शहर

यात्रियों के लिए जहमत बना विपक्षी पार्टियों का विरोध प्रदर्शन! 5 हजार यात्री नहीं पहुंच पाए रेलवे स्टेशन, छूट गई ट्रेनें

दिल्ली में विपक्षी पार्टियों के प्रदर्शन का असर इस कदर है कि यात्रियों का नई दिल्ली रेलवे स्टेशन तक पहुंचना मुश्किल हो रहा है। गुरुवार को ट्रैफिक के चलते करीब 5 हजार से ज्यादा यात्रियों की ट्रेन छूट गई।

Image

नई दिल्ली रेलवे स्टेशन (फोटो-Twitte)

नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर विपक्ष के प्रदर्शन का बड़ा असर देखने को मिला। सेंट्रल दिल्ली में दोपहर 12 बजे के बाद कई रास्तों पर ट्रैफिक प्रतिबंध और भारी जाम के चलते हजारों यात्री समय पर स्टेशन नहीं पहुंच पाए। रेलवे के मुताबिक, 5 हजार से ज्यादा यात्रियों की ट्रेन छूट गई। विपक्ष के प्रदर्शन के चलते राजघाट, कनॉट प्लेस और नई दिल्ली रेलवे स्टेशन की तरफ जाने वाले कई रास्तों पर आवाजाही प्रभावित रही। रास्ते बंद होने और ट्रैफिक डायवर्जन के कारण स्टेशन पहुंचने में यात्रियों को काफी परेशानी हुई। कई यात्री समय पर स्टेशन नहीं पहुंच सके और उनकी ट्रेन छूट गई।

IIT जोधपुर के 56 छात्र भी प्रभावित हुए, जिन्हें शाम 4 बजे की डिब्रूगढ़ राजधानी पकड़नी थी। ट्रैफिक जाम और रास्तों पर लगी पाबंदियों के चलते ये छात्र भी समय पर स्टेशन नहीं पहुंच पाए।

नई दिल्ली रेलवे स्टेशन के आसपास भारी ट्रैफिक जाम

दोपहर 12 बजे के बाद नई दिल्ली रेलवे स्टेशन के आसपास भारी ट्रैफिक जाम की स्थिति बनी रही। राजघाट और कनॉट प्लेस के आसपास रास्तों पर प्रतिबंध और डायवर्जन का सीधा असर रेलवे यात्रियों पर पड़ा। इसका असर IRCTC की ग्रुप बुकिंग पर भी पड़ा। यात्रियों के समय पर स्टेशन नहीं पहुंच पाने की वजह से कई ग्रुप बुकिंग कैंसिल होने की जानकारी सामने आई है।

नई दिल्ली रेलवे स्टेशन देश के सबसे व्यस्त रेलवे स्टेशनों में शामिल है। यहां रोजाना करीब 4 लाख यात्रियों का फुटफॉल रहता है। ऐसे में कुछ घंटों के ट्रैफिक जाम और रास्तों पर पाबंदी का असर हजारों यात्रियों पर पड़ा। यानी प्रदर्शन सड़कों पर था, लेकिन उसका असर सीधे रेलवे यात्रियों पर पड़ा। स्टेशन तक पहुंचने का रास्ता बाधित होने से हजारों यात्रियों की यात्रा प्रभावित हुई और कई लोगों को अपनी ट्रेन गंवानी पड़ी।

bhawana gupta
भावना किशोरauthor

उत्तर प्रदेश के गोरखपुर मूल की भावना ने देश के प्रतिष्ठित संस्थान IIMC से 2014 में पत्रकारिता की पढ़ाई की. 12 सालों से मीडिया में काम कर रही हैं. न्यूज़ नेशन, इंडिया न्यूज़, टीवी 9 भारतवर्ष और ज़ी न्यूज़, न्यूज 18 में काम करने का अनुभव. अभी Times Now में Special correspondent हैं.दिल्ली सरकार, स्वास्थ्य ,रेल, कल्चरल, शिक्षा मंत्रालयों के साथ दिल्ली क्राइम ,पॉलिटिक्स और राजधानी की हर छोटी बड़ी खबरों पर खास तौर से नजर रखती हैं. लोगों से जुड़ी खबरों पर काम करने और लोगों तक सही और सटीक खबरें पहुंचाने को अपना मकसद मानती हैं।

और पढ़ें
End of Article