क्रिकेट

IND vs PAK: क्या रिजर्व डे में फिर से खेला जाएगा भारत पाकिस्तान मुकाबला?

  • Authored by: नवीन चौहान
  • Updated Sep 10, 2023, 09:10 PM IST

भारत और पाकिस्तान के बीच बारिश की वजह से एशिया कप 2023 का सुपर फोर राउंड का मुकाबला 24.1 ओवर के बाद नहीं खेला जा सका। जानिए रिजर्व डे पर क्या फिर से शुरू होगा मैच?

Image

भारत बनाम पाकिस्तान एशिया कप 2023 रिजर्व डे

KEY HIGHLIGHTS
  • रिजर्व डे पर खेला जाएगा भारत पाक मुकाबला
  • 24.1 ओवर से आगे खेलने उतरेगी टीम इंडिया
  • 50-50 ओवर का होगा पूरा मुकाबला

कोलंबो: भारत और पाकिस्तान के बीच एशिया कप 2023 के सुपर फोर राउंड के मुकाबले में भी बारिश विलेन बन गई। रविवार को कोलंबो के आर प्रेमदासा स्टेडियम में खेले गए मुकाबले में टॉस हारने के बाद पहले बल्लेबाजी करने उतरी टीम इंडिया ने 24.1 ओवर में 2 विकेट के नुकसान पर 147 रन बना लिए थे। विराट कोहली और केएल राहुल मैदान पर थे। ऐसे में बारिश शुरू हो गई और मैच दोबारा शुरू नहीं हो सका।

रिजर्व डे पर नए सिरे से शुरू नहीं होगा मैच

भारत-पाकिस्तान के बीच लीग दौर का मुकाबला भी बारिश की भेंट चढ़ गया था। ऐसे में सुपर फोर राउंड में बारिश की आशंका के बीच भारत-पाकिस्तान मुकाबले के लिए रिजर्व डे का प्रावधान किया गया। ऐसे में सोमवार को मैच खेला जाएगा। दोपहर तीन बजे से भारतीय पारी आगे शुरू होगी। इसके बाद पाकिस्तानी टीम लक्ष्य का पीछा करेगी।

24.1 ओवर के बाद शुरू होगी भारतीय पारी

ऐसे में प्रशंसकों के मन में सवाल उठ रहे हैं क्या भारत पाकिस्तान के बीच सोमवार को नए सिरे से मैच खेला जाएगा? इसका जवाब यह है कि रिजर्व डे पर मैच वहीं से शुरू होता है जहां पर खेल मुख्य दिन बारिश की वजह से रोका गया था। सोमवार को भारतीय टीम 24.1 ओवर के बाद अपनी पारी को आगे बढ़ाएगी। दोनों टीमों के बीच पारी के 50-50 ओवर सुनिश्चित किए जाएंगे। अगर बारिश सोमवार को भी बाधा डालती है तो डकवर्थ-लुईस-स्टर्न मैथड के अनुसार मैच में स्कोर निर्धारित होगा।

नवीन चौहान
नवीन चौहानauthor

नवीन चौहान टाइम्स नाउ नवभारत की स्पोर्ट्स टीम में कार्यरत एक अनुभवी पत्रकार हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा प्राप्त करने के बाद वे पिछले 15 वर्षों से सक्रिय रूप से मीडिया जगत में जुड़े हैं। प्रिंट मीडिया और डिजिटल—दोनों माध्यमों में काम करने के अनुभव ने उन्हें खेल पत्रकारिता में व्यापक दृष्टिकोण और गहरी समझ प्रदान की है। अपने लंबे करियर में नवीन ने कई बड़े राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय खेल आयोजनों को कवर किया है। इनमें आईपीएल, बैडमिंटन प्रीमियर लीग, इंडियन सुपर लीग, टी20 विश्व कप, आईसीसी विश्व कप, और तीन ओलंपिक—लंदन, रियो और टोक्यो—जैसे प्रतिष्ठित टूर्नामेंट शामिल हैं। नवीन चौहान ने अपने करियर में कई प्रसिद्ध भारतीय खिलाड़ियों और कोचों के इंटरव्यू भी किए हैं, जिनमें पीवी सिंधू, विजेंदर सिंह और पुलेला गोपीचंद जैसे नाम शामिल हैं। अब तक नवीन 15,000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुके हैं, जिनमें ग्राउंड रिपोर्टिंग, विश्लेषणात्मक लेख, स्पेशल स्टोरीज़, प्लेयर प्रोफाइल और टूर्नामेंट-आधारित एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article