमों के लिए ये मुकाबला अहम रहेगा, एक तरफ जहां बांग्लादेश अपनी बढ़त को दोगुना करते हुए सीरीज पर कब्जा जमाना चाहेगी, वहीं श्रीलंकाई टीम जीत के साथ सीरीज में बरकरार रहने का प्रयास करेगी।

बांग्लादेश और श्रीलंका के बीच होने वाले दूसरे वनडे मैच में एक बार फिर सभी फैंस की नजरें पिछले मैच के स्टार व बांग्लादेशी कप्तान नजमुल हुसैन शान्तो पर टिकी होंगी जिन्होंने नाबाद 122 रनों की धुआंधार पारी खेलते हुए अपनी टीम को 256 रनों का लक्ष्य हासिल करने में मदद की और 6 विकेट से जीत दिलाई। वहीं तेज गेंदबाज एक बार फिर यहां की पिच पर अपनी अहम भूमिका निभा सकते हैं जैसा उन्होंने पहले वनडे मैच में किया था। आइए जानते हैं कि इस दूसरे वनडे मैच में कैसी हो सकती है सबसे मजबूत ड्रीम-11 टीम।

बांग्लादेश बनाम श्रीलंका ड्रीम-11 टिप्स (BAN vs SL 2nd ODI Dream11 Prediction, Today Match)

विकेटकीपर: कुसल मेंडिस, मुशफिकुर रहीम।

बल्लेबाज: नजमुल हुसैन शान्तो और पाथुम निसांका।

ऑलराउंडर: वानिंदु हसरंगा, मेहदी हसन मिराज।

गेंदबाज: तस्कीन अहमद, दिलशान मदुशंका, शोरफुल इस्लाम, पी मदुशान और तनजीम शाकिब।

बांग्लादेश बनाम श्रीलंका दूसरा वनडे, कप्तान-उप कप्तान

कप्तान: नजमुल हुसैन शान्तो।

उप-कप्तान: दिलशान मधुशंका।

बांग्लादेश-श्रीलंका की टीमें (BAN vs SL SQUADS)

बांग्लादेश वनडे टीम: नजमुल हुसैन शान्तो (कप्तान), सौम्या सरकार, तंजीद हसन, तौहीद हृदयोय, अनामुल हक, लिटन दास (विकेटकीपर), मुश्फिकुर रहीम, महमुदुल्लाह, मेहदी हसन मिराज, तस्कीन अहमद, तंजीम हसन साकिब, रिशाद हुसैन, तैजुल इस्लाम, शोरफुल इस्लाम और मुस्तफिजुर रहमान।

श्रीलंकाई वनडे टीमः कुसल मेंडिस (विकेटकीपर और कप्तान), पथुम निसांका, अविष्का फर्नांडो, सदीरा समरविक्रमा, चमिका करुणारत्ने, अकिला धनंजय, महीश तीक्ष्णा, दिलशान मदुशंका, प्रमोद मदुशन, लाहिरु कुमारा, चरिथ असलांका, कामिंदु मेंडिस, वानिंदु हसरंगा, जेनिथ लियानगे, सहान अराचिगे और डुनिथ वेलालेज।

(*Disclaimer: बांग्लादेश बनाम श्रीलंका दूसरे वनडे मैच की ये ड्रीम-11 अनुमानित है।)

शिवम अवस्थी
शिवम अवस्थीauthor

शिवम् अवस्थी टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में स्पोर्ट्स डेस्क के इंचार्ज हैं। इनको खेल पत्रकारिता में तकरीबन 17 सालों का अनुभव है। इनको क्रिकेट, फुटबॉल और टेनिस में खास रुचि है। उन्हें खेलना भी पसंद है और वो देहरादून में फुटबॉल व क्रिकेट इंटर डिस्ट्रिक्ट चैंपियनशिप में विजेता टीम के कप्तान भी रहे। पत्रकारिता में कदम रखने के कुछ समय बाद कॉमनवेल्थ गेम्स 2010 का संपूर्ण फील्ड कवरेज किया और कई ब्रेकिंग न्यूज दी। कई चर्चित भारतीय एथलीटों के इंटरव्यू लिए हैं। 2011 वनडे क्रिकेट वर्ल्ड कप का ऑनफील्ड रहकर शहर-शहर घूमते हुए पूरा टीवी कवरेज किया। विश्व कप से पहले युवा विराट कोहली का इंटरव्यू किया। डिजिटल जैसे-जैसे आगे बढ़ा उन्हें ब्रेट ली, सुनील गावस्कर, राहुल द्रविड़, जैसे तमाम धुरंधरों के साक्षात्कार किए और 16 वर्षीय ऋषभ पंत का पहला डिजिटल इंटरव्यू किया जिसे इंग्लिश और हिंदी वेबसाइट पर काफी रीडरशिप मिली। उन्होंने स्पोर्ट्स मल्टी पॉडकास्ट भी किया। आईपीएल के 18 सीजन से ऑनफील्ड जुड़े रहे। अब तक तकरीबन 6000 से ज्यादा एक्सक्लूसिव स्टोरीज लिख चुके हैं। साल 2025 में खेल जगत के तमाम बड़े रिकॉर्ड्स व आंकड़ों को ट्रैक किया है और उन पर आर्टिकल तैयार किए हैं।

और पढ़ें
End of Article